कल दिल्ली में विधानसभा चुनाव, और आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 3-4 बदमाश दबोचे गए

नई दिल्ली
5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। मगर एक दिन पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। घटना बाहरी दिल्ली के भलस्वा इलाके की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक बिल्डिंग में कई बदमाश छिपे हैं। इन्हें पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग हुई तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रावाई की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है और 3-4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें :  कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चल रहा रेल खंड का काम, 12 जून तक सिर्फ तारा देवी तक ही चलेगी टॉय ट्रेन

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भलस्वा इलाके की एक बिल्डिंग में कुछ बदमाश छिपे हैं। इसके बाद रानीबाग थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ हथियारों से लैस होकर बदमाशों को पकड़ने गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को हथियार डालने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस का कहा नहीं माना और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  यूरोप में 'मेड इन इंडिया' डीजल का जलवा, रूस-अमेरिका की घटती सप्लाई के बीच भारत बना बड़ा सप्लायर

सरेंडर करने के बजाय बदमाशों की तरफ से फायरिंग होती देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी एक्शन किया। इस बीच बदमाशों की तरफ से हुई अचानक फायरिंग में एक गोली एसएचओ को छूते हुए भी निकली। मगर उन्होंने एक बदमाश को मजबूती से पकड़ लिया और फिर उसे नहीं छोड़ा।

ये भी पढ़ें :  पहाड़ी से टकराकर पलटी बस, 30 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

थानेदार की गिरफ्त से बचने के लिए बदमाश ने एसएचओ के सिर में हथियार का बट मार दिया, जिससे वो घायल हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में बिल्डिंग से 3 से 4 बदमाशों को पकड़ा है। ये लोग किस गैंग से जुड़े हैं, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment