लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए 'साफ'कर देगी। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'बबुआ' (बच्चा) कहकर संबोधित किया और कहा, आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी…
Read MoreTag: CM Yogi
बाढ़ पर सीएम योगी सख्त, 19 जिलों में 24 घंटे अलर्ट के निर्देश
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात को लेकर ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को लगातार अलर्ट रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज के नगर आयुक्त को बाढ़ से बचाव के लिए सख्त हिदायत दी। सीएम योगी ने कानपुर नगर निगम की भी कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फील्ड में तैनात प्रशासनिक…
Read Moreपेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर चीनी मिलें 15 अक्टूबर से संचालित की जाएं। 15 अक्टूबर से संचालित की जाए चीनी मिलें मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों…
Read MoreCM योगी के सामने जापानी और भारतीय छात्रों का संवाद, संस्कृति से मजबूत हुई दोस्ती
लखनऊ शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की मुस्कान थी, भाषाओं की दूरी की जगह संवाद था और दो देशों की संस्कृति के बीच दोस्ती का एक सहज सेतु बनता दिखाई दे रहा था। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के क्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में जापान के यामानाशी प्रान्त से आए 13 विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यामानाशी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कहा- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके पीडीए का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन पाकिस्तान कर देंगे
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले पार्टी के लोग पीडीए को कैसे परिभाषित करते हैं, कभी इनका पी पिछड़ा था, फिर पंडित हो गया। देखना एक दिन ये लोग पी से पाकिस्तान कर देंगे। इनके बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये कब क्या बोलेंगे, कोई भरोसा नहीं। ये ऐसे गिद्ध हैं कि जिस पेड़ पर चढ़ेंगे, उसको ही सुखा डालेंगे। सबसे कष्टकारी बात यह थी कि सामान्य शिष्टाचार व संस्कार के तहत मायावती ने आकर बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन सपा…
Read More5,000 महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहीं आधुनिक डिजाइनों की राखियां
लखनऊ इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाइयों पर सिर्फ राखी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का रंग भी नजर आएगा। प्रदेश में लगभग 5,000 महिलाएं आकर्षक, पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की राखियां तैयार कर रही हैं। इन राखियों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों से भी ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप अभियान चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका…
Read Moreपांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बाबू जी के योगदान को किया जाएगा याद
लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित…
Read Moreफ्रांस में 14 अक्टूबर में होने वाले कार्यक्रम में मिलेगा डब्ल्यूएचआईएस अवार्ड-26
लखनऊ योगी सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इस दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। झांसी के 140 साल पुराना पारीछा बांध अब वैश्विक विरासत का हिस्सा बन गया है। इसे इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (आईसीआईडी) ने वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर्स (डब्ल्यूएचआईएस) के रूप में मान्यता दे दी है। वहीं पारीक्षा बांध को फ्रांस में अक्टूबर में होने वाली 26वीं आईसीआईडी इंटरनेशनल कांग्रेस और 77वीं इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव काउसिंल मीटिंग के…
Read Moreनौ वर्षों में यूपी में 360 डिग्री बदलाव ने प्रदेश को बनाया निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन: मुख्यमंत्री
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओज व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 360 डिग्री का व्यापक परिवर्तन हुआ है। इसी बदलाव के कारण आज उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख और ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों…
Read Moreयुवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना योगी सरकार की प्राथमिकता
लखनऊ योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए कौशल विकास व्यवस्था को लगातार अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बना रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में आयोजित ‘कौशल समाधान दिवस’ पर प्रशिक्षण प्रदाताओं (ट्रेनिंग पार्टनर्स) की समस्याओं को सीधे सुना गया और उनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम तथा मिशन निदेशक…
Read Moreगोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में सीएम योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर साधा निशाना
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बिना नाम लिए पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था। उनका मानना था कि स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे। प्रदेश के सरकारी खजाने की लूटपाट करवाते थे। लूट का यह धन वे दुबई में छिपाते थे ताकि भविष्य में उनके या संतानों के काम आए।…
Read Moreसीएम योगी के विजन से यीडा में 500 एकड़ में आकार लेगी ‘जापानी सिटी’
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और वैश्विक निवेश केंद्र बनाने के अभियान को जापान के साथ आर्थिक साझेदारी से नई रफ्तार मिलने जा रही है। 18 से 23 अगस्त तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ में जापान के 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), कारोबारी प्रतिनिधि और नीति-निर्माता भाग लेंगे। पांच दिवसीय निवेश सम्मेलन के माध्यम से योगी सरकार की कोशिश जापानी कंपनियों की कारोबारी रुचि को ठोस निवेश, तकनीकी हस्तांतरण, संयुक्त परियोजनाओं…
Read Moreप्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई ‘यूथ पॉलिसी’ की घोषणा की। विधानभवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार के बाद उत्तर प्रदेश अब ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है। कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ की भूमिका निभा रहा है। पॉलिसी पैरालिसिस को समाप्त कर प्रदेश को निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप…
Read Moreयोगी सरकार की नई पहल: स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड
लखनऊ योगी सरकार ने कौशल विकास को नई तकनीक और पारदर्शिता से जोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक नई पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और कई नई पहलों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की बात सीधे मिशन तक पहुंचाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR कोड की शुरुआत की गई। मुख्यालय परिसर में ‘कौशल वाटिका’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। कार्यक्रम…
Read Moreअयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पार्चन किया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के प्रथम अध्यक्ष रहे परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। परमहंस रामचंद्र दास महाराज का अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनसे आत्मीय संबंध रहा है। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के…
Read More
