नई दिल्ली भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। उनकी फिटनेस की वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलना भी सवालों के घेरे में है। रोहित आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे और कुछ मुकाबले में नहीं खेल सके थे। इसके बाद वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज…
Read MoreTag: Rohit Sharma
रोहित शर्मा का नया टीवी शो जल्द, टीजर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जो भी काम करते हैं, वो हमेशा उनके फैंस को पसंद ही आता है. फिर चाहे वो कोई इंटरव्यू हो या ऐड, रोहित का निराला अंदाज हमेशा लोगों के दिलों पर छाए रहता है. ऐसे में क्या होगा जब क्रिकेटर वही अंदाज लेकर खुद टीवी पर आ जाएं? तो अब ऐसा जल्दी होने वाला है. रोहित शर्मा सोनी टीवी पर जल्द अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आएंगे. बीते दिनों इसका मजेदार टीजर जारी किया गया, जिसमें क्रिकेटर का…
Read Moreरोहित शर्मा @39: बिल्डिंग क्रिकेट से ‘हिटमैन’ बनने तक की धमाकेदार कहानी
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल) 39 साल के हो गए. रिकॉर्ड्स की चमक, कप्तानी की ठसक और बल्लेबाजी की सहजता… रोहित का करियर कई रंगों से बना है. लेकिन इस कहानी की सबसे दिलचस्प शुरुआत किसी स्टेडियम से नहीं, बल्कि एक बिल्डिंग की खिड़कियों से होती है. 2017 में टीवी होस्ट गौरव कपूर के शो Breakfast with Champions में रोहित ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया था, जो आज भी उतना ही जीवंत लगता है. मुंबई की उस बिल्डिंग में, जहां रोहित बड़े…
Read More‘सिर्फ हिस्सा नहीं, 2027 में तिरंगा लहराना लक्ष्य’ – रोहित शर्मा का बड़ा बयान
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया, लेकिन उनके दिल में विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने का गम अभी भी जिंदा है। रोहित उस कसक को मिटाने के लिए अगला वनडे विश्व कप खेलने और जीतने के प्रति दृढ़संकल्पित हैं। रोहित शर्मा ने बुधवार को एक आईसीसी इवेंट में कहा, “वह सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 खेलना नहीं चाहते हैं, बल्कि 2023 में अहमदाबाद में फाइनल…
Read MoreT20 वर्ल्ड कप पर रोहित शर्मा का बयान: घर से मैच देखना होगा थोड़ा अजीब
मुंबई भारत के 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा जियोहॉटस्टार के ‘कैप्टन रोहित शर्माज रोडमैप फॉर टी20 वर्ल्ड कप' में जतिन सप्रू के साथ बैठे, जहां उन्होंने पहले टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात की जिसमें वह हिस्सा नहीं लेंगे, अपने टीम के साथियों के साथ बनाए गए रिश्तों और बॉन्ड के बारे में अपने विचार शेयर किए, मुश्किल सिलेक्शन के फैसले लेने और आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम के बारे में अपनी राय बताई। रोहित शर्मा ने माना कि अपने करियर में पहली बार…
Read MoreT20I रनचेज के ‘सिक्स किंग’ रोहित शर्मा, सूर्या ने कोहली को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। सूर्या ने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे थे। यह रिकॉर्ड है टी20 में रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का। सूर्या अब लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित…
Read Moreसेल्फी की जिद पर भड़के रोहित शर्मा, फैन से हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित उंगली दिखाकर फैन को डांटते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पूरी कहानी सामने आने के बाद कई लोग रोहित के व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं। दरअसल, रोहित शर्मा हाल ही में जामनगर में अपनी बेटी सैमी का जन्मदिन मनाने के बाद परिवार के साथ मुंबई लौटे थे। कलीना एयरपोर्ट पर उनके…
Read Moreफिटनेस का मतलब सिक्स-पैक नहीं — रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बेबाक बयान
नई दिल्ली रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 7 महीने बाद जब उन्होंने वापसी की तो एक अलग ही रोहित शर्मा नजर आए। 11 किलोग्राम वेट लॉस। यंग लुक और मैदान पर गजब की चुस्ती-फुर्ती। वापसी भी क्या शानदार की। प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओडीआई की होम सीरीज में भी उन्होंने 2 अर्धशतकों के साथ 146 रन ठोके। फिट दिखने को उन्होंने चुनौती के रूप में…
Read Moreवापस मोटा हो जाऊंगा! केक से दूर रहे रोहित शर्मा, फिटनेस को लेकर दिखी सख्ती
विशाखापत्तनम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। रोहित भारत के लिए अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं क्योंकि उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने जब से टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ा है, उन्होंने फिटनेस को लेकर सतर्कता बरती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रोहित अब तक 10 किलो वजन घटा चुके हैं। रोहित अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा…
Read Moreरोहित शर्मा बस 8 छक्के और 98 रन दूर— ODI सीरीज़ में दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड रचने की दहलीज़ पर
रांची साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर (रविवार) से शुरू हो रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर दो रिकॉर्ड होंगे. पहला 20 हजारी इंटरनेशनल रन वाले क्लब में शामिल होने का, दूसरा 650 इंटरनेशनल छक्कों के क्लब में एंट्री लेने का, सवाल यह है कि क्या रोहित इस वनडे सीरीज में ऐसा कर पाएंगे? रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने से चंद रन दूर हैं. उनके नाम अभी तक उन्होंने 502 इंटरनेशनल मैचों में 19,902…
Read More38 की उम्र में रोहित शर्मा ने बनाया इतिहास, बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज
मुंबई पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (29 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया. वह आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. 38 साल 182 दिन की उम्र में मुंबई के इस ओपनर ने दो पायदान की छलांग लगाकर भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद रोहित ने यह मुकाम पाया. उन्होंने…
Read More‘हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलना खास रहा, यादें फिर ताजा, नहीं पता कि हम दोबारा यहां खेल पाएंगे या नहीं: रोहित शर्मा
सिडनी भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे रोहित शर्मा (नाबाद 121 रन) और विराट कोहली (नाबाद 74 रन), जिन्होंने क्लासिक साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। रोहित ने 125 गेंदों पर 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 121 रन बनाते हुए 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया जबकि कोहली ने 81 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले…
Read Moreकप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा का ‘बदला’, सिडनी में जड़ा तूफानी शतक, कोहली की भी फिफ्टी
सिडनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सिडनी के मैदान पर वही अंदाज नजर आया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. हिटमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अपने बल्ले से जमकर ठुकाई की और अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने उन सभी आलोचकों के मुंह भी बंद कर दिए हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनके वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर सवाल उठा रहे थे. यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित का यह शतक मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर अजीत अगरकर को…
Read Moreरोहित शर्मा की ट्रेनिंग का एक्सक्लूसिव शॉट्स, विराट कोहली रह गए दूर!
एडिलेड भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिससे पहले विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और कप्तान शुभमन गिल ने टीम के दूसरे ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं होने का फैसला किया। भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन इन स्टार खिलाड़ियों ने वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में से सिर्फ रोहित शर्मा ने ही अभ्यास किया। अनुभवी…
Read Moreरोहित शर्मा की नजर में शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो सकता है बड़ा धमाका
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी, जो दुनिया भर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे, अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर हैं। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 से 25 अक्टूबर तक होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। यदि वे इस सीरीज में 8 छक्के लगा देते हैं, तो वे शाहिद…
Read More
