छत्तीसगढ़-सुकमा में खेलते समय गर्म पानी में गिरी मासूम, मेकाज में इलाज के दौरान मौत

सुकमा. फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलावरम में रहने वाले लखमा बजामी की दो साल की बेटी खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लखमा बजामी की दो साल की बेटी हिमांशी 12 सितंबर की शाम को घर में खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। गर्म पानी में गिरने से बच्ची झुलस गई। बच्ची की आवाज को सुनकर परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में परिवार के पांच लोगों की हत्या, जादू-टोना के शक में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मारा

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को लोगों के एक समूह ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक पुजारी ने इशारा किया था कि उन लोगों के द्वारा किए गए जादू-टोने की वजह से गांव में एक लड़के और एक वरिष्ठ नागरिक की अचानक मौत हो गई थी। जिन लोगों ने कथित तौर पर पांचों को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था, वे बाद में स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। यह घटना सुकमा जिला…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में एक लाख के इनामी नक्सली सहित आठ नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में आठ नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार करने में मिली सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक नक्सली पर पद के अनुरूप एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सली, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में प्लांट करने के मंशा से विस्फोटक सामाग्री रखे थे। सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

सुकमा. चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमालपाड के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। जवानों ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबल के जवान थाना चिंतागुफा क्षेत्र  कैंप करीगुड़म से नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी एवं पीएलजीएल बटालियन सदस्यों के उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में दो लाख की इनामी सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिलाएं भी शामिल

सुकमा. सुकमा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित कुल तीन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया है। शासन द्वारा एक महिला नक्सली पर पद के अनुरूप दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार पुलिस, डीआरजी डेल्टा एवं…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में महिला को लेकर तीन KM पैदल चले सीआरपीएफ जवान, एंबुलेंस तक पहुंचाया

सुकमा. सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का बुरा हाल है। वहीं नदी-नाले उफान पर है। आवागमन प्रभावित है। वहीं इन सब के बीच सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक बीमा आदिवासी महिला को चारपाई से कंधे में उठाकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद एंबुलेंस तक पहुंचे। जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। यह मामला सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पेंटा पाड़ गांव का है। जहां एक बीमार महिला को इलाज के लिए सुकमा जिला मुख्यालय लाया जाना…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव, घंटों जाम होने से जनजीवन प्रभावित

सुकमा. सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होता नजर आ रहा है। जहां चारों तरफ जलभराव की स्थिति नजर आ रही है। मुख्य मार्ग से लेकर तीन राज्यों से सुकमा जिले का कटाव हो चुका है। वहीं तेज आंधी की वजह से कहीं मकान के ऊपर पेड़ गिर गए तो कहीं सड़क के ऊपर पेड़ गिरने से कई घंटों तक लंबा जाम देखने को मिला। सुकमा जिले के कोण्टा के पास एक मकान में विशाल पेड़ गिर गया। इस दौरान मकान…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा के गांव में बाढ़ से 20 मकान ढहे, ग्रामीणों को रात में किया गया शिफ्ट

सुकमा. सुकमा जिले में बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब सीधे जनजीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों के मन में भय वातावरण भी बन रहा है। ग्रामीण इलाकों की अगर बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में नदी से लगे हुए गांव में जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। देर रात सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितलनार गांव में अचानक पानी भर गया। इसके बाद…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में बारिश से उफान पर नदी-नाले, नक्सल प्रभावित इलाके में 12 ग्रामीणों का रेस्क्यू

सुकमा. सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाराम में सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने नाले के दूसरी पार फंसे ग्रामीणों को रस्सी के सहार रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।  एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के मौसम में लगातार हो रही बारिश के प्रभाव से अंदरूनी इलाकों में नदी-नाले इन दिनों उफान पर चल रहे हैं। अंदरूनी इलाकों के आदिवासी ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए जोखिम से दो चार होना पड़ता है। जहां एक और बारिश का…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, एक पर है एक लाख का इनाम

सुकमा. जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक नक्सली पर पद के अनुरूप एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी, 165, 231 वाहिनी सीआरपीएफ की  भूमिका रही है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा से सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या, नक्सली घटना दिखने पर दो आरोपी गिरफ्तार

सुकमा. सुकमा जिले के पोलमपल्ली में नक्सली घटना का नाम देकर जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां जादू-टोना के शक में मड़कम जोगा (38) पुत्र स्व. मड़कम पोज्जा निवासी ग्राम रंगईगुड़ा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव को मृतक के परिजनो ने गांव वालों की सहायता से नक्सली भय बताकर गांव के शमसान घाट में कफन दफन कर दिया। प्रार्थी किच्चे नंदकिशोर निवासी कोर्रापाड़ थाना पोलमपल्ली ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से जांच की…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा में पीडीएस की कालाबाज़ारी में दो सेल्समैन गिरफ्तार, सरपंच और सचिव फरार

सुकमा. सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है। जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो। ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई। लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन…

Read More