अभाविप ने कृषि विभाग में भर्ती हेतु कृषि मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा ज्ञापन 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 अगस्त2024 

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एग्री विज़न के राष्ट्रीय सहसंयोजक भावेश वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ शासन की कृषि मंत्री राम विचार नेताम से मुलाकात कर कृषि विभाग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने की मांग एवं एग्रीविज़न द्वारा देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया |

ये भी पढ़ें :  Video Breaking : गौतस्करों के गाँव में IPS की रेड…जशपुर ज़िले में तस्करों के गढ़ में तड़के 4 बजे पुलिस का छापा, SP ने वसीम, उस्मान आदि को बोला-‘पुलिस को दुश्मन मत समझो, हम आपको आईना दिखाने आये हैं, तस्करी नहीं चलने दूँगा’

भावेश वर्मा ने मंत्री राम विचार नेताम को विभिन्न जानकारियां दी जिसमें कृषि विभाग में रिक्त पद जैसे सहायक संचालक उद्यानिकी, वरिष्ठ कृषि उद्यानिकी अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, रेशम अधिकारी, कृषि शिक्षक की नई भर्ती जल्द से जल्द किए जाने हेतु |

राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि ट्रेड को यथावत रखा जाने बाबत |

ये भी पढ़ें :  सिंधिया, शिवराज, विजयवर्गीय समेत अन्य दिग्गजों के जिलों में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव उलझा

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द स्थाई कुलपति एवं लोकपाल की नियुक्ति किए जाने हेतु |

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को लंबित भारती को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने हेतु |

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान परियोजना में लगभग 70% पद रिक्त हैं इस पर जल्द से जल्द कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती किए जाने हेतु |

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में दो डाक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय स्टार का अध्ययन केंद्र प्रारंभ किया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के कृषि जगत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान एवं सम्मान मिल सके |

नई शिक्षा नीति को कृषि पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु |

इन सभी विषयों पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम को अवगत कराया गया |

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment