नई सरकार के गठन के बाद पहला विधानसभा सत्र, एलजी विनय सक्सेना ने अरविंदर सिंह लवली को दिलाई प्रोटेम स्पीकर की शपथ

नई दिल्ली

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद पहला विधानसभा सत्र सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा. बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने आज दिल्ली विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली. LG वीके सक्सेनाने उन्हें शपथ दिलाई. आज लवली ही विधानसभा में सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. दोपहर में स्पीकर का चुनाव होगा, जिससे पहले लवली विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालेंगे और सभी नव-निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :  देश का सबसे कमाऊ टोल प्लाजा, हर साल करता है ₹400 करोड़ की कमाई

प्रोटेम स्पीकर की भूमिका और शपथ ग्रहण
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को राजनिवास में शपथ दिलाई, फिर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले सदन की कार्यवाही संभाली और सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. भाजपा सरकार की यह पहली बड़ी चुनौती थी, हालांकि उसका बहुमत सदन में है, लेकिन विपक्ष से लगातार हमले हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  उत्तम नगर केस: HC का सख्त निर्देश—ईद ही नहीं, रामनवमी तक सुरक्षा इंतजाम करें

स्पीकर चुनाव में शक्ति प्रदर्शन
भाजपा ने विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रस्तावित किया, जिसे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और प्रवेश साहिब सिंह ने समर्थित किया. दूसरी ओर, भाजपा इस चुनाव को सत्ता परिवर्तन के बड़े संकेत के रूपमें देख रही है, जबकि दूसरी ओर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अगली कड़ी के रूप में देख रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment