पीड़ितों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनैतिक कृत्य करने वाला बाबा गिरफ्तार

बीकानेर

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने वाले बाबा की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। बाबा पर चार वयस्कों और एक नाबालिग से कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों ने पुलिस को वीडियो और फोटो के रूप में ठोस सबूत सौंपे, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि यह मामला पवनपुरी में नागणेचेजी मंदिर के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़ा है। यहां पूजा-अर्चना करने वाला बाबा ललित पुत्र नारायण राम लंबे समय से मासूमों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कृत्यों को अंजाम दे रहा था। वह पीड़ितों को धमकाकर कई सालों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-भिवाड़ी से अलवर आ रही महिला को बस में हुई प्रसव पीड़ा, एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साल 2020 से ही बच्चों के साथ गलत हरकतें कर रहा था। हाल ही में एक पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों ने 15 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-माउंट आबू में बिछी बर्फ की चादर, लोग बोले- 'ऐसा लग रहा मानो हम हम कश्मीर आए'

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ वीडियो और फोटो सबूत उपलब्ध कराए हैं। इन ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में और कोई शामिल था या नहीं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, फंदा नहीं ले सकी जान तो एंबुलेंस के गेट ने ले ली जान!

बाबा की इस करतूत का खुलासा होने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment