समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Masoon Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा

https://x.com/vishnudsai/status/1827898210033315951?t=2DC_w-Lc6DuN9EJWF0OQ6g&s=19

सीएम विष्णुदेव साय ने X पर लिखा, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा…समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।जय श्री कृष्ण!

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment