सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग के गठन की तैयारी तेज

जयपुर

राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी। इसके साथ ही 8 नए जिलों और नई पंचायत समितियों में सरकारी दफ्तर बनाए जाएंगे।

नई ग्राम पंचायतों को मिला बड़ा तोहफा

ये भी पढ़ें :  राजस्थान से MP तक कांपी ज़मीन, भूकंप का केंद्र रहा प्रतापगढ़, 3.9 मैग्नीट्यूड की तीव्रता दर्ज

राज्य के 3467 नई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामदानी गांवों के किसानों को अब खातेदारी अधिकार दिए जाएंगे, जो अब तक उन्हें प्राप्त नहीं थे। मुख्य सचिव कार्यालय में डिरेगुलेशन सेल बनाई जाएगी और डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर खोला जाएगा।

होमगार्ड की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-हनुमानगढ़ में रुपये दोगुना करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 10.75 लाख के नकली नोट बरामद

शहरों में होमगार्ड की संख्या बढ़ाकर 5000 की जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं, उपनिवेशन विभाग को समाप्त कर उसका राजस्व विभाग में विलय किया जाएगा। गृह विभाग का रिवॉल्विंग फंड बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकार ने बेहतरीन काम करने वाली पंचायतों के लिए राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार की तर्ज पर राज्य स्तरीय ‘स्टेट पंचायत अवॉर्ड’ की घोषणा भी की है। इसके अलावा, शेखावाटी तक हथनीकुंड से यमुना जल लाने के लिए 32,000 करोड़ रुपये की विशाल परियोजना का काम जल्द ही शुरू होगा। राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों, किसानों और पंचायतों के लिए इन घोषणाओं के माध्यम से प्रशासनिक क्षमता, सुरक्षा और विकास को मजबूत बनाने का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जोधपुर में कार और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत और चार गंभीर घायल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment