बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा, ‘शीश महल विवाद’ गहराया, विरोध प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इसमें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। इस सीएम आवास को ही केजरीवाल शीशमहल कहती है। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत राजस्व वृद्धि की उम्मीद: इक्रा

चप्पल और दो रुपए का पेन नहीं, दस्तावेज लिखेंगे कहानी
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये राजतंत्र की मानसिकता वाला अरविंद केजरीवाल जिसको अय्याशी और ऐशोआराम की आदत पड़ चुकी है। अब सौ रुपए की चप्पल और दो रुपए के पेन से तेरी कहानी नहीं लिखी जाएगी। अब तो वो दस्तावेज तेरी कहानी लिखेंगे, जिसमें भ्रष्टाचार के सारे सबूत मौजूद हैं।


Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment