Breaking : मां साध्वी प्रज्ञा भारती ने सम्हाली नदियों को बचाने की कमान…ग्रामीणों से मिलकर मिशन की हुई शुरुआत… खारुन का हाल देख आहत हुईं साध्वी प्रज्ञा

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अप्रैल, 2023

 

देश के कई राज्यों में नदी संरक्षित करने के अभिनव प्रयास की झलक अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। नदी बचाने के लिए वर्षों से महाआरती के जरिए नदियों को संरक्षित करतीं साध्वी प्रज्ञा भारती राज्य के कई हिस्सों में नदी बचाने की मुहिम में जुट गई हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा में प्रज्ञा भारती विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने में लग गई हैं। इसी कड़ी में प्रज्ञा भारती सोमवार को कई गांवों में पहुंची, जहां पहुंच करके उन्होंने खारुन नदी का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें :  बिग ब्रेकिंग : ED मामले के बीच नान पर सियासत जारी...CM ने पूर्व CM पर साधा निशाना...नेता प्रतिपक्ष पर भी कही बड़ी बात

 

सोमवार को साध्वी प्रज्ञा भारती धरसीवां विधानसभा के ग्राम पठारीडीह पहुंचीं। हमसे बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने बताया कि यहां से खारुन नदी बहती हैं। ग्राम से लगे खारुन नदी पूरा जल कुंभी से पट गया है। नदी के किनारे डेयरी वाले भी गंदा पानी छोड़ रहे हैं, जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। इसके साथ ही प्लांट वाले गंदा पानी नदी मे छोड़ देते हैं, जिससे खारुन का पानी नहाने योगय भी नही है। लोग बताते हैं कि नदी का पानी काला पढ़ गया है, लोग बीमार हो रहे हैं। पास मे खारुन होकर गांव के लोग नहा भी नहीं पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के सामने संकट पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बीजेपी का बयान कहा - बीजेपी सरकार जनता की हितों की सभी प्रकार से सुरक्षा करने वाली सरकार है

 

 

 

ये रहे मौजूद

इस दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ सरपंच हरि संकर सोनवानी, जनपद सदस्य योगीता ईश्वर निषाद, कन्हेरा सरपंच आसमींन सुखनंदन जांगड़े, कुम्हारी की सरपंच शिव कुमारी बाला राम पाठक, कनेरा के युवा नेता रवि निषाद, हथबंद सरपंच मनी राम निषाद, चिखली के मनराखन निषाद और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। नदी प्रहरी जल संरक्षण मिशन की साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ विशेष रुप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री खिलावन बबलू शर्मा उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment