मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन को नई मजबूती और धार देने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए कासिम अंसारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा तथा पूर्व विधायक गुलाब कमरो के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी कासिम अंसारी की लगातार सक्रियता, संघर्षशीलता और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान मानी जा रही है। शहरी अध्यक्ष के दायित्व से सीधे जिले की कमान तक पहुंचना कासिम अंसारी के संगठनात्मक सफर की बड़ी उपलब्धि है। छात्र हितों की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
CG नगर पालिका दफ्तर में दबंगों का आतंक, राजस्व निरीक्षक से मारपीट; मामला दर्ज
अभनपुर. नगर पालिका गोबरा नवापारा के राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के पैन कार्ड में नाम सुधारवाने के लिए मस्जिद के पास आवेदन देकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. सदर रोड नवापारा मोड़ के पास रूपो जगत…
Read Moreपरीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने…
Read Moreमंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्कूल शिक्षा विभाग की विगत दो वर्षों की विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों को लेकर आज छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम, अटल नगर, नवा रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान विभाग द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की उपलब्धता एवं पदोन्नति, भर्ती प्रक्रिया, विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, विद्यालय अधोसंरचना, बहुभाषी शिक्षा तथा तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सहित…
Read Moreकेन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सत्येन्द्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय सचिव को राज्य के नगरीय निकायों में भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्यवन की जानकारी दी। बोरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) की प्रगति से अवगत कराए जाने पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
नई दिल्ली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा…
Read Moreश्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
रायपुर राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के बिना विकसित राज्य की कल्पना संभव नहीं है। इसी सोच को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ शासन का श्रम विभाग श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देशन में श्रमिकों के हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से सेवाओं को सरल बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण…
Read Moreयुवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के समक्ष छत्तीसगढ़ की तेजी से बदलती आर्थिक तस्वीर, निवेश की व्यापक संभावनाओं और भविष्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपनी पारंपरिक औद्योगिक और खनिज आधारित पहचान से आगे बढ़कर युवा शक्ति, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण पर आधारित नई अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार…
Read Moreडिजिटल दुनिया में सुरक्षित कदम बढ़ाएंगी भरतपुर की बेटियां
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भरतपुर की बेटियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सजग बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केंद्र हब की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा…
Read Moreअन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से आसान हुआ राशन वितरण, 650 बीपीएल परिवारों को मिल रही सुविधा
बिलासपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्रांतर्गत लिंगियाडीह (चिंगराजपारा) में संचालित अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन वितरण को सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस ग्रेन एटीएम से वर्तमान में करीब 650 बीपीएल राशनकार्डधारी परिवार जुड़े हुए हैं। अब तक 475 हितग्राहियों द्वारा ग्रेन एटीएम के माध्यम से चावल का उठाव किया जा चुका है। ग्रेन एटीएम के माध्यम से हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने के लिए लंबी कतार में…
Read Moreमहतारी वंदन योजना की किश्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
बिलासपुर महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त प्राप्त होने से शहर की मती सोनम साहू के लिए रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास हो गया है। रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि मिलने पर सोनम साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा होने के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।…
Read Moreमहासमुंद के अस्पतालों में पहुंची रोटावायरस वैक्सीन की खेप, बच्चों को मिलेगा संक्रमण से बचाव
पिथौरा/महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का असर देखने को मिला है। छोटे बच्चों को दी जाने वाली महत्वपूर्ण रोटावायरस वैक्सीन की लंबे समय से चली आ रही कमी अब दूर हो गई है। करीब दो से तीन महीने के इंतजार के बाद वैक्सीन की खेप जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच गई है। दरअसल, जिले के स्वास्थ्य विभाग में रोटावायरस वैक्सीन की लंबे समय से कमी बनी हुई थी। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में यह वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के…
Read MoreCG में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की जांच तेज, एनालॉग पनीर पर भी खाद्य विभाग की नजर
खैरागढ़. रक्षाबंधन से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खैरागढ़ के ठेलकाडीह क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। दो दिनों में विभाग अब तक 7 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज चुका है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में चल रहे अभियान के दूसरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ठेलकाडीह क्षेत्र में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम…
Read MoreCG में सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा की अनोखी जंग, मुर्गे और गधे को लेकर छिड़ी लड़ाई
रायपुर. सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा में मुर्गा और गधा की लड़ाई लड़ रहे हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस ने भाजपा को नाम बदलने में माहिर बताते हुए मुर्गा को कटहल बताने पर तंज कसा है. वहीं इस कार्टून के जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी को गधा बताते हुए अपनी भड़ास निकाली है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के खाने को लेकर वायरल फोटो को लेकर कार्टून सोशल मीडिया में जारी किया है, जिसमें नॉन वेज खाने के आरोप को…
Read MoreCG वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई वन मंडलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 21 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर 9 IFS अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और प्रादेशिक वनमंडलों के प्रभारियों को बदला गया है। जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाईगर…
Read More
