रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (सीजीसीडीएफ) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में डेयरी क्षेत्र का समग्र विकास, दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि, महिला दुग्ध उत्पादकों की भागीदारी बढ़ाना और दुग्ध संग्रहण व विपणन अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करना रहा। बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष फोकस बस्तर संभाग के सात जिलों में बड़ी संख्या में ग्रामीण व अनुसूचित जनजाति परिवार पशुपालन से जुड़े हैं।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार सहायता दी जा रही है। इसी संवेदनशील पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार संभव हो सका है।…
Read Moreस्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं ने बढ़ाया आत्मविश्वास, रैंप पर दिखाया हुनर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज की मुख्यधारा में लौट रही आत्मसमर्पित महिलाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिली। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्रों में रह रही 9 महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। 7 अगस्त को हुआ था आयोजन राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस (7 अगस्त) के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्वदेशी फैशन शो और ग्रामोद्योग हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री…
Read Moreजांजगीर-चांपा में HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त
जांजगीर-चांपा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम और पैकिंग का कथित तौर पर दुरुपयोग कर डुप्लीकेट तेल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध दुकानों पर रेड कर तीन दुकान संचालकों के कब्जे से बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट तेल बरामद किया है। पुलिस ने कुल 56 नग डुप्लीकेट तेल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है, जब्त किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार, जिले में कंपनी के नाम पर…
Read Moreग्वालियर में मोबाइल फ्रेंड ने नाबालिग को बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बालोद. रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग…
Read Moreरायपुर औद्योगिक क्षेत्र में 4 अवैध मालवाहक वाहन जब्त, 700 क्विंटल स्पंज समेत स्क्रैप और कॉइल बरामद
रायपुर. सिलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध रूप से रखे भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल के साथ चार मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई रविवार को रिंग रोड नंबर-3 पर धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे की गई। पुलिस ने मौके से मिले दो लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाउंड्री के पीछे मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, कॉइल और स्क्रैप छिपाकर रखा गया है। सूचना के बाद सिलतरा पुलिस की टीम मौके…
Read Moreभिलाई में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं से चेन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्ग. भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल…
Read Moreराज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग
रायपुर हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 07 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2027 के हज यात्रियों के सहायतार्थ, राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 13 अगस्त 2026 से दिनांक 27 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए है। राज्य हज निरीक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता…
Read Moreशिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर उतरे छात्र-पालक, युक्तियुक्तकरण पर भी उठाए सवाल
धमतरी/बालोद. शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ-साथ युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को मर्ज किए जाने पर छात्रों के साथ पालकों का गुस्सा फूटने लगा है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दो अलग-अलग जिलों से स्कूलों में ताला जड़ने की खबरें है. धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ पालकों ने तेज बारिश में शिक्षकों की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है. लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना रायपुर सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना…
Read Moreजगदलपुर में 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, लोन खातों से जुड़ा है मामला
जगदलपुर. जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पहले समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी, और अब उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है।…
Read Moreनितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को जगह, रूप कुमारी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष; दीपक महस्के बने संयोजक
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 69 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। BJP की नई राष्ट्रीय…
Read Moreबहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर
बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4000 दर्शक क्षमता के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल…
Read MoreCG में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालने दिया है. साथ ही बारिश भी हो रही है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है. अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में…
Read Moreअपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव
अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब : मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार…
Read More
