कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा

रायपुर बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप, सांसद  महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के साथ शुरुआत की। बीजापुर से निकल कर आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला होते हुए अपनी 600 किमी की यात्रा का समापन कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर झंडा फहराकर किया। मंत्री द्वय ने 3 दिनों में नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर इन 5 जिलों में लगभग 600 किमी की  तिरंगा यात्रा बाइक से पूर्ण की।       यात्रा के अंतिम दिन करेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों से मिलकर…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। गांवों की सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरती यात्रा में देशभक्ति का गजब का उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गांव गूंज उठे। उप मुख्यमंत्री  साव ने लोरमी के पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक गांव होते हुए दाऊकापा तक तिरंगा यात्रा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर  जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव – विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 15 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों तथा जननायकों के योगदान को भी प्रदर्शित…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च

रायपुर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राइडर एवं रायगढ़ राइडर द्वारा आयोजित इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग मार्च के लिए रवाना किया। इस दौरान बाइक राइडर्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और…

Read More

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

रायपुर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। 100 सीटर छात्रावास के प्रारंभ होने से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अध्ययन के अनुकूल आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से दूरस्थ, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंबिकापुर आने वाली छात्राओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा। आवास की सुविधा मिलने से छात्राएं सुरक्षित वातावरण…

Read More

बस्तर में ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान, ग्रामीणों के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुलझा रही पुलिस

सुकमा. पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर लगातार समाज हित पर नए-नए अभियानों के क्रियान्वयन के लिए जाने जाते हैं, जिसके जरिए पुलिस और जनमानस में सामाजिक समरसता स्थापित हो रही है। इसी कड़ी में देश में सबसे ज्यादा शहीद होने वाले जवानों के गांव चिंतागफा से सुकमा पुलिस की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, सुकमा पुलिस द्वारा निवा दुवाड़ ते अभियान शुरू किया गया है, जिसका अर्थ आप के द्वार है। इस अभियान के तहत पुलिस ग्रामीणों के समस्याओं का चिन्हांकन गांवों में जाकर स्थानीय समस्याओं की पहचान…

Read More

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और उससे मिले सबक को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्मरण रखना आवश्यक है। विभाजन की पीड़ा हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को हर परिस्थिति में अक्षुण्ण रखने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संचालनालय पुरातत्व स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए यह बात…

Read More

फॉरेस्ट-होमगार्ड में नौकरी का झांसा, वर्दी दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जगदलपुर  फारेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ऐंठने वाले हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित विभाग में अपनी अच्छी पहचान होने का दावा करता था और भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को वर्दी तक दिखाता था। रकम लेने के बाद मोबाइल बंद कर फरार आरोपित को पुलिस ने आड़ावाल स्थित उसके घर से पकड़ा। घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार वैष्णव (38), निवासी आड़ावाल, ने फारेस्ट और होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित

रायपुर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 1 अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।          स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। डीआईजी एमएल कोटवानी…

Read More

राजनांदगांव SP की संवेदनशील पहल, पिता की मौत और मां के छोड़ने के बाद मासूम को भेजा नशामुक्ति केंद्र

राजनांदगांव. हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस के सामने पहुंचे 10 वर्षीय बालक की कहानी ने पुलिस अधिकारियों को भी भावुक कर दिया। कम उम्र में ही पिता को खो चुके इस बच्चे की मां भी उसे छोड़कर चली गई थी। माता-पिता का साया उठने के बाद बच्चा अकेलेपन और नशे की गिरफ्त में चला गया था, जिसे SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। दरअसल, 9 अगस्त की शाम हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच विवाद…

Read More

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के महाअभियान से जुड़ने का किया आह्वान तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री साय रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस…

Read More

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक तक मौन जुलूस में शामिल होकर विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना रायपुर,  इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और उससे मिले सबक को…

Read More

CG महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा बयान, साइबर क्राइम पर महिलाएं सीधे IG से करें शिकायत

दुर्ग. राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने महिलाओं से जुड़े साइबर क्राइम को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में महिलाएँ सीधे आईजी के पास जाए या राज्य महिला आयोग में शिकायत कर सकती है, क्योंकि ऐसे मामलों के बारे टीआई को ही क्या करना है यह पता नहीं होता है। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू नियुक्ति के बाद पहली बार दुर्ग जिले में जनसुनवाई के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महिला आयोग…

Read More

भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री ओपी चौधरी और श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया एकता का संदेश

भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण कलार समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवाओं को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन रायपुर,  प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

भिलाई निगम ने जनसंख्या के आधार पर तय की दुकानों की दरें, नई व्यवस्था से बदलेगा शुल्क

भिलाई नगर. भिलाई नगर निगम स्थित दुकानों के वार्षिक किराया नामांतरण शुल्क और लीज नवीनीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दुकान के विक्रय, हस्तांतरण पर निकाय को नामांतरण शुल्क देना होगा। जनसंख्या के आधार पर दरें तय की गई हैं। 3 लाख से कम जनसंख्या 20,000 रुपए, 3 से 10 लाख जनसंख्या 25,000 रुपए व 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर नामांतरण शुल्क 30,000 रुपए किया गया है। आवंटिती की मृत्यु होने की दशा में वारिसानों के पक्ष में नामांतरण के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। नामांतरण…

Read More