छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप में देशभर में पहचान बनाने वाले छुईखदान की लगभग ढाई सौ वर्ष पुरानी पान परंपरा अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। गौर करें कि एक समय ऐसा भी था जब यहां के पान की खुशबू बनारस सहित देश के अनेक राज्यों तक पहुंचती थी लेकिन बदलते समय के साथ यह गौरवशाली पहचान धीरे-धीरे सिमटने लगी। अब जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक स्वरूप देकर उसे फिर से नई उड़ान देने की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित
रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा लिखित मनोकामनाओं को 31 जुलाई 2026 को पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के पावन श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया एवं बस्तर के महाराज श्री कमल चंद्र भंजदेव ने भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री जगन्नाथ के स्थापना दिवस एवं पावन रथयात्रा के अवसर पर 09 से 16 जुलाई 2026…
Read MoreCG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है. इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के…
Read Moreसमय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान
रायपुर। राज्य सरकार की सुशासन और डिजिटल सेवा व्यवस्था को मजबूत करने वाली सेवा सेतु पहल आज प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए भरोसे का माध्यम बनती जा रही है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे प्रमाण-पत्रों और शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही केंद्र पर पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र से सामने आई है, जहां मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित…
Read Moreआधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार
रायपुर। राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए संचालित आधार सेवा केंद्र अब ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम तोयलंका की निवासी आयते की कहानी इसका प्रेरक उदाहरण है, जिनकी वर्षों पुरानी आधार संबंधी समस्या का समाधान होने से उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ फिर से मिलने लगा है। आयते लंबे समय से आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण परेशान थीं। आधार निष्क्रिय होने से उन्हें पेंशन, राशन और अन्य शासकीय…
Read Moreधमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन नीति से प्रदेश में आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में 'सेवा सेतु' पोर्टल के माध्यम से 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों को अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिली है। धमतरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सेवा सेतु पोर्टल के ज़रिए…
Read Moreछत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्रावास में छात्रा की मौत, बड़ी कार्रवाई; अधीक्षिका पद से हटाई गई
कवर्धा. जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद कथित लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, विभाग ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधीक्षिका को उनके पद से हटा दिया है. मामले की जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की छात्रा बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों का आरोप है कि…
Read Moreशहर की सड़कों पर मौत बन दौड़ी कार, कई लोगों को रौंदकर चालक फरार, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शहर में बीते शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब सीजी 16 बी 2383 नंबर की एक तेज रफ्तार कार कथित रूप से खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौदहापारा तक कई लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई राहगीर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घायल व्यक्तियों की…
Read Moreबाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप
रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक और कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन…
Read More’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संकल्प के साथ शनिवार को बलौदाबाजार के सकरी स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय 'वन महोत्सव 2026' का गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों और नागरिकों की व्यापक सहभागिता के बीच वृहद पौधारोपण किया गया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर किया गया। अतिथियों ने स्वयं पौधे रोपकर समाज…
Read Moreयुवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जनकल्याण के लिए उपयोग में लाना है। एक शिक्षित व्यक्ति की पहचान उसके प्रमाण-पत्रों से नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उसके योगदान से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करें, जो समाज के लिए स्थायी रूप से लाभकारी सिद्ध हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।…
Read Moreबस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में शामिल किरंदुल-कोत्तावालसा (केके) रेल मार्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अरकू घाट सहित कई संवेदनशील घाट सेक्शन में भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है. इसी जोखिम को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक सीमित कर दी है. लोको पायलटों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और लगातार हॉर्न बजाने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे…
Read MoreCG: बस्तर के घने जंगलों में थर्मल ड्रोन की एंट्री, रात में भी होगी सख्त निगरानी
जगदलपुर. बस्तर के घने जंगलों की सुरक्षा अब आधुनिक तकनीक के भरोसे और मजबूत होती नजर आ रही है. वन विभाग ने कांकेर वन मंडल के सहयोग से थर्मल इमेजिंग ड्रोन के जरिए रात्रिकालीन निगरानी शुरू की है. इस तकनीक से अंधेरे और घने जंगलों में भी वन्यजीवों की गतिविधियां आसानी से देखी जा रही हैं. हालिया निगरानी के दौरान हिरणों के झुंड भी कैमरे में कैद हुए हैं. थर्मल तकनीक शरीर की ऊष्मा के आधार पर जीव-जंतुओं और मानव गतिविधियों की पहचान करती है. इससे अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में नए नियम, अनुशासन पर जोर; अनुपस्थित छात्रों पर होगी कार्रवाई
जगदलपुर. ब्लॉक बस्तर के उत्कृष्ट आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय घाटलोहंगा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय अनुशासन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए. दो वर्षों से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों के नाम नियमानुसार निरस्त करने पर सहमति बनी. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया. अभिभावकों से भी बच्चों के अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की गई. बैठक में जर्जर भवन की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित
कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. छिंदली से बड़ेडोंगर जाने वाले मुख्य मार्ग का करीब पांच मीटर हिस्सा बह गया है. सदाड़ी गांव की पुलिया भी तेज बहाव में ढहने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है. ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं. लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें…
Read More
