नैनो डीएपी अपनाकर प्रगतिशील किसान बने मिठाईलाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी ग्राम कछौड के किसान मिठाईलाल ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर वैज्ञानिक खेती की दिशा में सफल पहल की है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक उर्वरक अपनाने से उनकी फसल की बढ़वार बेहतर हुई, लागत में कमी आई और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई। मिठाईलाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नई तकनीक पर संदेह था, लेकिन सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उनका विश्वास बढ़ा। अब वे आसपास के किसानों को भी नैनो डीएपी और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
CG Transfer News: सूरजपुर में थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस आरक्षकों तक का बड़ा तबादला, नई सूची जारी
सूरजपुर. जिले के नए एसपी योगेश पटेल ने बड़ा फेरबदल किया है। कई थाना और चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर समेत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका आदेश जिला पुलिस अधीक्षक…
Read MoreCG Flood: महानदी की बाढ़ से गांव जलमग्न, SDRF ने 6 लोगों को सुरक्षित निकाला
आरंग. महानदी के ऊपरी कैचमेंट इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्थिति उस समय चिंताजनक हो गई, जब गांव के बीचों-बीच जलभराव बढ़ने से एक ही परिवार के 06 सदस्य अपने ही घर में चारों तरफ से पानी से घिर गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किसी तरह सभी का रेस्क्यू किया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम घटना की…
Read MoreCG अरपा भैंसाझार परियोजना: 11 SDM पर गलत मुआवजा बांटने के आरोप, जांच के घेरे में अधिकारी
बिलासपुर. अरपा भैंसाझार परियोजना में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला एक बार फिर चर्चा में है। परियोजना के दस्तावेजों की विस्तृत जांच में तत्कालीन 11 एसडीएम द्वारा नियमों के विपरीत मुआवजा वितरण किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में लगभग 27 करोड़ रुपये की गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब संभागायुक्त ने मामले की दोबारा जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है। जांच समिति में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और राजस्व विभाग के अधिकारियों को…
Read Moreफ्रेंडशिप डे पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स लेकर आया गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक नई कलेक्शन
फ्रेंडशिप डे पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स लेकर आया गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक नई कलेक्शन रायपुर फ्रेंडशिप डे के विशेष अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि., ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर (छ.ग.) ने अपने ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की नई और आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत की है। इस विशेष कलेक्शन में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक डिज़ाइन की गोल्ड ब्रेसलेट, रिंग, कड़ा, डायमंड रिंग एवं ब्रेसलेट, साथ ही इटैलियन एवं टर्किश सिल्वर ब्रेसलेट, रिंग और कड़ा सहित अनेक नवीन वैरायटी उपलब्ध हैं।…
Read MoreCG E-Office Ranking: जून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना नंबर-1, डिजिटल गवर्नेंस में अव्वल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग ई-ऑफिस के फाइल निपटान, रिस्पॉन्स टाइम और प्रदर्शन के आधार पर तैयार की है, जिसके अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर है। इसी तरह उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग टॉप-10 में शामिल है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कामकाज निपटाने में पहले, गृह विभाग दूसरे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे, ग्रामीण उद्योग विभाग चौथे, नगरीय प्रशासन विभाग 21वें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 30वें, स्कूल शिक्षा विभाग 14वें,…
Read Moreधमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
रायपुर खरीफ सीजन 2026-27 में छत्तीसगढ के धमतरी जिले के किसानों को कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने और शासन की योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। किसानों की सुविधा और पहुंच को सुगम बनाने के लिए जिले में 22 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब जिले में कुल 96 सक्रिय समितियां 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों के किसानों को खाद, बीज, ऋण और फसल बीमा जैसी सुविधाएं एक ही…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक में प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय से भंडारे के लिए आवश्यक भोजन सामग्री से भरे वाहन अन्नकूट रथ को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के भगत पटेल, …
Read Moreधमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा…
Read Moreशीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026 में विभिन्न तिथियों पर मुद्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम एवं तिथियाँ 01 अगस्त 2026 को अंग्रेजी मुद्रलेखन (गति 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा 05 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 02 अगस्त 2026 हिन्दी मुद्रलेखन (गति 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा)…
Read Moreवन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का…
Read Moreधरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
रायपुर उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ वृक्ष धरती का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरु पूर्णिमा एवं अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव में ये बातें कही। उन्होंने इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’…
Read Moreउप मुख्यमंत्री ने किया बूढ़ा महादेव से खुड़िया तक सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मैराथन निरीक्षण
रायपुर उप मुख्यमंत्री ने किया बूढ़ा महादेव से खुड़िया तक सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मैराथन निरीक्षण पवित्र सावन मास में मध्यप्रदेश के नर्मदा नगरी अमरकंटक से जल लेकर भगवान बूढ़ा महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से लेकर भोरमदेव, राजानवागांव, डोंगरिया और मुंगेली जिला के ग्राम खुड़िया तक विभिन्न विश्राम स्थलों, कांवड़ यात्रा मार्ग…
Read Moreगुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
रायपुर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत औद्योगिक विकास योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान की गई। इन 4 जिलों में बनेंगे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर समिति की दूसरी बैठक के दौरान प्रदेश के चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से…
Read More
