भिलाई. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की 7 अगस्त को आयोजित प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा को भी निरस्त कर दिया है. पुलिस जांच में इस परीक्षा के प्रश्नपत्र के भी लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया. इससे पहले 20 अगस्त को आयोजित बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद उसे निरस्त किया गया था. अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
सावन के आखिरी सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बोल बम के जयकारे
राजिम/बलौदाबाजार. पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार पर छत्तीसगढ़ में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. राजधानी रायपुर के हटकेश्वर नाथ मंदिर से लेकर धर्मनगरी राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर और बलौदाबाजार के शिवालयों तक सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. हाथों में गंगाजल, दूध, दही और बेलपत्र लेकर श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं. कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब धर्मनगरी राजिम में त्रिवेणी संगम तट स्थित प्राचीन कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर हजारों श्रद्धालु दर्शन…
Read Moreसीएम साय का बड़ा तोहफा, आज श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर होंगे 39.67 करोड़ रुपये
रायपुर. CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 12 बजे के करीब पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुचेंगे. जहां आयोजित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का सम्मान किया जाएगा. 1 .45 लाख से अधिक श्रमिकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता रायपुर. प्रदेश के 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों और उनके परिवारों को आज बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18…
Read Moreमनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शिक्षा के साथ कौशल और तकनीक जरूरी, युवा विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी शक्ति: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP-2020) के अंतर्गत सत्र 2026-27 में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा…
Read Moreरायपुर : नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
रायपुर : नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प रायपुर प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण का कार्य निरंतर गति से जारी है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सरकार के गठन के बाद से अब तक 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री…
Read Moreनिर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान
निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1.45 लाख से अधिक श्रमिकों को 39.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि होगी डीबीटी से अंतरित रायपुर श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज…
Read Moreकिशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी
किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी बिलासपुर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति व कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवाँनी की अनुशंसा से किशोर पंजवानी को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिले का प्रभारी बनाया गया है . दोहरे पद पर मिली नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने कहा कि जो भरोसा मुझ पर शीर्ष नेतृत्व कर दोहरा पद पर नियुक्ति की है में उन्हें…
Read More‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का किया विमोचन हर घर में हो छोटी-सी लाइब्रेरी, पढ़ने की संस्कृति को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि उसे सजग करने…
Read Moreबिलासपुर की ग्रामीण बेटियों का कमाल! दीवार पर थूकते ही बजेगा अलार्म, बारिश में खुद खुलेगा छाता
बिलासपुर सरकारी स्कूलों की दो छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच से वह कर दिखाया हैं, जो बड़े-बड़े इंजीनियर नहीं सोच पाए। देवरी खुर्द और बिजौर के ग्रामीण परिवेश से निकलीं दो बेटियों ने कबाड़ और कम लागत में ऐसे उपकरण तैयार किए हैं, जो रोजमर्रा की बड़ी समस्याओं का स्मार्ट समाधान देते हैं। इनके नवाचार का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। सड़क, दफ्तर और सार्वजनिक दीवारों पर गुटखा-पान थूकने वालों की अब खैर नहीं होगी। छात्रा रेणुका धनुआर ने वाल माउंट स्पिट डिटेक्शन सिस्टम विकसित किया है, जिसके सामने…
Read Moreराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
रायपुर, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर में विद्यार्थियों और युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारत की अंतरिक्ष यात्रा, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां
रायपुर रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका से जोड़ते हुए नई पहल की है। गांव के 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बीज और फैंसी राखियां तैयार कर रही हैं। अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये की राखियों की बिक्री हो चुकी है। बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं आगे राखी निर्माण और अन्य आजीविका गतिविधियों के विस्तार में कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्हें आजीविका गतिविधियों के लिए आरएफ…
Read Moreराहत योजना : गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां
धमतरी सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय पीड़ित के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी संवेदनशील समय में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन धमतरी जिले में किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचते ही कैशलेस एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उपचार में आर्थिक कठिनाई अथवा कागजी औपचारिकता बाधा न बने। 5 मई 2025 से लागू योजना…
Read Moreजशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जिला पंचायत के संवाद सभागार में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को नि:शुल्क फॉस्टेक (खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेस्ले इंडिया एवं नासवी (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया) के सहयोग से किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के प्रावधानों के तहत खाद्य कारोबारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण में चाय-नाश्ता, भोजन ठेला, टपरी, खोमचा, जलेबी-पकौड़ा-भजिया, चाट-गुपचुप, इडली-डोसा, भुंजा-फलीदाना, जूस-लस्सी-शेक, फास्ट फूड, मोमोज, चाइनीज फूड तथा आइसक्रीम-फलूदा सहित विभिन्न…
Read Moreमनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP-2020) के अंतर्गत सत्र 2026-27 में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती ने अतिथियों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि NEP-2020 के अंतर्गत इस सत्र से महाविद्यालय में हिन्दी…
Read Moreकिशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति व कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवाँनी की अनुशंसा से किशोर पंजवानी को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिले का प्रभारी बनाया गया है दोहरे पद पर मिली नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने कहा कि जो भरोसा मुझ पर शीर्ष नेतृत्व कर दोहरा पद पर नियुक्ति की है में उन्हें पूरा विश्वास दिलाता हूं कि में पूरी लगन के साथ पूरे जोश…
Read More
