केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का कुशाभाऊ ठाकरे में प्रेस कांफ्रेंस, केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा – पीएम टोकन में नहीं टोटल में सोचते हैं 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 जुलाई 2024 रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का कुशाभाऊ ठाकरे में प्रेस कांफ्रेंस हुआ, जिसमें उन्होंने कहा – मोदी 3.0 का पहला बजट का विश्लेषण कर सकते हैं। पीएम टोकन में नहीं टोटल में सोचते हैं। पीएम ने अमृत काल का संकल्प लिया है। फिर उन्होंने कहा कि भारत को डेवलप करने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। बताया गया है कि 21वी सदी की ट्रेन समय पर नहीं पहुंची पाई थी जिसके लिए प्रधानमंत्री ने कहा 2047 का लक्ष्य रखा है, कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दोपहर दो बजे नीति आयोग की बैठक में उद्बोधन, बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 जुलाई 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रातः 9 बजे नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुँचे। मुख्यमंत्री की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दोपहर दो बजे उद्बोधन और 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा मे शासन की योजनाओं पर प्रजेंटेशन होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री साय बैठक में छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं, चुनौतियों और विकास योजनाओं…

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में बंटी बबली गैंग सक्रिय, रायपुर वासियों को लगाया करीब एक करोड़ का चूना

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर,  रायपुर,  27 जुलाई 2024 रायपुर। राजधानी में बंटी बबली गैंग ने रायपुर वासियों को करीब एक करोड़ का चूना लगाया है, बताया जा रहा है कि कौशल्या विहार स्थित आरडीए कॉलोनी में स्वतंत्र मकान दिलाने के नाम पर 1 या दो नहीं बल्कि 32 लोगों को चुना लगाया है। बता दे कि पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, शिकायत के बाद बंटी बबली की तलाश तेजी से कर रहे है यह मामला टिकरापारा थाना का है।

Read More

केंद्रीय बजट को जनता तक पहुंचाने बीजेपी आज करेगी कार्यक्रमों का आयोजन, आज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया होंगे शामिल 

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर,  रायपुर,  27 जुलाई 2024 रायपुर। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ का मोर्चा सम्भाला। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ आएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कई केंद्रीय राज्य मंत्री भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। बजट संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बुद्धजीवियों से बीजेपी नेता जुड़ेंगे। केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर के कार्यक्रम…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, दिल्ली, 27 जुलाई 2024 नेशनल न्यूज। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी, बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी साथ दिल्ली पहुचे। बता दे कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से भी आज चर्चा करेंगे।

Read More

रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग : राशनकार्ड और राशन दुकानों में उठा प्रश्नकाल का मसला, कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के सुकमा में किराए पर चल रहे राशन दुकानों के उठाए मुद्दे में मंत्री दयालदास कर जवाब

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 जुलाई 2024 रायपुर। रायपुर में राशनकार्ड और राशन दूकानों में उठ रहा प्रश्नकाल का मामला, बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सुकमा में किराए पर चल रहे राशन दूकानों का मुद्दा उठाया। इतने में ही मंत्री दयालदास बघेल का जवाब- सुकमा जिले में 16 राशन दुकान किराए के भवन में संचालित है, 03 पर भवन की स्वीकृति और 08 निर्माणाधीन है, स्कूल और पंचायत भवन में राशन दुकान संचालित होने की भी दी जानकारी। कवासी लखमा का आरोप- प्रश्न लगने…

Read More

RTE में प्रवेश के लिए आज से दूसरे चरण की लॉटरी, दूसरे चरण के लिए लगभग 11 हजार ऑनलाइन आवेदन आए

योगेश कुमार, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 जुलाई 2024 रायपुर। आरटीई (RTE) में प्रवेश के लिए लॉटरी का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. दूसरे चरण के लिए लगभग 11 हजार ऑनलाइन आवेदन आए हैं. अब तक 10 हजार 592 आवेदनों का दस्तावेज सत्यापन हुआ है. हर बार की अपेक्षा इस बार बहुत कम आवेदन निरस्त हुए हैं. पहले चरण में 37 हजार 370 बच्चों का प्रवेश हुआ है. निर्धारित सीटों की तुलना में 17 हजार सीटें खाली हैं।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा, शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…नीति आयोग की बैठक मे होंगे शामिल 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 जुलाई 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरा के लिए आज शाम को रवाना होंगे। दिल्ली मे आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी।

Read More

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने हैवी रेन पर किया येलो अलर्ट, ये 10 जिलों में जताई संभावना 

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 जुलाई 2024 राज्य के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिलासपुर, गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है और लगातार बारिश का दायरा बढ़ने लगा है। इसके चलते 12 दिनों पहले तक प्रदेश में जो बारिश सामान्य से 28 प्रतिशत तक…

Read More

रायपुर के ग्रीन स्टील समिट, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 जुलाई 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्रीन स्टील समिट में आज शामिल होंगे। वहीं सुबह के 10 बजे नया रायपुर के एक निजी होटल में समिट में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि समिट के बाद सीएम विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे।फिर दोपहर 1.30 बजे विधानसभा परिसर में सीएम विष्णुदेव साय पौधरोपण करेंगे। जानकारी के अनुसार एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे। विधानसभा के आवासीय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हैं।

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बीजेपी का बयान कहा – बीजेपी सरकार जनता की हितों की सभी प्रकार से सुरक्षा करने वाली सरकार है

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जुलाई 2024 रायपुर। कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा – 5 वर्ष से कांग्रेस की सरकार रही छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरा देश देखा अपराध का गढ़ बना दिया था। लॉ एंड ऑर्डर , कानून व्यवस्था चरमरा गई थी, सभी सीमा रेखा पार हो गए थे। जनता ने उसे देखा और जनता ने इसका परिणाम दिया सरकार से हटाकर बीजेपी की सरकार बनाई। बीजेपी सरकार जनता की…

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बयान

योगेश मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जुलाई 2024 रायपुर। रायपुर में कॉंग्रेस के विधानसभा घेराव पर स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए बयान दिया और कहा कि विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है इसलिए ये कई प्रकार की तरकीब लगाते है। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है इनके इस प्रकार के धरना प्रदर्शन से कुछ नही होगा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार से जनता संतुष्ट है। प्रदेश की माताओं को महतारी वंदन का लाभ मिला है। सरकार से हर वर्ग संतुष्ट…

Read More

सारंगढ़ ब्रेकिंग : सिंगारपुर के सड़क किनारे कांग्रेस नेता की हत्या, धारदार हथियार से किया आरोपियों ने वार

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, सारंगढ़, 24 जुलाई 2024 सारंगढ़। सिंगापुर के सड़क में हुई कॉंग्रेस नेता हरिनाथ पटेल कि हत्या। बताया गया है कि मृतक बरमकेला के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी सदस्य था। बता दे कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बरमकेला पुलिस मौत के बाद मौजूद थे, उन्होंने हत्या का कारण अज्ञात रखा। बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जांच किया।

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : कॉंग्रेस का विधानसभा घेराव अपडेट, सभा के बाद विधानसभा घेराव के निकलेंगे कांग्रेसी

योगेश मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जुलाई 2024 रायपुर। राजधानी रायपुर से अद्यतन आया है कि कुछ देर में मंडी गेट में सभा होगी, कांग्रेस के बड़े नेता सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस का दावा हैं कि, करीब 25 हजार लोग घेराव में आएंगे। बता दे कि सभा के बाद कांग्रेसी नेता विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हजारों की संख्या में तेज बारिश के बीच फोर्स तैनात हुई, प्रदर्शनकारियों को रोकने तीन लेयर में घेराबंदी कराया गया है।

Read More

रायपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जुलाई 2024 रायपुर। कॉंग्रेस प्रभारी सचिन पायलट विधानसभा घेराव के सिलसिले में आज रायपुर पहुचे। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव में सचिन पायलट शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि समूचे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव के समय किए वादे पूरा नहीं करना अलग बात है और अपराध बढ़ना अलग बात है, रोज घटनाएं घट रही हैं अपराध बढ़ रहा है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार की घटनाएं जो पहले प्रदेश…

Read More