नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर अभिनेता-सांसद रवि किशन ने कहा है कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर दोषियों के खिलाफ प्रशासन ने एक कड़ा फैसला लिया है। अब सभी आरोपियों के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। इस मुद्दे पर आईएएनएस से बात करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा, ''दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। जो भी समाज में दंगा कर रहा है, जो कोई…
Read MoreCategory: राजनीति
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा- अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में कोई फर्क नहीं
नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं और उनको वेटिकन सिटी जाना है। जहां केरल से फादर जॉर्ज कूवाकड को कार्डिनल बनाया जा रहा है, इसको लेकर कार्यक्रम में उन्हें हिस्सा लेना है। इसको लेकर राजीव चंद्रशेखर ने खुलकर अपनी राय रखी और साथ ही उन्होंने वक्फ संशोधन बिल, पंजाब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के साथ ही अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर भी बात की। राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रतिनिधिमंडल को…
Read Moreएकनाथ शिंदे आखिरी वक्त में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने और शपथ के लिए तैयार हो गए, लेकिन वह दबाव बनाते रहेंगे
मुंबई एकनाथ शिंदे आखिरी वक्त में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने और शपथ के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन अब भी उन्होंने दबाव बनाने की रणनीति नहीं छोड़ी है। खबर है कि शपथ समारोह के तुरंत बाद वह होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग में एकनाथ शिंदे मांग कर सकते हैं कि उन्हें ही होम मिनिस्ट्री दी जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर शहरी विकास मंत्रालय के अलावा कोई और ताकतवर मिनिस्ट्री उनके दी जाए। शिवसेना के सूत्रों ने जानकारी दी है कि…
Read Moreदेवेंद्र फडणवीस की आज ताजपोशी, PM मोदी, नायडू और CM नीतीश सहित शामिल होंगे NDA के ये दिग्गज
मुंबई मुंबई के आजाद मैदान में आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 5.30 बजे उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे. CM: सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचे फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए. बता दें कि आज शाम फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद…
Read Moreदेवा भाऊ फडणवीस आज शपथ ग्रहण समारोह है और समंदर की इस वापसी का जोरदार जश्न मनाया जा रहा
मुंबई महाराष्ट्र में 2019 में तीन दिन की सरकार चलाने के बाद सत्ता से विदाई के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने खुद को समंदर बताया था। उनका कहना था- मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर न बसा लेना। मैं समंदर हूं, फिर लौट कर आऊंगा। उनकी इस टिप्पणी की खूब चर्चा हुई थी। 2022 में उद्धव ठाकरे की सरकार विदा हुई तो एकनाथ शिंदे को भाजपा नेतृत्व ने सीएम बना दिया। फडणवीस को डिप्टी सीएम के तौर पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन अब भाजपा को जब 132 सीटें…
Read Moreपश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल जल्द, कुछ मंत्रियों का कट सकता है पत्ता
कोलकाता पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में चरणबद्ध फेरबदल अगले साल की शुरुआत से शुरू होने की संभावना है और यह प्रक्रिया अगले दो से तीन महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो प्रस्तावित फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा जो सीधे तौर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए इन विभागों के काम को बेहतर बनाना चाहती हैं। इस फेरबदल के कुछ पहलू हो सकते हैं। पहला यह कि कुछ महत्वपूर्ण विभाग, जो सीधे…
Read Moreआचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा- समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए
हापुड़ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के संभल जाने पर प्रतिक्रिया दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा कि राहुल गांधी के संभल जाने पर इतना पहरा क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार बताएगी। संभल में पूरी तरह से शांति है। यूपी की सरकार ने और संभल के प्रशासन ने दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी…
Read Moreआप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने चर्चा के दौरान हवाई यात्रा से जुड़ी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान हवाई यात्रा से जुड़ी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उड़ान स्कीम में सस्ते हवाई टिकट देने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह से भूल गई है। राघव चड्ढा ने कहा, "वादा था कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में सफर कराएंगे, लेकिन अब स्थिति यह है कि बाटा कंपनी का जूता पहनने वाला भी हवाई टिकट नहीं खरीद पा रहा है।" सस्ती…
Read Moreबीजेपी संगठन चुनाव :15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के 1300 मंडलों में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे
भोपाल इन दिनों बीजेपी के संगठन चुनाव चल रहे हैं। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के 1300 मंडलों में मंडल अध्यक्ष और 15 से 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव होने हैं। संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी ने जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। संगठन चुनाव प्रभारियों के अलावा बीजेपी ने तीन जिलों में संगठन चुनाव के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक अपने प्रभार के जिलों में कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों की बैठकें लेकर मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के लिए नाम निकालेंगे। इन नामों को संगठन…
Read Moreदेवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद डिप्टी बनने को राजी हुए शिंदे,आज होगा CM के नाम का ऐलान
मुंबई महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने आने के के बाद से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो चुका है। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस बैठक में नई सरकार के गठन के लिए एक अस्थायी व्यवस्था तय की गई। आपको बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। इससे पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी,…
Read Moreजितेंद्र आव्हाड ने आज अजमेर शरीफ को लेकर जारी सियासी बहस पर अपनी बात रखी, तहजीब को तोड़ने की हो रही कोशिश
मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने मंगलवार को अजमेर शरीफ को लेकर जारी सियासी बहस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है। सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा कि इस समय देश में जो माहौल बन रहा है। खासकर धार्मिक स्थलों, मंदिरों और मस्जिदों के बीच, वह न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि हमारे समाज की बुनियादी शक्तियों को भी खतरे में डालने वाला है। जब से कुछ लोगों ने सामाजिक सौहार्द, परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने…
Read Moreमहाराष्ट्र में महायुति की जीत में बड़ा फैक्टर मानी जा रही लड़की बहन योजना में विस्तार की तैयारी
मुंबई महाराष्ट्र में महायुति की जीत में बड़ा फैक्टर मानी जा रही लड़की बहन योजना में विस्तार की तैयारी चल रही है। खबर है कि राज्य की नई सरकार अगले साल से रकम बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ऐसे संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुनगंटीवार ने कहा कि 2025 दीपावली से लड़की बहन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 कर दी जाएगी।…
Read Moreसंघ की गुडबुक में है, देवेंद्र फडणवीस की तीसरी बार ताजपोशी कन्फर्म
मुंबई पांच साल के सीएम, फिर 72 घंटे के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और फिर ढाई साल के डिप्टी सीएम। पिछले 10 साल तक अलग-अलग रोल में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति की राजनीति के हीरो बने रहे। अब पांच दिसंबर को वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अब पांच साल के मराठा राज के बाद 'पेशवा' की 'पेशवाई' की चलेगी। बीजेपी ने फडणवीस के नाम को सीएम पद के लिए फाइनल कर लिया है। चार दिसंबर को सुबह 10 बजे विधायक…
Read Moreराज्यसभा में बोले रामगोपाल यादव- ‘ढोल-नगाड़े बजाते मस्जिद में प्रवेश कर गए, तोड़फोड़ की आशंका में फैली अशांति’
नई दिल्ली संभल हिंसा का मामला मंगलवार को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी उठा। समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से रामगोपाल यादव ने संभल में हुई हिंसा का मुद्दा उठाया और दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई 'चुनावी गड़बड़ियों' से ध्यान भटकाने के लिए हिंसा को 'योजनाबद्ध तरीके' से अंजाम दिया गया। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कुछ लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए मस्जिद में प्रवेश कर गए। इससे तोड़फोड़ की आशंका हुई और अशांति फैली। रामगोपाल यादव ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाया और फिर…
Read Moreमरकावाडी गांव में एनसीपी विधायक के समर्थन में बैलेट पेपर से रीपोलिंग करवाने की योजना बनाई गई थी, हुई कैंसल
सोलापुर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकावाडी गांव में एनसीपी (SP) विधायक के समर्थन में बैलेट पेपर से रीपोलिंग करवाने की योजना बनाई गई थी। मंगलवार को ही यह चुनाव होना था। हालांकि प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए इस मॉक पोल को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने इस मतदान का प्लान कैंसल कर दिया। बताया गया कि पुलिस ने धमकी दी कि इस प्रक्रिया में भाग लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत की बैठक हुई और…
Read More
