महाविकास अघाड़ी की करारी हार के बाद गठबंधन के सहयोगी राहुल गांधी पर ठीकरा फोड़ रहे, राहुल गांधी ने नहीं मानी सलाह?

मुंबई महाराष्ट्र में कांग्रेस की अगुआई में चुनाव लड़ने वाली महाविकास अघाड़ी की करारी हार के बाद गठबंधन के सहयोगी राहुल गांधी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन में रार चुनाव परिणाम आते ही देखने को मिलने लगी। पहला संकेत तो यही था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन की बैठक बुलाई और इसमें टीएमसी का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। बाद में टीएमसी नेता ने यह भी कहा कि अब गठबंधन का नेतृत्व टीएमसी को करना चाहिए। टीएमसी ने कहा कि उसेक नेता कोलकाता में होने…

Read More

संजय राउत का कहना है ज्यादा संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी राजभवन पहुंचे थे। इस इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा भंग हो गई है और अब राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे से कार्य़वाहक सीएम बने रहने को कहा है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन सीएम पद को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच उद्धव ठाकरे सेना के राज्यसभा…

Read More

महाराष्ट्र का अगला CM कौन, अभी स्पष्ट नहीं स्थिति, एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

मुंबई महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार राजभवन पहुंच रहे हैं। सीएम शिंदे ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इसी बीच शिंदे की एक पोस्ट ने भी चर्चाएं बढ़ा दी हैं। दरअसल, शिंदे ने अपने समर्थकों से आवास के बाहर जश्न नहीं मनाने की अपील की है। कहा जा रहा है कि महायुति की जीत के बाद सीएम पद की रेस में सबसे आगे फडणवीस चल रहे हैं। इधर, शिवसेना भी…

Read More

महाराष्ट्र चुनाव में विजयी निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विजयी निर्दलीय विधायक शिवाजी पाटिल ने निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पाटिल कोल्हापुर जिले की चांदगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। हालांकि, महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार…

Read More

किंगमेकर बनने चले थे राज ठाकरे, अब पार्टी बचाने के लाले; सिंबल और दर्जे पर तलवार

 मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे चुनाव नतीजों से पहले खुद को किंगमेकर के तौर पर देख रहे थे। उनका कहना था कि इलेक्शन के बाद भाजपा सरकार बनाएगी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही हम भी राज्य की सरकार में किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। इसे उनकी महत्वाकांक्षा के तौर पर देखा गया था, लेकिन नतीजे आए तो राज ठाकरे को करारा झटका लगा। उनकी पार्टी को राज्य के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकी है। यह उनके लिए करारे झटके की तरह…

Read More

महाराष्ट्र : कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का इस्तीफा, चुनाव में हार के बाद फैसला

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी की हार के बाद नाना पटोले ने कथित तौर पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा महायुति ने महाराष्ट्र चुनावों में 235 सीटें और 49.6 फीसदी वोट शेयर हासिल करते हुए बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं महाविकास अघाड़ी 49 सीटों और 35.3 फीसदी वोटों के साथ बहुत पीछे रह गई। नाना पटोले सकोली विधानसभा सीट से महज 208 वोटों के अंतर से जीत पाए। इससे पहले नाना पटोले ने रविवार को कहा था कि वो यह सुनिश्चित…

Read More

महाराष्ट्र में मिली हार के साथ ही MVA में बिखराव शुरू? 5 नए विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच एनसीपी (अजित पवार) गुट के चीफ व्हिप ने दावा किया है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में इस समय हलचल मची हुई है और अगले चार महीनों में कई विधायक पाला बदल सकते हैं. एनसीपी चीफ व्हिप अनिल पाटिल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में अस्थिरता बनी हुई है और इनके  पांच से छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल हो सकते हैं.…

Read More

अजित पवार ने नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया और शानदार प्रदर्शन की समीक्षा की, पार्टी का नेता चुना

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना है। पार्टी ने 58 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बाद रिकॉर्ड 41 सीटें जीती हैं। पिछले साल जुलाई महीने में अपने चाचा शरद पवार से अलग होने वाले अजित पवार के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि एनसीपी के ज्यादातर समर्थक अजित पवार के साथ खड़े हैं। अजित पवार ने आज (24 नवंबर)…

Read More

महायुति गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा गरम, इस दौरान छगन भुजबल के बयान से हलचल तेज

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद महायुति गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा गरम है। अभी तक यह साफ नहीं है कि राज्य में सीएम की कुर्सी शिवसेना, भाजपा या एनसीपी नेता को मिलेगी। इस बीच, एनसीपी लीडर छगन भुजबल के बयान ने हलचल फिर बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। भुजबल ने कहा, 'तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय किया जाएगा कि हमारा नेता कौन होगा। हम तीनों दल एकसाथ बैठेंगे और तय करेंगे कि…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी करारी हार, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, नहीं हुआ सही से प्रचार

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल 16 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी का राज्य में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। महाराष्ट्र हार के बाद अब कांग्रेस नेता ने महा विकास अघाड़ी के साथियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने हार की वजहों पर चर्चा करते हुए कहा कि गठबंधन सहयोगी शरद पवार की एनसीपी…

Read More

शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर जमकर निशाना साधा, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर रविवार को जमकर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि उन्होंने महाराष्ट्र में दल-बदल करने वाले नेताओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया था। राउत ने दावा किया कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय नहीं करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं। शिवसेना (यूपीटी) के नेता राउत का यह बयान राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की करारी हार के बाद आया है, जहां महा विकास आघाडी (MVA) के तहत उसने…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता तक नहीं होगा’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आलम यह है कि राज्य विधानमंडल में कोई विपक्ष का नेता तक नहीं होगा।' बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता का नहीं होना कांग्रेस और विपक्षी दलों के गलत कार्यों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में फर्जी बातें फैलाईं और मतदाताओं को धोखा दिया। विधानसभा चुनाव आते ही लोगों को…

Read More

कंगना रनौत ने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा, दैत्यों का वही हुआ जो हमेशा होता है, उनकी हार हुई

नई दिल्ली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।' कंगना से पूछा गया कि उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी हार होगी, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी उम्मीद थी। इतिहास गवाह है और मेरे कई रील्स भी वायरल हुए हैं। आखिर हम…

Read More

मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा-झारखंड में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है। हालांकि, शर्मा ने कहा कि जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र का यही असल सार है। शर्मा ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड में पार्टी की हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी 5 सीट जीत ली हो। ​​मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के…

Read More

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी कांग्रेस पर नए हमले किए, कहा-चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए EVM को दोषी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर नए हमले किए, क्योंकि पार्टी ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 'अस्वीकार्य' हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की एक ही पहचान, लोकतंत्र और जनता का अपमान करो। पार्टी हमेशा जनता की अंतरात्मा पर सवाल उठाती है। जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वे इसके लिए चुनाव आयोग और ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।" शहजाद पूनावाला ने कहा, "उनके अनुसार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और वायनाड में यह लोकतंत्र की जीत थी। हालांकि, महाराष्ट्र में,…

Read More