महाराष्ट्र में हार मिलते ही कांग्रेस में तेज हुई रार, पूर्व सीएम बोले- हमारी तो लीडरशिप ही खराब

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। अकेले भाजपा ही 127 सीटों पर आगे चल रही है, जो 148 सीटों पर ही उतरी थी। 85 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ भाजपा ने अपनी सफलता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। इसके अलावा उसके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी झंडे गाड़ दिए हैं। शिंदे की शिवसेना को 56 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी को 37…

Read More

राहुल गांधी और उनकी टीम का वह नैरेटिव काम नहीं आया, सारे दांव फेल, 6 महीने के अंदर फर्श पर ला पटका

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजों और रुझानों के मुताबिक दोपहर 12.20 बजे तक भाजपा की अगुवाई वाली सत्ताधारी महायुति 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 218 सीटें जीतती दिख रही है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी सिर्फ 56 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इन चुनावी रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम का वह नैरेटिव काम नहीं आया, जिसके बूते छह महीने पहले लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन ने 48 में से 30 सीटें जीत ली थीं। यानी छह…

Read More

जीतू पटवारी की सरकार से मांग मध्य प्रदेश में भी हो अडाणी प्रोजेक्ट की जाँच

भोपाल अदाणी पर अमरीका में केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  पटवारी ने कहा कि जब अदाणी पर अमरीका में एफआइआर हो सकती है तो हमारे देश में क्यों नहीं। शिवराज सरकार के दौरान अदाणी ने 80 हजार करोड़ रुपए निवेश के वादे किए थे। एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए। अदाणी-मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता जितेंद्र भंवर सिंह…

Read More

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक विवादों और मतभेद के बीच संपन्न हुई

भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को विवादों और मतभेद के बीच संपन्न हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार शुक्रवार को इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि गुरुवार को राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 16 सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। इस अनुपस्थिति ने पार्टी में असंतोष और अंदरूनी मतभेदों को और उजागर किया है, खासकर पिछले साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मिली करारी शिकस्त के बाद। बैठक के पहले दिन जिन प्रमुख नेताओं ने बैठक में भाग…

Read More

महाराष्ट्र की तस्वीर साफ होते ही अब मुख्यमंत्री पद को लेकर गहमागहमी बढ़ गई, क्या होगा महाराष्ट्र में भाजपा का प्लान

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा 124 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, शिवसेना 55 और एनसीपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र की तस्वीर साफ होते ही अब मुख्यमंत्री पद को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग होने लगी है। वहीं, शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे के हाथों में ही महाराष्ट्र की कमान रहने देने की बात कही जा…

Read More

महाराष्ट्र में बीजेपी का जादू चलता दिख रहा, संजय राउत भड़क गए, कहा-बैलेट पेपर से चुनाव कराओ

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जहां एक तरफ राज्य में बीजेपी का जादू चलता दिख रहा है और महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महा विकास आघाड़ी का बुरा हाल है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा सेंचुरी के करीब पहुंच गई है। इस बीच महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत भड़क गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है बल्कि दोबारा…

Read More

रूझानों को देख संजय राउत बोले- कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं हो सकता

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं? संजय…

Read More

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने चुनाव के दौरान पैसे बांटने के आरोपों में घिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में तावड़े ने कहा है कि अगर आरोपों के सबूत नहीं दिए गए तो वह माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नोटिस में क्या है? विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा कि वह 40 साल से राजनीति में हैं और…

Read More

महाराष्ट्र: परिणामों से पहले बारामती में लगे पोस्टर, अजित पवार को बताया ‘भावी मुख्यमंत्री’

मुंबई महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ने बहुमत का दावा किया है। इस बीच बारामती में कुछ पोस्टर्स लगे हैं जिसमें लिखा है प्रदेश के अगले सीएम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजित पवार होंगे। पोस्टर ऐसे समय में लगाया गया है, जब राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है और अजित पवार की मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर चर्चा हो रही है। इन पोस्टरों के जरिए यह संकेत दिया जा रहा है कि अजित पवार को पार्टी और समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार…

Read More

एग्जिट पोल के रुझानों को शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस ने भी सर्वे किया है वो अपने पास रखे

मुंबई एग्जिट पोल के रुझानों को शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस ने भी सर्वे किया है वो अपने पास रखे। यह सब फेक एग्जिट पोल है। इसे पैसे देकर करवाया जाता है। महाविकास अघाड़ी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल गलत दिखा रहे है, एमवीए जीत रहा है और हम सरकार बनाने जा रहे है। नतीजे कल सुबह तक आ जाएंगे। हमें विश्वास है कि हम बहुमत हासिल करेंगे। 160-165 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ हमने चुनाव लड़ा है।…

Read More

कांग्रेस चुनाव रिजल्ट से हाई अलर्ट पर दिखी, महाराष्ट्र और झारखंड में पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नई दिल्ली 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस अलर्ट हो गई है। पार्टी ने दोनों ही राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र में 'खेला' से सतर्क विपक्षी गठबंधन…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही राज्य में हलचल तेज, शरद पवार की उम्मीदवारों से अर्जेंट मीटिंग

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही राज्य में हलचल तेज है। महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों ही गठबंधन हंग असेंबली की संभावनाओं को लेकर अलर्ट हैं और पहले से ही अपने खेमे को साधने के अलावा दूसरे गुट में सेंध का प्लान बना रहे हैं। इस बीच सीनियर लीडर शरद पवार ने अपनी पार्टी के कैंडिडेट्स के साथ एक अर्जेंट मीटिंग की है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जैसे सीनियर लीडर भी जुड़े थे। शरद पवार ने…

Read More

प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा हर 6 महीने में हम समीक्षा करेंगे, अच्छा काम करेगा उसे प्रमोट किया जायेगा

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद आज पार्टी की पहली बैठक हुई, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे, बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और दिशा निर्देश जारी किये गए, प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब हर 6 महीने में कार्यकारिणी की समीक्षा की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक के कई मुद्दों पर बात हुई, नेताओं ने स्पष्ट तौर पर…

Read More

महाराष्ट्र में 26 नवंबर को महा विकास अघाड़ी की सरकार शपथ लेगी : महेश तपासे

मुंबई झारखंड और महाराष्ट्र में आए एग्जिट पोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले ही सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी। महेश तापसे ने कहा, “लोकसभा के चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल आए। सारे के सारे एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत 400 पार बता रहे थे। लेकिन 400 पार का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी नहीं पार कर पाई। इस बार भी महाराष्ट्र…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू, फायर हो गए संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी के नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपना CM बनाने का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने इसे मानन से इनकार कर दिया है। बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में महायुति सरकार की संभावनाएं जता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनेगी। जैसे की मतदान के रुझान आ…

Read More