महाराष्ट्र : महायुति और MVA के 150 बागी बने सिर दर्द, जानें कैसे बढ़ाई टेंशन

मुंबई टिकट न मिलने पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कूदने वाले बागी महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के लिए सिरदर्द बन गए हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर थी और उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी। चुनावी जंग से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर है और इसके बाद मैदान में बचे बागियों की संख्या पर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। महायुति ने जहां…

Read More

महाराष्ट्र में 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

मुंबई महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) राज्य में 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने राज्य में नामांकन के आखिरी दिन 29 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। एआईएमआईएम पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर पार्टी की तरफ से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक पार्टी ने औरंगाबाद पूर्व सीट से सैयद इम्तियाज जलील को, औरंगाबाद सेंट्रल से नासिर सिद्दीकी…

Read More

लालू, नीतीश ने लोगों को जाति के आधार पर बांटकर राज किया : प्रशांत किशोर

भभुआ बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जन सुराज पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने बुधवार को रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने लोगों को जाति के आधार पर बांटकर राज किया। प्रशांत किशोर दुर्गावती, रामगढ़, नुआंव और मोहनियां प्रखंड की कल्याणपुर, अकोल्ही, सदुल्लहपुर डरवन, देवकली, अकोढ़ी पंचायत पहुंचे और जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा…

Read More

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना-विवेकहीन युवराज की परिक्रमा में जुटी है पार्टी

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को चुनाव आयोग ने पूरी तरह खारिज कर दिया। भारतीय जानता पार्टी ने इस पर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कांग्रेस को अहंकार में डूबी पार्टी बताया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि जब कांग्रेस हारती है तो वे ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं, लेकिन जब वे कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल जैसे राज्यों में जीतते हैं, तो ईवीएम कोई मुद्दा…

Read More

महाराष्ट्र में हरियाणा का बहुत जिक्र हो रहा है, 150 बागी बढ़ा रहे चैलेंज, बस 6 दिन का ही समय है संभलने का

मुंबई महाराष्ट्र में हरियाणा का बहुत जिक्र हो रहा है। महाविकास अघाड़ी को लोकसभा चुनाव में अच्छी जीत मिली थी, लेकिन कैंडिडेट्स को चुनने में जिस तरह के मतभेद दिखे। उससे ऐसी आशंका बढ़ने लगी है कि कहीं हरियाणा जैसा हाल न हो जाए कि अति-आत्मविश्वास में नुकसान हो जाए। माना जाता है कि हरियाणा में यही हुआ था। कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा की आपसी कलह का गलत संदेश गया और अपने ही बागी इतने खड़े हो गए कि कई सीटें हराने का वे कारण बन गए। अब…

Read More

हम दीये और मोमबत्ती जलाकर त्योहार मनाएं ना कि पटाखे जलाएं: केजरीवाल

 नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली पर पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है। उन्होंने यह जवाब आरएसएस प्रमुख की उस टिप्पणी को लेकर दिया जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अरविंद केजरीवाल से बुधवार को एक…

Read More

पीसीसी की दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए

भोपाल दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई है। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी समेत 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पीएसी में कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया. पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं। लिस्ट आने के डेढ़ घंटे बाद ही…

Read More

शरद पवार ने अजित पवार पर राजनीति के लिए परिवार तोड़ने का आरोप लगाया

मुंबई राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया। बारामती के पास कन्हेरी शहर में अपने पोते और राकांपा (एसपी) प्रत्याशी युगेंद्र पवार के समर्थन में प्रचार करते हुए शरद पवार ने अजित की नकल की। एक दिन पहले क्षेत्र में आयोजित एक रैली में युगेंद्र की उम्मीदवारी को लेकर अजित पवार भावुक हो गए थे। शरद पवार भाषण के बीच में रूमाल निकालकर आंसू पोंछने का नाटक करने लगे, जिसे देख रैली…

Read More

कांग्रेस ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ का आयोजन करने जा रही, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर होगी

नई दिल्ली  दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अगले महीने 'दिल्ली न्याय यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर होगी। 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होकर यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी और 4 दिसंबर को समाप्त होगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल…

Read More

आम आदमी पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने इस्तीफे का ऐलान किया, कहा-विचारों में फासला बढ़ा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विचारों में फासला बढ़ने की बात कहकर उन्होंने पार्टी से भी अलग होने का संकेत दे दिया है। रहमान के कदम को विधानसभा चुनाव से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने की संभावना की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। अब्दुल रहमान सीलमपुर से विधायक…

Read More

पीएम मोदी की नीतियों से आम आदमी को फायदा नहीं : प्रियंका गांधी

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वायनाड के एंगपुझा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वायनाड के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों का इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने लोगों के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा देखी है। मोदी की नीतियों से सिर्फ बड़े कारोबारी मित्रों को फायदा होता है, आम नागरिकों को नहीं। किसानों के प्रति कोई…

Read More

यूट्यूब वीडियो के खिलाफ उमा भारती ने दर्ज कराई FIR, इस IPS अफसर से जुड़ा है मामला

 भोपाल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला आईपीएस अफसर पूर्व सीएम उमा भारती को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व सीएम उमा भारती के निजी सचिव द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. पूर्व सीएम उमा भारती के निजी सचिव उमेश गर्ग की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 336(4) और 356(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ के खिलाफ…

Read More

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, नरेंद्र लालचंदजी को मीरा भयंदर से टिकट

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों क लिए बीजेपी ने कैंडिडेट की चौथी सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में कुल दो उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की मीरा भाईंदर सीट बीजेपी के हिस्से में आई है। पार्टी ने यहां से नरेंद्र मेहता को उतारा है। मौजूदा विधायक गीता जैन को टिकट नहीं मिला है। गीता जैन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मीरा रोड पर हिंसा के दौरान सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद उनके साथ तेलंगाना बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने एक…

Read More

महाराष्ट्र में लड़ाई रोमांचक, वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे की अग्नि परीक्षा, शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को उतारकर रचा ‘चक्रव्यूह’

नई दिल्ली महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की लड़ाई रोमांचक होती जा रही है। वर्ली सीट से शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वह पिछली बार भी इसी सीट से निर्वाचित हुए थे। हालांकि, इस बार उनकी राह आसान नहीं दिख रही। एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने उनके सामने मिलिंद देवड़ा को उतारा है। वर्ली विधानसभा एक हाईप्रोफाइल सीट है। इस सीट से साल 2019 में आदित्य ठाकरे ने बाजी मारी थी। वह बात शिवसेना में फूट से पहले की थी।…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने अभियान का आगाज किया

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार से अपने अभियान का आगाज किया। उन्होंने मीनांगडी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। कुछ दिन पहले मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वायनाड आई थी। मैं रात में जब अपने होटल जा रही थी, उसी दौरान मैंने कुछ लोगों को खड़ा देखा, इसलिए मैं रुक…

Read More