CM आज कहाँ जाएँगे? मंत्रि-परिषद की बैठक और 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन में करेंगे शिरकत, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा हुआ है। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से सुबह 9:15 बजे प्रस्थान के साथ होगी, जिसके बाद वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा गड़फूलझर , बसना , जिला महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वे गहपुरुसार में आयोजित रामचंडी दिवस के कार्यक्रम में 10:30 बजे शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गढ़फूलझर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए हेलीकॉप्टर से…

Read More

चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी घोषित कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल से लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्री को उम्मीदवार घोषित किया गया है तो वहीं केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकूटाथिल और चेलक्करा (SC) से राम्या…

Read More

राशिद अल्वी ने कहा- देश में जब तक ईवीएम से चुनाव होगा तब तक भाजपा को हराना मुश्किल

नई दिल्ली झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडेय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं को एक दिन पहले ही चुनाव के इस ऐलान की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पांडेय ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली भी कहा। इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मनोज पांडेय के बयान का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने ईवीएम से चुनाव पर निशाना साधा और साथ ही केरल विधानसभा द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के वापस लेने के अनुरोध का समर्थन किया। उन्होंने…

Read More

कांग्रेस को हरियाणा के चुनाव नतीजों ने सिर के बल खड़ा कर दिया, माहौल बनाते रहे हुड्डा पिता-पुत्र, BJP ने गढ़ में ही कर दिया खेल

हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जबरदस्त उत्साह से लबरेज नजर आ रही कांग्रेस को हरियाणा के चुनाव नतीजों ने सिर के बल खड़ा कर दिया है। पार्टी इस अप्रत्याशित हार को पचा नहीं पा रही। चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे चुनाव अभियान में ड्राइविंग सीट पर नजर आने वाला हुड्डा खेमा जहां ईवीएम का राग अलापने में जुटा है। वहीं विरोधी सैलजा खेमा हार की हैट्रिक के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेवार ठहरा रहा…

Read More

हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक18 अक्टूबर को हो सकती है, चुना जाएगा विधायक दल का नेता

चंडीगढ़ हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक18 अक्टूबर को हो सकती है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भी बदला जा सकता है। इस रेस मे अशोक अरोड़ा,चंद्र मोहन,गीता भुक्कल में से किसी की भी लॉटरी निकल सकती है। एक दशक के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी का सपना टूट जाने के बाद कांग्रेस हाई कमान भी पार्टी की प्रदेश इकाई में जल्द ही बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में जुट गया है। जल्द होगा हरियाणा इकाई में फेरबदल ! कांग्रेस का 2005 का रिकॉर्ड तोड़ने का…

Read More

महत्वपूर्ण समय पर जब ओमप्रकाश धनखड़ से बात की तो वह भावुक हो गए, कांग्रेसियों पर साधा जमकर निशाना

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी का वह दौर जब पूरे प्रदेश में चुनिंदा व्यक्ति ही पार्टी का झंडा उठाते थे या यूं कहें कि भाजपा का कार्यकर्ता होना एक हंसी का पात्र होना होता था तो भी गलत नहीं होगा। उस वक्त रामविलास शर्मा, अनिल विज, ओमप्रकाश धनखड़ सरीखे कुछ नेता ही पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत थे। आज अगर भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो इसके पीछे इन नेताओं की तोड़ मेहनत को एक बड़ा श्रेय है। अब जब प्रदेश में तीसरी बार भाजपा…

Read More

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग हुई तेज

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी। अब उस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि इस दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इसने ही महाविकास अघाड़ी की गाड़ी को पलटा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चलती हुई सरकार को टांग दिया। यह आसान बात नहीं है।…

Read More

सैनी कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं ये 4 महिलाएं, सावित्री जिंदल को मिलेगी जगह?

सोनीपत हरियाणा में बीजेपी ने सियासी हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली नई सरकार का 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. इस नई सरकार में चार महिला मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. 2024 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई हैं जिसमें से 5 बीजेपी की हैं. इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी को समर्थन दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल के अलावा…

Read More

हरियाणा में मिली करारी हार से कांग्रेस में बढ़ी रार, कुमारी सैलजा की मांग संगठन में बदलाव जरूरी

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी में कलह को और बढ़ा दिया है। चुनाव के दौरान ही कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सीधा टकराव दिख रहा था। इसके अलावा एक और तीसरा धड़ा रणदीप सिंह सुरजेवाला का था। अब यह कलह फिर से सतह पर आती दिख रही है। कुमारी सैलजा ने तो हाईकमान से मांग कर दी है कि संगठन में बदलाव किए जाएं। इस तरह फिर से उनका सीधा निशाना भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि…

Read More

CM का आज का शेड्यूल क्या है? बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी मंगलवार को बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।   साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर…

Read More

Breaking : दोपहर 3.30 बजे ECI करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान आज,आज से महाराष्ट्र ,झारखंड में लगेगी चुनाव आचारसंहिता

न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली   चुनाव आयोग आज साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान करेगा। आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उसने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसका मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी चाहिए। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।   चुनाव आयोग ने अगस्त में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों का ऐलान किया…

Read More

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भाजपा ने फिर से जमीन सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया

नई दिल्ली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर सोमवार को भाजपा ने फिर से जमीन सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का समूचा शीर्ष नेतृत्व भूमि सौदों से जुड़े भ्रष्टाचार में लिप्त है और इन मामलों में पोल खुलने के बाद उसे नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर यह हमला ऐसे समय किया गया है, जब कर्नाटक में सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल एम. खरगे ने ‘बहु-कौशल विकास केंद्र, प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र’ स्थापित करने के…

Read More

हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े किए

नई दिल्ली विपक्ष लंबे समय से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता रहा है। हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े किए। वहीं अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज के हालात को देखकर ईवीएम से भरोसा उठने जैसा हो गया है। मलिक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, अभी हरियाणा में हुए चुनावों में पोस्टल बैलेट पेपर में कांग्रेस 74-16…

Read More

नई सरकार की शपथ 17 ऑक्टूबर को, इससे पहले जेपी नड्डा से क्यों मिले अनिल विज, लगने लगे कयास

नई दिल्ली अंबाला कैंट सीट से लगातार 7वीं बार विधायक चुने गए हरियाणा के सीनियर भाजपा नेता अनिल विज ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। वह पार्टी चीफ से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। वरिष्ठ मंत्री रहे अनिल विज की जेपी नड्डा से मुलाकात के हरियाणा में भी चर्चे हैं। फिलहाल इस बात के कयास लग रहे हैं कि उन्हें कौन सा मंत्रालय नई सरकार में मिल सकता है। वह मनोहर लाल खट्टर की सरकार में गृह मंत्री थे, लेकिन नायब सिंह सैनी को कमान मिलने के बाद उन्होंने शपथ…

Read More

अप्रत्याशित हार ने कांग्रेस में बवाल बढ़ा दिया, अब इस्तीफों का दौर शुरू, दीपक बाबरिया ने इस्तीफे की पेशकश की

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव की अप्रत्याशित हार ने कांग्रेस में बवाल बढ़ा दिया है। नेता एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं तो वहीं अब इस्तीफों का दौर भी शुरू हो सकता है। सबसे पहले राज्य के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस्तीफे की पेशकश की है और हरियाणा की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी ली है। उन्होंने हाईकमान से कहा है कि उनकी जगह पर किसी नए शख्स को यह जिम्मेदारी दी जाए। इसे लेकर सीधे राहुल गांधी से…

Read More