नई दिल्ली शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया तथा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिव सेना के जनप्रतिनिधियों की ओर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दलों के नेताओं की टिप्पणियों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘चुप्पी’ पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली,…
Read MoreCategory: राजनीति
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के भिवानी में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन
भिवानी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के भिवानी में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में राहुल बाबा ने उमर अब्दुल्ला के साथ गठबंधन किया है। उनका कहना है कि वे चुनाव के बाद सारे आतंकवादियों को छोड़ देंगे, पाकिस्तान के साथ वार्ता करेंगे और आतंकवाद के कारण प्रतिबंधित संस्थाओं से प्रतिबंध हटा लेंगे। राहुल बाबा सुन लो हमारी बात, जब तक ऊपर पीएम मोदी बैठे हैं और बीजेपी है तब तक कश्मीर के ऊपर आंख उठाकर भी कोई देख नहीं सकता…. राहुल गांधी…
Read Moreआतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें आतिशी का नाम केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। आतिशी केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक बताई जाती हैं। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी ने सबसे ज्यादा 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया, जिस-जिस ने राहुल के खिलाफ दिए ‘हिंसक बयान’, उन पर करें सख्त कार्रवाई
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत उन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक एवं हिंसक’ बयान दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर लिखे पत्र में उन्हें बधाई देने के साथ ही बिट्टू और सत्तापक्ष के कुछ अन्य नेताओं के राहुल गांधी के खिलाफ बयानों का उल्लेख किया और कहा कि ये भविष्य के लिए घातक हैं। खरगे ने पत्र में…
Read Moreहरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने चर्चा के बावजूद सपा पार्टी को एक भी सीट नहीं दी, फिर भी अखिलेश यादव करेंगे प्रचार
नई दिल्ली हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने चर्चा के बावजूद समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस के चर्चित उम्मीदवार चिरंजीव राव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इतना ही नहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी चिरंजीव राव के लिए हरियाणा के रेवाड़ी इलाके में वोट मांगेंगे। जिस इलाके में ये दोनों यादव नेता कांग्रेसी उम्मीदवार चिंरजीव राव के लिए वोट मांगने जा रहे हैं, वह अहीरवाल कहलाता है…
Read Moreमायावती ने केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, चुनावी चाल व राजनीतिक पैंतरेबाजी बताया
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने केजरीवाल के इस फैसले को राजनीतिक पैंतरेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ''सीएम पद से अब इस्तीफा देना वास्तव में जनहित/जनकल्याण से दूर इनकी चुनावी चाल व राजनीतिक पैंतरेबाजी है। मायावती ने आज यानी मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली के सीएम पद से अब इस्तीफा देना वास्तव में जनहित/जनकल्याण से दूर इनकी चुनावी चाल व राजनीतिक पैंतरेबाजी, किन्तु…
Read Moreकांग्रेस नेता उदित राज ने कही ‘राम मंदिर पर बुलडोजर’ वाली बात, भड़क उठे लोग
नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज ने 'राम मंदिर पर बुलडोजर' वाली बात कहकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया है। अयोध्या में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की है। दावा किया कि वह लड़की राम मंदिर में सफाई कर्मचारी है। हालांकि, अयोध्या पुलिस का कहना है कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उदित राज के पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। पूर्व सांसद उदित राज ने…
Read Moreरैलियों के आयोजन में जम्मू कश्मीर में नेताओं ने हरियाणा के अपने समकक्षों की तुलना में करीब चार गुना अधिक अनुमति ली
नई दिल्ली आधिकारिक आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियों के आयोजन एवं बैठक स्थल की बुकिंग के लिए जम्मू कश्मीर में राजनीतिक नेताओं ने हरियाणा के अपने समकक्षों की तुलना में करीब चार गुना अधिक अनुमति ली है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहा है जो 18 सितंबर से शुरू होगा, जबकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में पांच अक्टूबर को होना है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया, विपक्ष ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था
मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के कई महीने बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक नेता ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था। उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नितिन गडकरी भाजपा के सबसे सर्वमान्य नेता हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी ने उनसे प्रधानमंत्री पद के लिए पैरवी करने को कहा होगा। जिस तरह से इस देश में…
Read Moreपूर्व कैबिनेट मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक दिया, सियासत तेज
हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकशी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में, पूर्व कैबिनेट मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक दिया है। रविवार को उन्होंने कहा, 'भाजपा में सबसे सीनियर होने के नाते मैं यह मांग रखूंगा कि अगर पार्टी सत्ता में आए तो उन्हें सीएम बनाया जाना चाहिए।' 6 बार विधायक रहे विज इस बार अंबाला कैंट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड…
Read Moreसांसद की जम्बो टीम निशाने पर, भानुमति का कुनबा हो रही प्रतिनिधियों की फौज
भोपाल मध्यप्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल करने और पूरे राज्य में सबसे ज्यादा लगातार आठवीं जीत हासिल करने बाले टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद डॉ बीरेंद्र कुमार ने एक नई इबारत लिखकर भले ही अपनी लोकप्रियता का संकेत दिया हो, लेकिन इस बार सैकड़ों की संख्या में बनाए गए सांसद प्रतिनिधियों की जम्बो टीम पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गई है। राजनैतिक पंडितों का कहना है कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा बाली कहावत को क्षेत्रीय सांसद और केंद्र…
Read Moreअखिल भारतीय महिला कांग्रेस का आज 15 सितंबर को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
भोपाल भारतीय महिला कांग्रेस का आज रविवार 15 सितंबर 2024 को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। यह स्थापना दिवस मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस हर्ष और उल्लास के साथ मनाएगी। साथ ही इस दिन महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लॉच की जाएगी और महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी। यह जानकारी पीसीसी भोपाल में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की समन्वयक मप्र प्रभारी सुनीता गावंडे और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता दी। नारी न्याय और महिला सशक्तिकरण का लेंगे संकल्प विभा…
Read Moreवकील हरीश साल्वे ने दावा किया- विनेश फोगाट चाहती ही नहीं थीं खेल पंचाट में उनके खिलाफ लिए गए फैसले को हम चुनौती दें
हरियाणा वकील हरीश साल्वे ने पेरिस ओलंपिक को लेकर दावा किया है कि विनेश फोगाट चाहती ही नहीं थीं खेल पंचाट में उनके खिलाफ लिए गए फैसले को हम चुनौती दें। दरअसल, खेल पंचाट ने ही पहलवान विनेश फोगाट को 7 अगस्त को पेरिस ओलंपकि में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल के ठीक पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके कारण पहलवान विनेश फोगाट फाइनल से बाहर हो गई थीं। यह पहली बार था, जब भारत की कोई महिला पहलवान ओलंपिक के…
Read Moreमुख्यमंत्री यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर निशाना साधा, अधिकारियों-कर्मचारियों का अपमान नहीं सहेंगे
भोपाल मध्य प्रदेश में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी के द्वारा भी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल नर्मदापुरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बट नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन…
Read Moreजेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन
पटना जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा। "रेल मंत्री ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का दिया आश्वासन" संजय झा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट "एक्स" पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली में कल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उत्तर बिहार में…
Read More
