बेंगलुरु कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का समर्थन करने वाले विधायकों का एक और समूह पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचा है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कम से कम छह विधायक रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर जल्द ही कुछ और विधायकों के दिल्ली आने की संभावना है। खबरों के अनुसार, यह मामला 2023…
Read MoreCategory: राजनीति
इंदौर कांग्रेस मीटिंग में दिग्विजय सिंह का बयान: ‘कांग्रेस सोई थी, राहुल ने फिर जगाया’
इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की SIR तैयारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में अहम बैठक ली। बैठक में उन्होंने संगठन की कमियों, बूथ प्रबंधन, और आगामी चुनावी रणनीति पर खुलकर बात की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कॉन्ग्रेस लंबे समय तक सोई रही, जबकि भाजपा बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय थी। लेकिन राहुल गांधी ने पार्टी को फिर से जगाया है। छह महीने पहले तक कांग्रेस के 90% नेताओं को बीएलए और बूथ एजेंट में अंतर तक नहीं पता था, जबकि भाजपा के पास…
Read Moreबिहार के बाद महाराष्ट्र से बीजेपी के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना चुनाव लड़े बढ़ी पार्टी की सीटें; विपक्ष हुआ आगबबूला
मुंबई बिहार विधानसभा चुनाव में शानदान जीत के बाद अब महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ी खूबखबरी मिल गई है. पार्टी ने 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव से पहले ही बढ़त बना ली है. राज्य के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि पार्टी के 100 पार्षद बिना किसी मुकाबले के ही जीत गए हैं. इसके अलावा तीन नगर परिषद अध्यक्ष भी बिना चुनाव के ही चुने गए हैं. चव्हाण ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को…
Read Moreकर्नाटक कांग्रेस में उथल-पुथल तेज, शिवकुमार गुट ने हाईकमान पर दबाव बढ़ाया—विधायकों का तीसरा बैच दिल्ली पहुँचा
बेंगलुरु कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की मांग अब बगावत की शक्ल लेती नजर आ रही है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों के सीएम बदलने की मांग को लेकर दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है. शिवकुमार समर्थक विधायकों के दो बैच पहले से ही दिल्ली में हैं और अब तीसरा बैच भी पहुंच चुका है. दिल्ली पहुंचे शिवकुमार समर्थक विधायकों के तीसरे बैच में छह से आठ विधायक शामिल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार के खेमे के विधायक चाहते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व उनसे संबंधित…
Read Moreऔवैसी बोले—एक शर्त मान ले तो नीतीश सरकार को दूँगा समर्थन
नई दिल्ली AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रख दी। अमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास केवल राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सीमांचल क्षेत्र को न्याय मिलना चाहिए। कब तक सब कुछ पटना और राजगीर के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहेगा? सीमांचल…
Read Moreट्रंप–मामदानी मुलाकात पर थरूर का तंज! क्या कांग्रेस को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश?
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान मामदानी के बीच हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। न्यूयॉर्क मेयर चुनाव से पहले ट्रंप और मामदानी दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा था, लेकिन वाइट हाउस में शुक्रवार को हुई उनकी मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही। मुलाकात के एक वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत में इस तरह…
Read MoreBJP अध्यक्ष पद की दौड़ में धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे, बिहार चुनाव से जुड़े हैं बड़े कनेक्शन
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला नहीं ले सकी है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि इस पद पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इसकी बड़ी वजह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। भाजपा ने बिहार में प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया था। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में सत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिहार में यह जीत…
Read MoreDK शिवकुमार को मिला बड़ा भरोसा! समर्थकों की हलचल से दिल्ली में बढ़ी सियासी गर्मी
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार से कांग्रेस संभली भी नहीं है कि कर्नाटक में सत्ता को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं और अब इन लोगों ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया है। डीके शिवकुमार समेत कर्नाटक के कुल 10 विधायक दिल्ली में मौजूद हैं। इस बीच डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक इकबाल हुसैन का कहना है कि पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खरगे से हमें भरोसा मिल गया है। उन्होंने कहा…
Read Moreनक्सली हिडमा एनकाउंटर पर विवाद: दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बीजेपी विधायक ने शहीद इंस्पेक्टर की याद दिलाई
भोपाल 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ के इनामी नक्सली माड़वी हिडमा का सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया। कुख्यात नक्सली के एनकाउंटर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। आदिवासी एक्टिविस्ट सोनी सोरी का एक वीडियो पूर्व सीएम ने शेयर किया है। इधर, बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने हिडमा के एनकाउंटर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नरसिंहपुर के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, जो नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए, उनके लिए दिग्विजय सिंह ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। पढ़िए दिग्विजय सिंह ने नक्सली हिडमा…
Read Moreमहाराष्ट्र निकाय चुनाव: बीजेपी ने नांदेड़ में एक ही परिवार के 6 सदस्यों को बनाया उम्मीदवार
मुंबई महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं. निकाय चुनावों के बीच सत्ताधारी महायुति में रार खुलकर सामने आ गई है. इस रार की वजह बनी है नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नांदेड़ की इस नगरपालिका परिषद के चुनाव में एक ही परिवार के छह सदस्यों को उम्मीदवार बना दिया है. इसे लेकर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने अपने सहयोगी दल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. एनसीपी (एपी) के विधायक प्रताप पाटिल चिखलिकर…
Read MoreNCP पर BJP का दो टूक बयान: अजित पवार खेमे में नवाब मलिक को स्वीकारने से इंकार
मुंबई महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले नगर निगम चुनावों में नवाब मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और धन शोधन मामले के आरोपी पूर्व मंत्री का समर्थन भी नहीं करेगी। शेलार ने संवाददाताओं से बातचीत में यहां कहा, ‘‘हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं कर सकते हैं और हमारा यही रुख पिछले साल विधानसभा चुनावों में भी था। हम अब भी इस पर अटल हैं, और भविष्य में…
Read Moreखंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पलटवार: ‘जहां कांग्रेस जीतती है EVM सही, जहां हारी वहां खराब’
बुरहानपुर बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद भी नेताओं की जुबानी जंग जारी है. इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसके बाद सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर महिलाओं के वोट 10 हजार में खरीदने के आरोप लगाए हैं. इसके बाद खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है. जहां…
Read Moreकांग्रेस में बड़ा बदलाव: रीना बौरासी बनीं प्रदेश अध्यक्ष, सेवादल में भी हुई चौंकाने वाली नियुक्ति
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में बदलाव करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की तेज़तर्रार नेत्री रीना बौरासी को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे विभा पटेल की जगह लेंगी, जो मार्च 2022 से इस पद पर थीं। विभा पटेल की जगह रीना बौरासी पूर्व महापौर विभा पटेल के स्थान पर अब इंदौर के सांवेर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन इन्हें एक…
Read Moreराहुल गांधी को 272 दिग्गजों का खुला पत्र: जज, अफ़सर और राजदूतों ने क्या उठाए सवाल?
नई दिल्ली भारत के पूर्व जजों और पूर्व नौकरशाहों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 200 से ज्यादा सदस्यों वाले इस समूह ने कांग्रेस सांसद की तरफ से भारत निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जाहिर की है। पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक हताशा को छिपाने के लिए संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम करने के आरोप लगाए थे। पत्र में कहा गया है, 'हम समाज के वरिष्ठ…
Read Moreनेता आनंद दुबे का दावा: मुंबई में कांग्रेस 2-4 सीटों तक सिमट सकती है, BJP के तूफान से विपक्ष का भविष्य अनिश्चित
नई दिल्ली BMC चुनाव में अकेले लड़ने का संकेत दे चुकी कांग्रेस अब सहयोगियों के निशाने पर है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (UBT) ने कांग्रेस की बिहार चुनाव में हार पर तंज कसा है। पार्टी नेता आनंद दुबे ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस 2-4 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस को लगता है वो बहुत ताकतवर है, वो वहां जाकर हार जाती है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कांग्रेस सांसद हुसैन दलवाई के दिल्ली बलास्ट को लेकर दिए बयान पर भी आपत्ति जताई…
Read More
