अहमदाबाद गुजरात की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौप दिया है. इससे अब नए मंत्रिमंडल का मार्ग प्रशस्त होगा. कल गुजरात में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह होगा. मुख्यमंत्री देर रात राज्यपाल को हटाए जाने वाले मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे. नए मंत्रियों के नामों की एक सूची भी सौंपी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार होगा.भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहले…
Read MoreCategory: राजनीति
चश्मे का नंबर बढ़ा लो…— सवाल पूछने पर भड़के BJP विधायक, मंत्री के सामने मच गया सन्नाटा!
पिथौरागढ़ उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से डीडीहाट के भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशन सिंह चुफाल एक व्यक्ति के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। इस वीडियो में विधायक और व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तकरार होती दिखाई दे रही है। विधायक के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे, लेकिन वो चुपचाप इस बहस को सुनते रहे। युवक ने विकास को लेकर सवाल किया तो विधायक ने तैश में आकर कहा- तुम डराते हो, चश्मे का नंबर बढ़ा लो…
Read Moreखेसारी यादव की भोजपुरी छवि पर राजनीति का असर, पत्नी RJD से छपरा में चुनाव लड़ेंगी
पटना बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी बेल्ट छपरा विधानसभा सीट पर दिलचस्प फाइट होने वाली है. इस सीट पर आरजेडी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में झंडा गाड़ चुके एक्टर सिंगर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया है. खेसारी लाल यादव ने कुछ ही दिन पहले तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. वहीं बीजेपी ने इस सीट पर छोटी कुमारी को टिकट दिया है. छोटी कुमारी स्थानीय नेता हैं. बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी बिहार के सारण जिले में छपरा विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद अध्यक्ष हैं. बीजेपी…
Read Moreअमित शाह खुद संभालेंगे पटना में कमान, नीतीश से उपेंद्र तक, सबको साधेंगे
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव में दो गठबंधन आमने-सामने हैं और दोनों की ही अपनी समस्याएं हैं। एनडीए ने सीट बंटवारा तो कर लिया है, लेकिन उससे उपजी नाराजगी को थामने की चुनौती है। वहीं महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारा ही अंतिम रूप नहीं ले सका और फिर कैंडिडेट्स को लेकर खींचतान तो बाकी ही है। इस बीच एनडीए क्राइसिस मैनेजमेंट में भी बढ़त लेने की कोशिश में है। होम मिनिस्टर अमित शाह खुद बिहार पर फोकस बढ़ा रहे हैं और अगले कुछ दिनों तक वह पटना में ही…
Read Moreअमित शाह का बड़ा समझौता: उपेंद्र कुशवाहा ने महुआ सीट का दावा छोड़ा, MLC का ऑफर भी मिला
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में जारी सीटों पर खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा को मना लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने वैशाली जिले की महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसके बदले में रालोमो को दूसरी सीट दी जाएगी। साथ ही कुशवाहा की पार्टी को एक विधान परिषद (एमएलसी) सीट भी दी जाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार…
Read Moreअमित शाह के आवास पर उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात, नित्यानंद राय भी रहे साथ
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) के भीतर सीट बंटवारे से असंतुष्ट उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। वहीं नित्यानंद राय भी मौके पर मौजूद हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कुशवाहा अपनी पार्टी को आवंटित छह सीटों से खुश नहीं हैं। वह महुआ सीट एनडीए के एक अन्य घटक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को आवंटित किए जाने से भी खुश नहीं हैं। पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कुशवाहा को मनाने…
Read Moreयूथ कांग्रेस मेंबरशिप घोटाला? 5.16 लाख युवाओं के 2.58 करोड़ फंसे, साढ़े तीन लाख सदस्यता अधर में
भोपाल मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने वाले युवा नेताओं को बड़ी निराशा हाथ लगी है। वहीं, युवा कांग्रेस के सदस्य बनने के इच्छुक 5 लाख 16 हजार युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।दरअसल, 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता…
Read Moreमुंबई में शरद पवार की बड़ी बैठक, निकाय चुनाव से पहले लिया अहम फैसला
मुंबई आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की पृष्ठभूमि में आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट की एक अहम बैठक हुई. बैठक में राकांपा शरद पवार गुट के अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हुए. यह बैठक छत्रपति संभाजीनगर और पुणे स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की रणनीति पर मंथन हुआ. इसके साथ-साथ इस बैठक में शरद पवार ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों में पार्टी का पूरा फोकस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उम्मीदवार…
Read More‘जमीन तो ले लेंगे, नौकरी नहीं देंगे’ — तेजस्वी यादव पर भाजपा का तगड़ा पलटवार
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव के विमर्श में जगह बना रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन के विरुद्ध बाजी सजाने का मौका भाजपा को मिल गया है। आईआरसीटीसी के होटलों को लीज पर देने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव पर आरोप तय होते ही भाजपा ने लालू परिवार को निशाने पर ले लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद रविशंकर प्रसाद ने सत्ता में आने पर युवाओं को नौकरी देने के तेजस्वी यादव के वादे पर कटाक्ष…
Read Moreजनसुराज ने जारी की दूसरी सूची, 65 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित, पूरी लिस्ट देखें
पटना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा था कि समाज में जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उन्हें उतनी ही हिस्सेदारी मिलेगी। बिहार में अतिपिछड़ा समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसीलिए हमलोगों ने अब तक एक तिहाई सीटों पर इन्हें ही टिकट दिया है। आज दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले 51…
Read Moreएनडीए आज शाम करेगा उम्मीदवारों की घोषणा, दिलीप जायसवाल बोले- एकजुट होकर लड़ेंगे
पटना बिहार विधानसभा चुनाव के अंतर्गत एनडीए आज (सोमवार) की शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने रविवार को घोषित सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के भीतर किसी तरह के मतभेद होने से इनकार किया और कहा कि गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि एनडीए ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। अब भाजपा समेत राजग के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा शाम में की जाएगी। उन्होंने कहा कि…
Read Moreबिहार चुनाव में कांग्रेस की फंडिंग का जिम्मा कर्नाटक नेताओं पर? BJP ने उठाए सवाल
पटना कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बुलाई कैबिनेट बैठक को लेकर अटकलों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि यह बैठक राज्य कैबिनेट में होने वाले संभावित बदलाव से जुड़ी हो सकती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को होने वाली इस मीटिंग के तार बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़े हैं। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक कांग्रेस ने बिहार चुनाव में खर्च की जिम्मेदारी उठाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को बिहार…
Read Moreमहागठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला कल, राजद नेता ने कहा- सब फाइनल हो गया!
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान कल (सोमवार, 13 अक्टूबर) को होगा। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी के वरीय नेता एवं विधायक भाई वीरेंद्र ने यह बात कही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में सब ठीक है और सब हो गया है। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ साफ हो जाएगा। राजद, कांग्रेस, लेफ्ट समेत सभी घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने रविवार को पटना में मीडिया से…
Read Moreबिहार चुनाव 2025: कई विधायकों की छुट्टी तय, टिकट बंटवारे में युवाओं को बड़ा मौका!
नई दिल्ली बिहार भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों की सूची (Bihar Chunav BJP Candidate List 2025) लगभग तैयार कर ली है और अब बस दिल्ली में अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में सूची पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय…
Read Moreबिहार चुनाव में ओवैसी की एंट्री! AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट, कई सीटों पर करेगी मुकाबला
पटना बिहार चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जिन सीटों पर पार्टी लड़ेगी उसकी प्रथम सूची की है। जिसमें 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों का ऐलान किया है। पहली लिस्ट देखे- जिला किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन और किशनगंज विधानसभा जिला पूर्णिया: अमौर, बायसी और क़स्बा विधानसभा जिला कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदवा विधानसभा जिला अररिया: जोकीहाट और…
Read More
