नई दिल्ली मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार (10 सितंबर) को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं और देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद दिलाकर उन्हें कर्तव्य निभाने और तानाशाह नहीं बनने की नसीहत दी है। कांग्रेस ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा 1952 में राज्यसभा में कहे गए उन शब्दों को याद किया कि अगर कोई लोकतंत्र विपक्षी दलों के समूह को सरकार की नीतियों के खिलाफ निष्पक्ष और स्वतंत्र आलोचना करने की इजाजत नहीं देता है तो वह तानाशाही में तब्दील हो जाता है। विपक्षी दल ने…
Read MoreCategory: राजनीति
उपराष्ट्रपति चुनाव पर CM फडणवीस का वार, कहा- विपक्ष मुंह के बल गिरा
मुंबई उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार बड़बोलापन कर रहे थे और यह माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे कि एनडीए के वोट बंट जाएंगे। लेकिन नतीजों में इसका उल्टा हुआ। विपक्ष अपनी पार्टी के वोट भी नहीं संभाल पाया और बड़ी संख्या में उनके वोट एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में चले गए। फडणवीस ने कहा कि एक तरह से विपक्ष ने खुद ही मुंह के बल गिरने का काम किया है। सीएम फडणवीस…
Read Moreभाजपा नगर कार्यकारिणी में भिड़ंत, 3 महामंत्री पदों के लिए 15 दिग्गज मैदान में
भोपाल भाजपा की नगर कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश संगठन ही फैसला करेगा। महामंत्री के 3 पदों के लिए करीब 15 नेता कतार में हैं, समर्थकों के लिए बड़े नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। पदों पर नियुक्ति इस सप्ताह संभव है। अंतिम दौर की जोर आजमाइश चल रही है। पदों के लिए बड़े नेताओं से समर्थकों के नाम बंद लिफाफे में लिए गए थे। पिछले महीने अध्यक्ष को भोपालबुलाकर लिफाफे खोले गए। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर लिस्ट भेजने के लिए कहा था।…
Read Moreतीन जिलों में जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति अटकी, निगम मंडल अध्यक्ष का पेंच अभी भी फंसा
भोपाल भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तियां लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तियां होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तियां करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है। इस पर काम भी शुरू कर दिया है तो भाजपा ने भोपाल ग्रामीण, बैतूल, सीधी, देवास, मऊगंज, सागर ग्रामीण व हरदा जैसे संगठनात्मक 7 जिलों की जिला कार्यकारिणी घोषित की थी। रविवार को मंडला, बालाघाट की कार्यकारिणी भी घोषित कर…
Read Moreउज्जैन में 12 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक आयोजन, ‘किसान न्याय यात्रा’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 सितंबर को कांग्रेस एक बड़ा राजनीतिक आयोजन करने जा रही है। इस दिन ‘किसान न्याय यात्रा’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन होगा। इसी दिन कांग्रेस के इस अभियान का समापन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस रैली के समापन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। MP के…
Read Moreभाजपा सांसदों की वर्कशॉप में पीछे बैठे मोदी, बोले- साथियों से सीखना अहम
नई दिल्ली भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संसद परिसर में शुरू हुई। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले इस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जिसमें पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी सांसद शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी का अनोखा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। वह बैठक में एक साधारण सांसद की तरह सबसे पीछे बैठे नजर आए। अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साधारण सांसद की तरह दिखे पीएम मोदी सुबह शुरू हुई इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी…
Read Moreनिशांत की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, नीतीश कुमार की हरी झंडी का है इंतजार
नई दिल्ली/पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। हालांकि, नीतीश कुमार लंबे समय से वंशवाद के खिलाफ मुखर रहे हैं, लेकिन जेडीयू के भीतर अब यह राय बन रही है कि पार्टी को बचाने और मजबूत करने के लिए निशांत की राजनीति में एंट्री जरूरी है। हाल ही में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने पटना की रैली में कहा कि…
Read Moreबीड़ी-बिहार विवाद: कांग्रेस केरल सोशल मीडिया हेड ने दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
नई दिल्ली मोदी सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बदलाव करने के बाद कांग्रेस की केरल इकाई के सोशल मीडिया अकाउंट से बीड़ी और बिहार को जोड़ने वाला पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट पर खूब बवाल मचा था। विपक्षी दलों ने इसके लिए कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी। विवाद के बाद अब केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बलराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीटी बलराम केरल की थ्रीथला विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे हैं। पहले केरल प्रदेस कांग्रेस कमेटी के…
Read Moreएक रोटी कम, पर झुकेंगे नहीं! ट्रंप पर कांग्रेस का तीखा हमला
नई दिल्ली भारत के खिलाफ खूब बयानबाजी करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने भारत के साथ रिश्ते को बेहद अहम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमेशा ही दोस्त रहेंगे, इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। ट्रंप के बयान के बाद प्रधानमंत्री ने भी सराहना करते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं का पूर्ण समर्थन करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं…
Read Moreफिर संकट में महुआ मोइत्रा: ममता बनर्जी के दरबार में होगी सख्त क्लास
कोलकाता तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिरती दिख रही हैं। उनकी एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने नाराज़गी जताई है। महासंघ की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले में दखल देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी उनकी क्लास ले सकतीं हैं। दरअसल, 31 अगस्त को नदिया ज़िले में एक सभा को संबोधित करते हुए…
Read Moreरविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा: बीड़ी विवाद में तेजस्वी यादव को करेंगे एक्सपोज
नई दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने केरल कांग्रेस के विवादित ट्वीट 'बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसे बिहार विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर राजद नेता तेजस्वी यादव को एक्सपोज करेंगे, क्योंकि बिहार को अपमानित करने का काम कांग्रेस की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पर तेजस्वी यादव की चुप्पी को बिहार की जनता देख रही है और उन्हें करारा जवाब मिलेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रसाद ने इसे बिहार और यहां की…
Read Moreसीएम मोहन यादव ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती है
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आदिवासियों से जुड़े एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इससे भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर हमला बोलने का एक बार फिर मौका मिल गया है। दरअसल अमंग सिंघार ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था आदिवासी हिंदू नहीं हैं। उन्होंने गुरुवार को आदिवासीबहुल जिले छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। मैं इस बात को हमेशा कहता हूं। वो शबरी थीं, जिन्होंने राम को बेर…
Read Moreभोपाल में विवाद: शारीक मछली को ‘लव जिहादी’ बताने पर कांग्रेस घिरी, मुस्लिम समुदाय ने जताई नाराजगी
भोपाल मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक अजीबोगरीब विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पार्टी को खुद ही मुश्किल में डाल दिया। इस पोस्ट में "शारिक मछली" को ‘लव जिहादी’ बताया गया। जहां यूजर्स कांग्रेस पर जमकर बरस रहे हैं। क्या है पोस्ट में कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अंकाउंट पर भोपाल के हाईप्रोफाइल लव लैंड और ड्रग्स जिहाद केस से जुड़े शारिक मछली और भाजपा नेता मंत्री विश्वास सारंग का एक वीडियो शेयर किया है।…
Read Moreउत्तराखंड कांग्रेस की बैठक में बवाल: दो गुटों में मारपीट, वरिष्ठ नेता के फटे कपड़े
देहरादून उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आई है. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब दो गुट आपस में भिड़ गए. मामला इतना बढ़ा कि बैठक मारपीट में बदल गई और पूरा घटनाक्रम मीडिया के कैमरों में कैद हो गया. आपस में भिड़े दो गुट रुद्रपुर के सिटी क्लब में हुई इस बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर डॉक्टर नरेश कुमार और कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा मौजूद थे. बैठक के बीच…
Read More
