अजित पवार विमान हादसे की जांच पर सुप्रीम कोर्ट से निगरानी की मांग, ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला ने उठाया मुद्दा

 नई दिल्ली/मुंबई/बारामती महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे ने अब एक नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दूल्ला ने इस दुर्घटना को केवल एक 'हादसा' मानने से इनकार करते हुए इसकी हाई लेवल जांच की मांग की है.ममता बनर्जी ने बयानों के जरिए गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, ''अजित पवार की मौत की ठीक से जांच होनी चाहिए, जिसकी निगरानी सीधे सुप्रीम कोर्ट करे.'' उन्होंने संकेत दिया कि अजित पवार सत्ताधारी गठबंधन (महायुति) से दूरी बना रहे…

Read More

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की पार्टियों का गठबंधन, महाराष्ट्र चुनाव में लड़ेंगे साथ

मुंबई  महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण आकार ले रहे हैं। खबर है कि अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने हाथ मिला लिया है। हालांकि, यह गठबंधन जिला परिषद चुनाव के लिए ही हैं। इधर, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दबदबे को कमजोर करने के इरादे से गठबंधन किया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, सोलापुर जिले के बार्शी…

Read More

चित भी इनका और पट भी: कांग्रेस नेता के शक पर BJP को UGC नियमों से मिलेगा डबल फायदा

नई दिल्ली यूजीसी रूल्स 2026 को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज को आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इससे डबल फायदा हो सकता है। उदित राज ने सवर्णों की ओर से किए जा रहे विरोध के पीछे साजिश का दावा करते हुए कहा कि अधिकतर भाजपा और आरएसएस के समर्थक ही ऐसा कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज ने कहा है कि विरोध के बावजूद सवर्ण भाजपा को ही वोट देंगे और दूसरी तरफ दलित-ओबीसी और आदिवासी…

Read More

मुंबई मेयर चुनाव में नया मोड़, फडणवीस सरकार के कदम से बदल गया पूरा खेल

मुंबई  मुंबई मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच एक बड़ा मोड़ सामने आया है. बीएमसी चुनाव में मामूली बहुमत वाली महायुति सरकार ने ऐसा कदम उठाया है, जिसे ठाकरे गुट की रणनीति पर सीधा वार माना जा रहा है. दरअसल शिवसेना (यूबीटी) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों कहा कहा था कि ‘अगर भगवान की इच्छा होगी तो महापौर भी अपना होगा.’ हालांकि, उनके इस बयान के बाद बीजेपी और शिंदे गुट अलर्ट मोड में आ गया और इस ताजा कदम को उसी से…

Read More

राहुल गांधी इनसिक्योर नेता, कांग्रेस में अपनों का ही अपमान— शहजाद पूनावाला का हमला

नई दिल्ली कांग्रेस नेता शशि थरूर के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में शामिल नहीं होने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस एक बार फिर 'टुकड़े-टुकड़े' मोड में है। वह अपने ही नेता को दरकिनार और अपमानित कर रही है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, अभी पब्लिक में जो चल रहा है, वह डॉ. शशि थरूर बनाम केरल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी है। यह हैरानी की बात नहीं है। हमने पहले भी ऐसी ही स्थितियां देखी…

Read More

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल: भाजपा नेता ने कहा ‘चुड़ैल’, सिर कलम करने की धमकी, TMC ने दर्ज कराई FIR

कोलकाता पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दक्षिण 24 परगना जिले के भाजपा उपाध्यक्ष संजय दास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। विवादित बयान और वायरल वीडियो वायरल वीडियो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में संजय दास मुख्यमंत्री को 'चुड़ैल' कहकर संबोधित कर रहे…

Read More

पीएम मोदी संविधान को पवित्र मानते हैं: थरूर, बोले– RSS ने भी अब इसे स्वीकार किया

नई दिल्ली. कांग्रेस लीडरशिप से मतभेद की अटकलों के बीच वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संविधान को पवित्र मानते हैं और आरएसएस तक ने भी इसे अपना लिया है। संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। थरूर ने ये सब बातें कोझिकोड में केरल लिटरेचर फेस्टिवल में दर्शकों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहीं। शशि थरूर ने कहा, ''आपको याद होगा मैंने 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई थी, तब इसके बारे में लिखा था। उस समय…

Read More

राहुल गांधी सबसे डरपोक नेता” — शकील अहमद के तीखे आरोपों से सियासत गरम

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजीव और सोनिया गांधी के चहेते रहे शकील अहमद ने राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने राहुल गांधी भारतीय राजनीति का सबसे डरपोक(इनसेक्योर) पॉलिटिशयन बता दिया है। कहा है कि वे मजबूत कांग्रेसियों से डरते हैं और पार्टी में लाए गए नए नेताओं को तरजीह देते हैं। यह भी दावा किया है कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं। असली रिमोट राहुल गांधी के हाथ में है। शकील अहमद ने…

Read More

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ी, मायावती के करीबी रहे, अब चंद्रशेखर से करेंगे गठबंधन?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया है. नसीमुद्दीन पहले बहुजन समाजवादी (बीएसपी) पार्टी में थे. लेकिन, उन्होंने बीएसपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया था. अब उन्होंने कांग्रेस से भी अलविदा कह दिया है. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बेहद करीबी माना जाता है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में अपने सभी साथियों के साथ इसलिए शामिल हुए थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद के साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ी जा सके।…

Read More

मैं कभी पार्टी लाइन से अलग नहीं हुआ’: शशि थरूर का दो टूक जवाब

नई दिल्ली  कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के सीनियर लीडर और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. उन्‍होंने आलोचकों को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्‍होंने कभी भी पार्टी लाइन का उल्‍लंघन नहीं किया. कांग्रेस सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर पर ऐसी बात कही है, जिससे पार्टी लीडरशिप खासकर राहुल गांधी के लिए इसे पचा पाना मुश्किल होगा. ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर के रुख से पार्टी में कलह की धार और तेज हो सकती है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर…

Read More

कांग्रेस में फूट? शशि थरूर ने रणनीतिक बैठक से किया दूरी का फैसला

केरल केरल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के भीतर मतभेद नजर आए। पार्टी हाईकमान द्वारा बुलाई गई अहम बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर केरल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाली पार्टी की एक रणनीतिक बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह इस बात से 'आहत' हैं कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके मौजूद होने के बावजूद उनके नाम का उल्लेख नहीं किया और राज्य के नेताओं द्वारा बार-बार उन्हें 'दरकिनार' करने की कोशिश की जा रही है।…

Read More

टिमरनी में RSS के कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक फंसे, आला कमान ने मांगा जवाब

टिमरनी  मध्य प्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी सीट से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का आरएसएस के हिंदू कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए अब बड़ी राजनीतिक मुसीबत बन गया है। बताया जा रहा है कि, मामले पर अब सीधे तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी तक ने संज्ञान ले लिया है, जिसके चलते पार्टी ने विधायक शाह से इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को मामले की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही विधायक से इस संबंध…

Read More

किसानों ने मजदूरों को राह दिखाई, राहुल का मनरेगा में एकजुटता का संदेश

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कांग्रेस के प्रकोष्ठ 'रचनात्मक कांग्रेस' द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा' में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने तीनों ‘काले' कृषि कानून लाकर किसानों के साथ जो किया था, वही अब…

Read More

थरूर पर कांग्रेस की नजर टेढ़ी? गौतम गंभीर की तारीफ पर BJP ने पूछा—क्या जारी होगा फतवा

नागपुर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट कोच गौतम गंभीर की तारीफ कर दी। नागपुर में हुई इस मुलाकात को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि अब कांग्रेस इसके चलते थरूर के खिलाफ फतवा जारी कर सकती है। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गंभीर के पास सबसे मुश्किल काम है।   भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, 'पता नहीं कांग्रेस को कौन सी बात ज्यादा गुस्सा दिलाएगी। थरूर का नागपुर जाना, थरूर का…

Read More

कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक कदम: पहली बार मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन, 28 अध्यक्ष घोषित

खैरागढ़   छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पहली बार मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की सहमति के बाद मंडल अध्यक्षों की जिलेवार सूची जारी की। प्रदेशभर में कुल 1370 मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस फैसले से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती…

Read More