बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय!

पटना  बिहार चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा की 243 सीटों में जेडीयू और बीजेपी करीब-करीब बराबर सीटों पर लड़ेगी। जिसमें जदयू को 102 से 103 सीटों, और भाजपा को 101 से 102 सीटों देने प सहमति बनी है। वहीं एनडीए के अन्य सहयोगी दल चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 25 से 28 सीटें, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 से 7 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को…

Read More

जेपी नड्डा ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कहा कि खाद्य सुरक्षा पर ध्यान देना स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जरूरी

नई दिल्ली  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कहा कि खाद्य सुरक्षा पर ध्यान देना स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जरूरी है। हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, ताकि असुरक्षित भोजन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोका, पहचाना और नियंत्रित किया जा सके। इस साल का थीम ‘खाद्य सुरक्षा: विज्ञान को अमल में लाना’ है, जो खाद्य जनित बीमारियों को कम करने, लागत बचाने और जिंदगियां बचाने में वैज्ञानिक ज्ञान के महत्व पर जोर देता है।…

Read More

कांग्रेस नेता कई चुनाव में हार से दुखी और हताश है और इसलिए विचित्र साजिशें रचने का आरोप लगा रहे: जेपी नड्डा

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी द्वारा 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को 'लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट' करार दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता कई चुनाव में हार से दुखी और हताश है और इसलिए विचित्र साजिशें रचने का आरोप लगा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट थे। उन्होंने कहा कि यह मैच फिक्सिंग…

Read More

हमेशा अपने नेताओं पर टिप्पणी करने वाले दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से बाहर करने की तैयारी

भोपाल  अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अब गाज गिरना तय माना जा रहा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके संकेत दिए हैं. पार्टी की लक्ष्मण रेखा कई बार लांघ चुके लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है. बता दें कि लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी से लेकर उमर अब्दुल्ला पर आपत्तिजनक बयानबाजी की है. लक्ष्मण सिंह के स्पष्टीकरण से पार्टी संतुष्ट नहीं बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने के…

Read More

राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का लगाया आरोप

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे 'लोकतंत्र में चोरी का ब्लूप्रिंट' करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। शनिवार को अपने एक लेख और सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव में व्यवस्थित तरीके से हेराफेरी की गई, जिसका मॉडल अब बिहार जैसे अन्य राज्यों में लागू किया जा सकता है। राहुल गांधी ने यह आरोप एक विस्तृत…

Read More

कांग्रेस नेता की ‘सीजफायर’ वाली मांग, माओवादी हमारे अपने, गरीबों के लिए लड़ रहे

हैदराबाद 22 मई को माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू को मार गिराया था। यह नक्सलवाद के खिलाफ बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। हालांकि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने केंद्र सरकार से माओवादियों के साथ शांति वार्ता शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि माओवादी देश…

Read More

कर्नाटक सरकार का एक्शन, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के राजनीतिक सचिव गोविंदराजू को पद से हटाया

बेंगलुरु बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। लापरवाही और कुप्रबंधन के आरोपों के बाद कर्नाटक सरकार बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर, सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी, एसीपी (वेस्ट) और लोकल इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था। वहीं अब कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के राजनीतिक सचिव गोविंदराजू को पद से हटा दिया। गोविंदराजू कांग्रेस के एमएलसी हैं और सिद्द रमैया के बेहद करीबी माने जाते हैं। हालांकि उन्हें पद से हटाए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी बुरी तरीके से फंसे

अहमदाबाद ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी बुरी तरीके से फंसे हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से 'भ्रामक' और 'मनोबल तोड़ने वाली' सामग्री अपलोड करने का आरोप लगा। उनके खिलाफ बीएनएस की एक सख्त धारा के तहत मामला भी दर्ज किया गया। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर किया विवादास्पद पोस्ट इस मामले को लेकर पुलिस…

Read More

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सवर्ण आयोग को किया मजबूत, आयोग को नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मेंबर दिए

पटना बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सवर्ण आयोग को मजबूत कर दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार ने आयोग को नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मेंबर दिए हैं। यही नहीं आयोग ने बुधवार को ही एक मीटिंग भी की है, जिसमें सवर्ण समाज में आने वाली जातियों के हालात पर चिंता व्यक्त की गई। नीतीश कुमार सरकार को लगता है कि अति-पिछड़ा, दलित और पिछड़ा की गोलबंदी के बीच कहीं सवर्ण समुदाय न छिटक जाए। ऐसे में उसे साधने के लिए यह उपक्रम किया गया है। भाजपा…

Read More

आज एक हुए उद्धव और राज ठाकरे तो BJP का क्या होगा? सर्वे में आई चौंकाने वाली बात

मुंबई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन होने पर भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पदाधिकारी ने आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कराए गए एक आंतरिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह बात कही है। भाजपा ने बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ-साथ पुणे और ठाणे सहित अन्य प्रमुख नगर निकायों के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, जो इस साल…

Read More

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी

कलकत्ता तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने 3 मई को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। महुआ मोइत्रा के जीवनसाथी बने हैं बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से लोकसभा सांसद पिनाकी मिश्रा। फिलहाल इस खबर को लेकर पार्टी और खुद सांसद ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। जर्मनी में शादी, तस्वीर आई सामने द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शादी जर्मनी में हुई। प्राप्त एक तस्वीर में महुआ मोइत्रा जर्मनी में मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं, पारंपरिक परिधान और…

Read More

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सरेंडर और सीजफायर का भी फर्क नहीं पता : उमा भारती

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ‘सरेंडर’ और ‘सीजफायर’ के बीच का फर्क तक नहीं मालूम। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उमा भारती ने लिखा कि आज तक भारतीय सेना ने कभी पाकिस्तान के सामने समर्पण नहीं किया है और राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती कि वे दोनों शब्दों का अंतर समझ सकें। राहुल गांधी ने अपने भोपाल में एक कार्यक्रम में भाषण…

Read More

G-7 के शिखर सम्मेलन में भारत को ना बुलाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा- यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा

नई दिल्ली कनाडा में होने वाले जी-7 के शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा और इसे सरकार की कमजोर विदेश नीति करार दिया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की कमजोर विदेश नीति और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हम दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। भारत-पाकिस्तान के साथ हाल के दिनों में जिस प्रकार से युद्ध की स्थिति पैदा हुई, कोई भी देश भारत के साथ खड़ा…

Read More

राहुल गांधी के पीएम मोदी के सरेंडर वाले बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- ये कांग्रेस की डिक्शनरी में है

नई दिल्ली  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरेंडर' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब दिया। जेपी नड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया…

Read More

हरियाणा के नेताओं साथ राहुल गांधी की बैठक खत्म, गुटाबाजी खत्म, होगा संगठन विस्तार?

हरियाणा  हरियाणा के नेताओं साथ राहुल गांधी की बैठक खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने 'संगठन सृजन कार्यक्रम' के तहत हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के 17 सीनियर नेता मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद राज्य में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए…

Read More