मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश अब कई बार हो चुका है, लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि राहुल गांधी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ क्या समझौता किया था। उन्होंने कहा कि इसी समझौते के चलते भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा मात्र दस वर्षों में 25 गुना बढ़ गया। पीयूष गोयल ने कहा कि यह कल्पना कर पाना भी…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस: प्रवर्तन निदेशालय ने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति पर कब्जे के लिए नोटिस किया जारी

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति पर कब्जे के लिए नोटिस जारी किया है, जिसे उसने कांग्रेस नियंत्रित ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में कुर्क किया था। संघीय जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को दिल्ली में आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित परिसर और लखनऊ में बिशेश्वर नाथ मार्ग स्थित एजेएल बिल्डिंग पर ये नोटिस चस्पा किए हैं। नोटिस में परिसर खाली करने या मुंबई की संपत्ति के मामले में…

Read More

कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप, देश में लोगों की वास्तविक क्रय शक्ति घटती जा रही, मोदी सरकार इस संकट को स्वीकार नहीं कर रही

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि देश में लोगों की वास्तविक क्रय शक्ति घटती जा रही है, लेकिन मोदी सरकार इस संकट को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि सरकार इस संकट को स्वीकार करती है, तो उसे पिछले 11 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को हुए "संरचनात्मक नुकसान" को भी स्वीकार करना होगा। रमेश ने इस विषय पर अपनी चिंता ‘एक्स’ पर साझा की और महंगाई और वेतन वृद्धि के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदु…

Read More

दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर-भोपाल में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, थाने में की शिकायत

भोपाल/इंदौर वक्फ कानून में बदलाव का विरोध करने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल व इंदौर में पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें उन्हें वतन का, धर्म का और पूर्वजों का गद्दार बताया गया है। अब इन पोस्टरों को लेकर विवाद छिड़ गया है और कांग्रेस पार्टी ने इन पोस्टरों को लेकर अपनी आपत्ति भी जताई है। शुक्रवार को इस बारे में पुलिस से शिकायत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि वह इन पोस्टरों को लगाने वाले लोगों के खिलाफ…

Read More

प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की पहली रैली में जितने तीर छोड़े, सारे के सारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए थे

पटना एक समय जनता दल यूनाइटेड में नंबर 2 का दर्जा हासिल कर चुके प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की पहली रैली में जितने तीर छोड़े, सारे के सारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए थे। आश्चचर्यजनक रूप से उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर नौवीं फेल वाला पन्ना नहीं पलटा, जिससे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को फील गुड मिला होगा। प्रशांत किशोर अपने 8 मिनट के भाषण में कुछ पर्सनल होते भी दिखे जब उन्होंने 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत को…

Read More

गुजरात में कई वर्षों से हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में कई वर्षों से हमारी सरकार नहीं है। लेकिन, फिर भी हमारे कार्यकर्ता और संगठन एक्टिव है। खड़गे ने अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिनों के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। खड़गे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैं अहमदाबाद में एआईसीसी अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए देश भर के कांग्रेस के साथियों को बधाई और धन्यवाद देता हूं। विशेष तौर पर गुजरात…

Read More

राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी AIADMK का BJP के साथ गठबंधन का ऐलान, NDA को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

चेन्नई तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल होते हुए नजर आ रहा है.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को पद से हटाए जाने के तुरंत बाद, राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी AIADMK (अन्नाद्रमुक) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी का ऐलान भी हो गया है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज AIADMK और भाजपा के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर NDA के रूप में एक साथ लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों…

Read More

भाजपा के मुस्लिम नेता पर तमतमा गए सौरभ भारद्वाज, एक हिंदू से ऐसा कहा, हाथ-पैर तोड़ देना चाहिए

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज शुक्रवार को भाजपा के मुस्लिम नेता शहजाद पूनावाला पर तमतमा गए। पूर्व मंत्री इस तरह गरम हुए कि ऐसे लोगों का हाथ-पैर तोड़ देने तक की बात कह दी। एक टीवी डिबेट शो के दौरान पूनावाला और सपा नेता राजकुमार भाटिया के बीच हुई बहस को लेकर सौरभ भारद्वाज ने यह इस तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूनावाला पर कहा, 'यह नालायक और घटिया आदमी एक हिंदू को अपनी बहन से शादी करने के लिए कह रहा है।' दरअसल,…

Read More

‘10000 लोग इकट्ठा करेंगे और…’, वक्फ कानून के खिलाफ ममता के मंत्री ने दी कोलकाता ठप करने की धमकी

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस और मुस्लिम संगठन पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में टीएमसी नेता और मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कोलकाता के रामलीला मैदान में जमीयत-ए-उलेमा हिंद की पश्चिम बंगाल यूनिट द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित किया. वक्फ कानून में संशोधन को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए ममता बनर्जी सरकार के मंत्री ने कोलकाता में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम करने की धमकी दी. सभा को संबोधित करते हुए सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि…

Read More

कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर जिले में बड़े फेरबदल की तैयारी, अब इन्हें मिलेगा मौका!

उज्जैन  कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर जिले में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसमें ब्लॉकों में नए पदाधिकारी नियुक्त करने सहित ग्रामीण जिलाध्यक्ष बदला जा सकता है। संभावना है कि इस बार पार्टी युवा, निर्विवादित और किसी ग्रुप विशेष का न हो, संगठन समर्पित ऐसे नेता को जिले की कमान सौंप सकती है। शहर सहित जिले में कांग्रेस लगातार चुनाव हो रहे हैं। इसमें नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी शामिल है। कोर्ट के आदेश के बाद हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तो कांग्रेस…

Read More

वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद अब कानून भी बन चुका, इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी

पटना वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद अब कानून भी बन चुका है। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी। उनकी इस घोषणा पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की है। बिहार दौरे पर आए तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि वक्फ विधेयक देश में लागू हो चुका है। ममता बनर्जी…

Read More

ममता बनर्जी के ‘वक्फ कानून’ को लागू नहीं करने के ऐलान पर भड़की भाजपा, कहा- वोट बैंक की राजनीति कर रही

पटना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लागू नहीं करने के ऐलान पर बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब संसद से कोई कानून पारित होता है, तो उसे पूरे देश में लागू किया जाता है। मैं उनसे (ममता बनर्जी) पूछना चाहता हूं कि वह इसे (वक्फ कानून) अपने यहां क्यों नहीं लागू करना चाहती…

Read More

मुख्तार अब्बास नकवी ने खड़गे के बयान पर तंज कसते हुए कहा पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी

नई दिल्ली भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लिए सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी हैं। गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस से उन नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए जो अब प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने खड़गे के इस बयान को राहुल गांधी के साथ जोड़ा है। भाजपा का मानना है कि खड़गे ने यह बयान राहुल गांधी…

Read More

वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा, MP के CM यादव ने ममता बनर्जी को घेरा

भोपाल ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. हैरानी जताई कि जिन लोगों ने वक्फ कानून में बदलाव का विरोध किया था, उन्हीं के यहां क्यों आग लग रही है. मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सीएम यादव ने कहा, "सच्चाई सामने आ गई है. वक्फ अधिनियम में बदलाव का विरोध करने वालों के इलाकों…

Read More

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को हो गया है ईवीएम फोबिया: वीडी शर्मा

भोपाल अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में एक बार फिर कमलनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि EVM पर सबको श़क है और ये एक बहुत बड़ा धोखा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी और कमलनाथ को फोबिया हो गया है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है। बता दें कि कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती आ रही है। कमलनाथ ने 2023…

Read More