बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की बढ़ गई तारीख, कब तक मिलेगा जेपी नड्डा का विकल्प

नई दिल्ली जेपी नड्डा बीते करीब 6 सालों से भाजपा के लगातार अध्यक्ष बने हुए हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव तक के लिए कार्य़काल विस्तार मिला था, लेकिन फिर महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों के चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का चुनाव लटक गया। उम्मीद थी कि जनवरी या फरवरी तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, लेकिन यह फिर से टल गया है। अब कहा जा रहा है कि मार्च में भाजपा को जेपी नड्डा का विकल्प मिल पाएगा। इसकी वजह यह है कि भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

क्या गांधी परिवार दोहराएगी अयोध्या वाली भूल ? खरगे के बयान के बाद कुंभ स्नान पर संशय

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया था। इसके बावजूद उनकी पार्टी के कई नेताओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद लोगों की नजर गांधी परिवार के अगले कदम पर जा टिकी है। आपको बता दें कि एक रैली के दौरान खरगे ने यह सवाल उठाया था कि क्या गंगा में पवित्र स्नान करने से देश में गरीबी समाप्त हो सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना…

Read More

आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हुए, सरकार बनाने की कवायद तेज

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद, पार्टी ने राजधानी में 'ट्रिपल इंजन' सरकार स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस प्रयास के तहत, आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन मौजूदा पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन तीनों पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा…

Read More

बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है. अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी पद से हटाया गया है. उनकी जगह हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं. भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी. जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के अलावा असम के प्रभारी थे. कांग्रेस ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्ति किए हैं. हरीश चौधरी राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में बाड़मेर…

Read More

उमा भरती ने कहा अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों को हथकड़ी में जकड़कर वापस भेजा गया वह बेहद शर्मनाक और मानवता के लिए कलंक

भोपाल अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजा गया था. वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस तरीके को शर्मनाक और क्रूर बताते हुए शनिवार को अमेरिकी सरकार पर निशाना साधा. दरअसल 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचा, यह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का पहला ऐसा जत्था था. बेड़ियों में जकड़कर लाए गए भारतीय दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके…

Read More

सांसद राघव चड्ढा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राज्यसभा में उन पर किए गए कटाक्ष पर अपना पक्ष रखा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राज्यसभा में उन पर किए गए कटाक्ष पर अपना पक्ष रखा है। मैंने अपने भाषण में रेल यात्रियों से जुड़ी समस्याएं, मध्यम वर्ग की वित्तीय चुनौतियां, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे शुल्क और टैरिफ, और गिरता हुआ रुपया जैसे कई मुद्दे उठाए थे। उन पर जवाब न देते हुए, उन्होंने टैक्स वाले मुद्दे पर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया। राघव चड्ढा ने…

Read More

आतिशी ने कहा- बीजेपी अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती, 8 मार्च तक महिलाओं को खाते में पैसे भेजने का था वादा

नई दिल्ली दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती है और इसके लिए आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का बहाना बना सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दौरान दिल्ली की आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपए की पहली किस्त भेजने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा करने का उनका इरादा नहीं है। भाजपा ने…

Read More

हर्षवर्धन सपकाल को नाना पटोले की जगह कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अध्यक्ष बनाया

मुंबई   महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए नाना पटोले ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. महाराष्ट्र कांग्रेस को अब नाना पटोले की जगह नया अध्यक्ष भी मिल गया है. हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. हर्षवर्धन सपकाल के नाम के ऐलान के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों का दौर थम गया है. हर्षवर्धन को महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान सौंपा जाना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश की सियासत में 'स्ट्रैटेजी शिफ्ट' की तरह…

Read More

कंगना रनौत ने मनाली में अपना रेस्ट्रॉन्ट खोला है, खुद को कहा बेवकूफ, बोलीं- मैं स्टॉक्स नहीं खरीदती

मंडी कंगना रनौत ने मनाली में अपना रेस्ट्रॉन्ट खोला है, जिसका नाम द माउंटेन स्टोरी है। 14 फरवरी को इसका उद्घाटन हो चुका है। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह स्टॉक्स या रेंटल से पैसे नहीं कमातीं। उन्हें लोगों से कनेक्ट रहना पसंद है। यही वजह है कि रेस्ट्रॉन्ट खोला। कंगना ने कहा कि वह बेवकूफ बनकर रहना चाहती हैं। नहीं खरीदती हूं स्टॉक्स कंगना मीडिया से बातचीत में अपने रेस्ट्रॉन्ट के बारे में बोलीं, 'यह मेरे लिए भी गिफ्ट है, लोगों से जुड़ने का एक और…

Read More

महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर किया बदलाव, हर्षवर्धन सपकाल बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा विजय वडेट्टीवार को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।…

Read More

नेता दिग्विजय सिंह ने बेटे विधायक जयवर्धन सिंह ने महाकुंभ में किया स्नान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया

इंदौर  प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने हैं. दरअसल दिग्विजय सिंह द्वारा महाकुंभ को आस्था का इवेंट बनाने संबंधी बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है. बुधवार को इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''दिग्विजय सिंह प्रयागराज में स्नान करने गए यह बड़ी और खुशी की बात है. लेकिन गंगा नदी से निकलते ही उन्होंने फिर वैसा ही बयान दिया. ऐसे बयान देने वाले लोगों के बारे में कहा गया है कि ऐसे लोगों…

Read More

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की संभावना, अध्यक्ष के लिए नाम की घोषणा जल्द होने की उम्मीद

भोपाल सिविल एविएशन और स्टील विभाग के केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए आखिरी दांव चल दिया है। अब कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है। बुधवार रात भोपाल पहुंचे सिंधिया ने तीन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि एमपी के पूर्व मंत्री और पूर्व दतिया विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात को भोपाल पहुंचे और सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के आवास पर…

Read More

सरकार को घेर रहे हेमंत कटारे खुद फंसे, EOW ने दर्ज की एफआईआर, जानें मामला

भोपाल मध्यप्रदेश में पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की काली कमाई और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित कई नेताओं पर हमलावर रहे हेमंत कटारे ईओडब्ल्यू के लपेटे में आ गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के साथ ही उनकी पत्नी, भाई योगेश कटारे और बहू समेत 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। EOW ने दर्ज की एफआईआर दरअसल, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने उन पर एफआईआर दर्ज की है। यह मामला भोपाल के आईएसबीटी प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी से जुड़ा बताया जा रहा…

Read More

राजधानी दिल्ली को मिल सकते हैं दो डिप्टी सीएम, ‘मिनी इंडिया’ को लेकर क्या है प्लान

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है। कई लोगों के नाम सीएम रेस में चल रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू में ग्रैंड शपथग्रहण समारोह होगा। इसी बीच भाजपा राजधानी को 'मिनी' भारत के रूप में दिखाना चाहती है। इसके लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी…

Read More

राजधानी दिल्ली में इस बार पूर्वांचली CM! एक दांव से बीजेपी को दो फायदे की उम्मीद

नई दिल्ली दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री किसे बनाएगी? यह सवाल अब भी कायम है। भाजपा की ओर से इसको लेकर किसी तरह का संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन कई नाम मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अटकलें इस बात की भी तेज है कि इस बार भाजपा दिल्ली में एक पूर्वांचली को मुख्यमंत्री बना सकती है। खासकर किसी ऐसे नेता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है जिनकी जड़ें बिहार में हैं। ऐसा करके भाजपा…

Read More