दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. वह 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही है. हालांकि, कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1% का मामूली सुधार हुआ है. जबकि उनके कई प्रमुख नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि वो लोगों का विश्वास फिर से जीतेंगे और 2030 में अपनी सरकार बनाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर…

Read More

27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ी, केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई दिग्गजों को मिली हार

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर द‍िए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रमुख सीटों का पर‍िणाम। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश…

Read More

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत से हुए गदगद, आप-दा मुक्त हुई राजधानी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत करार दिया। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘‘आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टीकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनावों में लेफ्ट पार्टियां जिन छह सीटों पर चुनाव लड़ रही थीं, वहां उन्हें NOTA से भी कम वोट मिले

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों में लेफ्ट पार्टियां (वाम दल) जिन छह सीटों पर चुनाव लड़ रही थीं, वहां उन्हें NOTA (नन ऑफ द एबव) से भी कम वोट मिले. यह चुनाव उनके लिए पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ. सीपीआई (एम), सीपीआई और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने कुल मिलाकर 2,158 वोट हासिल किए, जबकि NOTA को 5,627 वोट मिले. यानी इन सीटों पर लोगों ने वाम दलों को वोट देने से बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं चुनने (NOTA) का विकल्प चुना.   कैसा रहा प्रत्याशियों का प्रदर्शन? करावल नगर CPI(M) उम्मीदवार…

Read More

सुप्रिया श्रीनेत बोलीं ‘AAP को जिताना हमारी जिम्मेदारी नहीं, हम कोई NGO नहीं पार्टी हैं…

 नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है. जैसे-जैसे वोट खुल रहे हैं परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी पिछड़ रही है. जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं एक के बाद एक इंडिया ब्लॉक के नेता कांग्रेस और AAP पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि AAP को जीत दिलाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है. 'हम कोई एनजीओ नहीं हैं' उनसे पूछा गया, आम आदमी पार्टी…

Read More

अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण मिली हार

नई दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान…

Read More

‘और लड़ो आपस में…’, दिल्ली में चुनाव नतीजों के बीच CM अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

नई दिल्ली/श्रीनगर दिल्ली में आज मतगणना का दिन है. वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं. अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 14 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है. वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'महाभारत' सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ…

Read More

द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनाव में 0 की ‘हैट्र‍िक’ की ओर कांग्रेस

नई दिल्ली  देश की राजधानी दिल्ली पर जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा राज किया, आज उसे दिल्ली की जनता ने शायद पूरी तरह भुला दिया है। दिल्ली में 15 साल तक लगातार सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से गायब हो गई है। पूरा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही सिमट कर रह गया है। अभी तक के रुझानों में दिल्ली की 70 सीटों में से एक पर भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वोट प्रतिशत की भी बात करें, तो…

Read More

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय होना बाकी, जिसके लिए प्रक्रिया जारी

भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय होना है. जिसके लिए प्रक्रिया तो जारी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल लगातार हो रही देरी से उठ रहा है. क्योंकि काफी मशक्कत के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा तो कर दी लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों हो रही है. हालांकि, बीजेपी का कहना है कि फिलहाल पार्टी की प्राथमिकता दिल्ली विधानसभा चुनाव है, जिसके तुरंत बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. अब सवाल यह है कि पार्टी इस बार अध्यक्ष पद के…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का शक जताया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का शक जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। कांग्रेस सांसद ने पूछा कि सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए? राहुल…

Read More

एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा में दावा किया- NDA का उपाध्यक्ष बनना चाहते थे चंद्रबाबू नायडू, मोदी ने मना कर दिया

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा में दावा किया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देने दौरान किया। देवगौड़ा ने कहा, “2024 में जब मोदी जी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद NDA के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या…

Read More

हार्दिक पटेल को मिली सबसे बड़ी राहत, सरकार ने वापस लिया राजद्रोह का केस

अहमदाबाद गुजरात बीजेपी के विधायक हार्दिक पटेल (31) काे बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज राजद्रोह में मामले को वापस ले लिया है। पाटीदार अनामत आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल और उनके साथियों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हुआ था। आंदोलन के बाद हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो गए थे। हार्दिक पटेल वर्तमान में अहमदाबाद जिले की वीरमगाम से विधायक हैं। गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन…

Read More

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में उपचुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करता तो मिल्कीपुर में निष्पक्ष चुनाव हुआ होता। ये चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है, इसलिए मैंने कहा है कि वह (भाजपा) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ वोटिंग का अधिकार छीनना चाहते हैं।…

Read More

मतदान संपन्‍न होने के बाद आर. तमिल सेल्वन ने कहा- केजरीवाल नहीं जीतेंगे चुनाव, दोबारा जाएंगे जेल

मुंबई दिल्ली विधानसभा के ल‍िए मतदान संपन्‍न होने के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों पर महाराष्ट्र से भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे और दोबारा जेल जाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान आर. तमिल सेल्वन ने कहा कि " सभी मीडिया स्रोत इस बात का संकेत दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं जीतेंगे। क्योंकि उन्होंने झूठे वादे कर दो बार तो चुनाव जीत ल‍िया, लेकिन इस बार उन्‍हें पराजय का सामना करना पड़ेगा और वह दोबारा…

Read More

उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है

नई दिल्ली दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है। जमीनी सच्चाई ये है कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दिल्ली में…

Read More