कांग्रेस ने तीसरी गारंटी की घोषणा की, कांग्रेस का शिक्षित बेरोजगारों के लिए अप्रेंटिसशिप का वादा

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल एक से बढ़कर एक गारंटी का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने रविवार को तीसरी गारंटी की घोषणा की है। यह घोषणा युवाओं के लिए की गई है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिसशिप के तौर पर 8,500 रुपये प्रति महीने देने की बात कही है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। सचिन पायलट ने कहा कि…

Read More

अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे: केजरीवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे–जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे। ये लोग आप लोगों को मार देंगे। ये…

Read More

बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी जारी होने के बाद बीजेपी के एक नेता ने खुली बगावत कर दी, कपिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ाने वाला ऐलान

नई दिल्ली बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी जारी होने के बाद बीजेपी के एक नेता ने खुली बगावत कर दी। उनका कहना है कि बीजेपी सोचती है कि किसी ऐरा-गैरा नत्थू खैरा को खड़ा कर जीत जाएगी तो यह उसकी भूल है। कांग्रेस में जाने से इनकार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि वह 17 तारीख से पहले नामांकन करेंगे। दिल्ली के करावल नगर सीट से पांच बार विधायक रहे बीजेपी के नेता मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी से बगावत का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने इस बार…

Read More

चुनाव संचालन नियमों में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की याचिका पर 15 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में चुनाव नियम, 1961 में संशोधन को चुनौती दी गई है। ये नियम कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को सार्वजनिक निरीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर है, जिस पर कांग्रेस को आपत्ति है। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई संजीव खन्ना और संजय कुमार की पीठ 15 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी। 24 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में, कांग्रेस के महासचिव ने…

Read More

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका, केजरीवाल ने किया दावा, रमेश बिधूड़ी को सीएम पद का चेहरा बनाएगी बीजेपी

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके बाद सियासी पार्टियां भी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने अभी चुनाव में अपने सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर अब केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी को सीएम पद का चेहरा बनाएगी। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सीएम पद के लिए मेरे (अरविंद केजरीवाल) नाम पर…

Read More

प्रियंका ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं, अब मोदी को जनता को जवाब देना चाहिए

नई दिल्ली प्रियंका गांधी वाड्रा ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को जवाब देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4…

Read More

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दावा किया- आप सरकार ने जानबूझकर कुछ गलतियाँ कीं, जिसके कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ

नई दिल्ली भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के कारण सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि यह नुकसान नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने जानबूझकर कुछ गलतियाँ कीं, जिसके कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस घोटाले के…

Read More

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना कैंपेन सॉन्ग ‘दिल्ली में भाजपा सरकरा चाहिए’ लॉन्च किया

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना कैंपेन सॉन्ग 'दिल्ली में भाजपा सरकरा चाहिए' लॉन्च कर दिया है। यह गाना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में लॉन्च किया गिया। इस दौरान मनोज तिवारी खुद मंच पर गाना गाते नजर आए। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शीशमहल आपदा फैलाने का अड्डा नाम से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये एक और नया गीत जारी किया था, जिसका बोल ईमानदारी की टोपी पहनाकर, घोटालों से चूना लगाकर है।…

Read More

एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने का शंखनाद किया

नई दिल्ली एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने का शंखनाद कर दिया है। आरपीआई अठावले ने इन चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने सुलतानपुर माजरा सुरक्षित सीट से लक्ष्मी, कोंडली सुरक्षित सीट से आशा कांबले, तीमारपुर से दीपक चावला, पालम से वीरेंद्र तिवारी, नई दिल्ली…

Read More

संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिये हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. पत्रकारों से बात करते हुए, ​शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि 'इंडिया ब्लॉक' और 'महा विकास अघाड़ी' गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हैं. संजय राउत ने कहा, 'गठबंधन में, व्यक्तिगत पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के…

Read More

सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘इंसान’ वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी, मोदी जी तो भगवान हैं, इंसान नहीं

मुंबई शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'इंसान' वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’ के बारे में संजय राउत से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में शनिवार को उन्होंने कहा, ‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना…

Read More

संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज- ‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही’

नई दिल्ली दिल्ली में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया. इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. संजय सिंह बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही है. एक चैनल से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, हम लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले जमीन पर उतरे. उन्होंने हमारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताया.…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट, क्यों लग रहा डर

नई दिल्ली कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आज मीडिया बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल…

Read More

विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे, गहरी होती जा रही है INDIA गठबंधन में दरार!

नई दिल्ली विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे हैं। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद अब शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस को 'जिम्मेदार' बताया है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद से ही गठबंधन में दरार बढ़ती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राउत गठबंधन की बैठकें नहीं होने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमने लोकसभा चुनाव साथ में लड़ा और…

Read More

मंत्री गिरिराज सिंह ने बातचीत के दौरान केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा- अन्ना हजारे को धोखा दिया, वह सबसे बड़े धोखेबाज

बेगुसराय केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।" दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल…

Read More