नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। फरवरी महीने के अंत तक भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। फिलहाल सत्तारूढ़ पार्टी बूथ, जिला और विभागीय अध्यक्षों के चुनाव में व्यस्त है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्षों का चयन होगा। इस बात की संभावना है कि आधे से अधिक राज्यों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस रेस में कई नाम चल रहे हैं। हालांकि, पार्टी…
Read MoreCategory: राजनीति
दिल्ली में हार देखकर केजरीवाल गाली गलौज पर उतर आए: कपिल मिश्रा
नई दिल्ली दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली में हार देखकर केजरीवाल गाली गलौज पर उतर आए। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा, “डरा हुआ केजरीवाल, नई दिल्ली में हार देखकर गाली गलौज पर उतर आया। केजरीवाल साहिब सिंह वर्मा के बेटे को देशद्रोही कहकर पूरे दिल्ली देहात को गाली दे रहे हैं। अभी तो…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू, प्रवेश वर्मा बोले – ‘जारी रहेगी मदद’
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में "जरूरतमंद" महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर…
Read Moreताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है
नई दिल्ली ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन संकेत जरूर दिए हैं। चर्चा है कि शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है। दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और ओवैसी की पार्टी करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने…
Read Moreभाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी-फरवरी में मिल सकता है, आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी…
नई दिल्ली भाजपा को नया अध्यक्ष अगले सााल जनवरी-फरवरी में मिल सकता है। इसके लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, इस बारे में फैसला होने से पूर्व भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं के बीच जनवरी के दूसरे सप्ताह में अनौपचारिक बैठक हो सकती है। इसके पहले पार्टी आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में नये अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। भाजपा नेतृत्व नये अध्यक्ष को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। वह संगठन स्तर पर अपनी स्थिति को व्यापक व मजबूत…
Read Moreराहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, मटर 120 रुपए किलो, लहसुन क्या भाव?
नई दिल्ली राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ स्थानीय लोग और महिलाएं भी हैं। इस दौरान वह अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं। महिलाएं बता रही हैं कि सब्जियों के दाम इस साल कम ही नहीं हो रहे हैं। एक महिला ने कहा कि जो मटर सीजन में 60 रुपए प्रतिकिलो तक बिकती है, इस साल 120 रुपए किलो से नीचे आ ही नहीं रही…
Read Moreसंविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान पर सियासी लड़ाई ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया
चंडीगढ़ संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान पर सियासी लड़ाई ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए। उनके बीच हाथापाई की भी खबर है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब कांग्रेस और आप के पार्षदों ने आंबेडकर के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक प्रस्ताव के जरिए उनसे इस्तीफे की मांग की। भाजपा के पार्षदों ने इसका पुरजोर…
Read Moreमैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बताया
नई दिल्ली हाल ही में राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से 'आप' के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वो 2029 में प्रधानमंत्री ना…
Read Moreअब दिल्ली से फाइनल होंगे जिला अध्यक्ष, संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की नई रणनीति
भोपाल भाजपा संगठन चुनाव को लेकर अब जिला अध्यक्षों को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को राष्ट्रीय सहमंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में स्पष्ट हुआ है कि इस बार भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम सांसद-विधायकों की तरह दिल्ली से ही तय होंगे। मध्य प्रदेश नेतृत्व से भेजे जाने वाले तीन नामों में से अंतिम अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष को…
Read Moreराष्ट्रीय लोकदल ने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटाया, जयंत चौधरी के आदेश पर
नईदिल्ली केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में साझेदार राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं पर सख्त एक्शन लिया है. पार्टी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी एक चिट्ठी में इस फैसले की जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार रालोद चीफ जयंत चौधरी के आदेश पर यह एक्शन हुआ है. रालोद की मेरठ इकाई ने इस फैसले की जानकारी अपने मीडिया ग्रुप में दी. बीते दिनों एक प्रवक्ता ने…
Read MoreMP में BJP ने निरस्त किए 18 मंडलों के चुनाव, क्योंकि सही उम्र ही छुपा ली
भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव हो रहे हैं, जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां चल रही हैं. संगठनात्मक रूप से मध्य प्रदेश में बीजेपी के 60 जिले हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष चुने जाते हैं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी ने 18 मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि बीजेपी की चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थी, जहां जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगह नेताओं ने अपनी उम्र छुपाई है. ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिए गए. वहीं जो…
Read Moreअमित शाह के बचाव में बीजेपी, पलटवार को बनाई रणनीति, ‘कांग्रेस-सपा दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन’
लखनऊ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। ऐसे में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। भाजपा दलितों से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बेनकाब करने के लिए एक जवाबी अभियान शुरू करने की कोशिश में है। पार्टी ने अपने एससी/एसटी मोर्चा को एससी/एसटी समुदाय को एकजुट करने और केंद्र और यूपी में पिछली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों के तहत लिए गए दलित विरोधी कदमों को…
Read Moreमोहन भागवत की टिप्पणी पर संजय राउत का पलटवार, कहा- ‘शिवसेना और कांग्रेस ने भी राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया’
नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर देश के इतिहास में एक आंदोलन था और न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, शिवसेना, विहिप और यहां तक कि कांग्रेस सहित सभी ने इस आंदोलन में योगदान दिया। राउत ने भागवत पर निशाना साधा और कहा कि वह ही हैं जिन्होंने ऐसे लोगों को सत्ता में लाया और अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एएनआई से बात करते हुए राउत…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। इस डिनर की मेजबानी पुरी ने की थी, जिसमें अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने थरूर और सोरस की पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस और सोरस के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है। पुरी उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत थे। उन्होंने थरूर पर पलटवार करते हुए कहा कि इस डिनर के लिए मेहमानों…
Read Moreसंसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में संजय राउत का तंज, ईडी और एफबीआई को सौंप दें केस
मुंबई संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहाकि पीएम मोदी की सरकार इस मामले को ईडी और एफबीआई को भी दे सकती है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार झूठे केसेज फाइल करती है। गौरतलब है कि संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के धक्के से भाजपा के…
Read More
