काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सीएम योगी बोले भारतीय किसान सदैव नवाचार का प्रतीक रहा है

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कृषि प्रधान देश भारत का किसान हमेशा से नवाचारी रहा है और खेती किसानी में नए प्रयोग कर कृषि योग्य भूमि की उत्पादक क्षमता बढ़ाने और उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर करने में दिलचस्पी जाहिर करता रहा है। यही कारण है कि भारत में कृषि क्षेत्र कभी घाटे का सौदा नहीं रहा है। योगी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य…

Read More

यूपी के स्कूलों में जुलाई से ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, अब कोई छात्र पढ़ाई में नहीं रहेगा पीछे

 लखनऊ अब परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे नहीं छूटेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (एनसीएफएसई) के अनुरूप प्रदेश सरकार जुलाई से विशेष ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान शुरू करने जा रही है। इससे विद्यार्थियों के सीखने के अंतर (लर्निंग गैप) को भरना है जो नियमित कक्षाओं के बावजूद अपेक्षित अधिगम स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सभी डायट प्राचार्यों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने…

Read More

राम मंदिर दान चोरी आरोप पर नया मोड़, ट्रस्ट ने CM योगी से SIT जांच की मांग की

अयोध्या  उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में जो पैसा भक्त दान करते हैं, उसकी कथित तौर पर चोरी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में विवाद इतनी तेजी से फैलीं कि अब खुद राम मंदिर का ट्रस्ट मैदान में आ गया है. ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच एक SIT यानी विशेष जांच दल से करवाई जाए।  राम मंदिर में श्रद्धालु जो पैसे दान करते हैं, उन्हें दान पात्रों में…

Read More

चित्रकूट सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट

 चित्रकूट  प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में सोमवार को पड़ रही सोमवती अमावस्या पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं कर्वी नगर में भारी और मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए विस्तृत रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी गई है। अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे और मां मंदाकिनी में पवित्र स्नान करेंगे। भीषण…

Read More

चिल्लूपार से सीएम योगी का चुनावी शंखनाद, विकास और राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक तरह से चुनावी शंखनाद कर दिया है। सीएम योगी पश्चिम से लेकर पूरब तक यूपी के धुआंधार दौरे कर रहे हैं। इन दौरों के दौरान सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही वह लोगों को अपनी सरकार के कामों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं साथ ही विपक्ष…

Read More

कन्नौज में 50 साल पुराने भू-सीलिंग विवाद का फैसला, 67 एकड़ जमीन सरकारी घोषित

कन्नौज यूपी के कन्नौज में 50 साल पुराने भू-सीलिंग विवाद में अपर आयुक्त न्यायालय ने अंतिम आदेश जारी करते हुए तिर्वा रियासत की 67.29 एकड़ भूमि सरकारी घोषित कर दी है। उप्र अधिकतम जोत सीमा आरोपण अधिनियम, 1960 के तहत अपर आयुक्त प्रशासन रेनू सिंह ने राजा शारदा नरायण सिंह के वारिसों की अपील पर यह फैसला दिया। उन्होंने कुल 112.60 एकड़ भूमि में से 67.29 एकड़ भूमि को अंतिम रूप से सीलिंग के तहत अतिरिक्त यानी सरप्लस घोषित किया है। 17.31 एकड़ भूमि को आबादी और बाग की श्रेणी…

Read More

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, आस्था व आर्थिकी के संगम से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा भारत: सीएम योगी

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, आस्था व आर्थिकी के संगम से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा भारत: सीएम योगी मीडिया संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- गरीब, महिला, युवा व किसान को केंद्र में रखकर हुआ अभूतपूर्व विकास कोविड प्रबंधन से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, किसान एवं युवा कल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मनिर्भर भारत तक की यात्रा को सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया उत्तर प्रदेश को 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री…

Read More

यूपी में 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों को राहत, सितंबर से बढ़ा मानदेय मिलने की संभावना

लखनऊ  प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत लगभग चार लाख आउटसोर्स कार्मिकों को बढ़ा मानदेय और अन्य सुविधाओं का लाभ सरकार सितंबर से दे सकती है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) की सेवाओं को धरातल पर उतारने के लिए पोर्टल अगस्त तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल तैयार होने के बाद पहले से कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों को प्रस्तावित बढ़ा मानदेय व अन्य सुविधाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू होगी। नई भर्तियां भी शुरू की जाएंगी। पोर्टल विकसित करने का काम उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कारपोरेशन…

Read More

आजमगढ़ में उगेगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, कृषि विज्ञान केंद्र ने तैयार किया मदर प्लांट

लखनऊ  यूपी के पूर्वांचल की धरती पर अब दुनिया का सबसे महंगा आम उगेगा। आजमगढ़ में जापान के प्रसिद्ध मियाजाकी आम का मदर प्लांट तैयार हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र लैदौरा इस आम के पेड़ से कलम तैयार करने में जुटा है। ऐसे में दो लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम जिले की पहचान बनेगा। वहीं सोनभद्र में भी एक व्यक्ति ने अपने बाग में मियाजाकी आम का पौधा लगाया है। जापान का प्रसिद्ध मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। स्वाद और खुशबू में लाजवाब होने के…

Read More

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी विवाद: सीएम योगी ने विपक्ष को दी नसीहत

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश में माहौल गर्म है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। सपा प्रमुख की बेटी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सपा ही नहीं भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता भी मुखर विरोध जता रहे हैं। वहीं शनिवार को अखिलेश यादव के निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी…

Read More

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट की पूरी प्रक्रिया

 यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए लाखों युवाओं ने 32 हजार वाली भर्ती का पेपर दिया है। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को ली जा चुकी है। अब कैंडिडेट्स आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी के बीच आपको भर्ती के अगले चरण के बारे में भी डिटेल में जानकारी होनी भी जरूरी है। तभी आप अभी से उसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं। इस भर्ती में सेलेक्शन के लिए कॉम्पिटिशन तगड़ा है, ऐसे में अच्छी तैयारी ही आपको पुलिस की इस नौकरी के…

Read More

सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल में पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की सड़क निर्माण में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें अभियंता  वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं जारी, 687 परियोजनाएं पूर्ण, 542 परियोजनाओं का 90 प्रतिशत काम पूरा वाराणसी जिले में 3223 करोड़ रुपए के 421 कार्य जारी, जिसमें 85 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण तथा 158 कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे मुख्यमंत्री ने चंदौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कार्यों के प्रगति की…

Read More

बाबा विश्वनाथ व मां गंगा ने पीएम मोदी को दिया गरीबों की पीड़ा समाप्त करने का सामर्थ्यः मुख्यमंत्री

बाबा विश्वनाथ व मां गंगा ने पीएम मोदी को दिया गरीबों की पीड़ा समाप्त करने का सामर्थ्यः मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री, काशीवासियों को दी बधाई  पहले जिसे कोई पूछता नहीं था, उसे अब सब पूजते हैं, पीएम स्वनिधि योजना में वाराणसी में 60 हजार वेंडर्स को प्रथम, 26,800 को द्वितीय व 5 हजार वेंडर्स को तृतीय किस्त मिलीः मुख्यमंत्री एक लाचार पीएम कहते थे कि 100 रुपये भेजता हूं तो नीचे केवल 15 रुपये पहुंचते हैं, जबकि मोदी…

Read More

सीएम योगी के नेतृत्व में एयरपोर्ट विकास को मिली रफ्तार, प्रदेश में मजबूत हो रहा नागरिक उड्डयन ढांचा

सीएम योगी के नेतृत्व में एयरपोर्ट विकास को मिली रफ्तार, प्रदेश में मजबूत हो रहा नागरिक उड्डयन ढांचा योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मिल रही नई उड़ान नए टर्मिनल, एयरपोर्ट विस्तार और उड़ानों की बढ़ती सुविधाओं से बदल रही प्रदेश की तस्वीर लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार हवाई संपर्क को मजबूत बनाने के लिए नए एयरपोर्ट, टर्मिनल भवनों के निर्माण तथा मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार पर…

Read More

ग्राम प्रधानों के कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा खेल, कानपुर की 35 पंचायतों में 38 लाख के भुगतान पर सवाल

लखनऊ उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के भुगतान को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। कानपुर की 35 ग्राम पंचायतों में नियमों को दरकिनार कर करीब 38.41 लाख रुपये का मनमाने तरीके से भुगतान कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पंचायतीराज निदेशालय ने गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ मनोज कुमार ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल…

Read More