कानपुर में SBI लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, 2003 से कट रहा था किराया; बिना चाबी कैसे खुला लॉकर?

कानपुर  कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो बैंकों में अपनी जमा पूंजी रखने वालों के लिए हैरान करने वाली है. शहर के स्वरूप नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा के लॉकर में रखे 50 लाख रुपए के जेवरात गायब मिले हैं. मामले में कानपुर पुलिस ने संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह बैंक लॉकर 2003 में खुला था. लेकिन लंबे समय तक उसे चेक नहीं किया गया था. चार महीने पहले ही जब इस लॉकर को चेक किया गया तो…

Read More

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग  पौराणिक मान्यताओं संग विज्ञान और गुमनाम शहीदों के नाम पर सजी झांकियां  आधुनिक सोच और तकनीक से युवाओं ने कांवड़ को बनाया चलती-फिरती कहानी मेरठ  कांवड़ यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के कदमों के साथ सड़कों पर आस्था के अनगिनत रंग दिखाई दे रहे हैं। इनमें सबसे खास है जेन-जी की क्रिएटिविटी। नई पीढ़ी ने कुछ वर्षों में कांवड़…

Read More

अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’… अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’

अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’… अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’ ‘27 में सूपड़ा साफ, 28 तक सपा समाप्त’… राजभर ने अखिलेश को दी खुली चुनौती, PDA पर भी साधा निशाना ‘ट्विटर-एसी में PDA का गाना गाने से काम नहीं चलेगा’… राजभर ने अखिलेश को दिखाया आईना ‘18 हजार थाने हैं, जहां चाहो मुकदमा लिखवा दो’… अखिलेश पर राजभर का तंज, PDA पर भी हमला लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के…

Read More

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सावन के सोमवार पर आस्था का समुद्र

लखनऊ काशी से अयोध्या और प्रयागराज तक सावन के पावन सोमवार पर पूरा प्रदेश भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया। बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर गली-मोहल्लों के छोटे-बड़े शिवालयों तक हर तरफ ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा, जो देर शाम आरती तक थमने का नाम नहीं ले रहा था। कांवड़ियों के जत्थे कंधों पर गंगाजल लिए "बोल बम" के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।…

Read More

योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर यानी गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की प्रभावी वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का निर्णय लिया गया है। सरकार की इस पहल से लंबे समय से संपत्ति कर के बकाये में फंसे लाखों करदाताओं को राहत मिलने के साथ ही नगरीय निकायों की वित्तीय…

Read More

प्रयागराज में फर्जी डिग्री से वकालत का आरोप, 26 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज प्रयागराज में फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के सहारे अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने का मामला सामने आया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में 26 अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वैरिफिकेशन के दौरान आरोपियों की डिग्री और अंकपत्र संबंधित विश्वविद्यालयों के रिकॉर्ड में फर्जी या गलत पाए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो यूपी बार काउंसिल की ओर से 50 से अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। बाकि आरोपियों…

Read More

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था सिर्फ राशन वितरण तक सीमित नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में टेक होम राशन व्यवस्था को तकनीक से जोड़कर आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी और वितरण की पारदर्शिता को मजबूत किया गया है। करीब 1.56 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच रही इस व्यवस्था में जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड और ओटीपी आधारित सत्यापन जैसे डिजिटल उपायों को शामिल किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पोषण सामग्री को उत्पादन इकाई से लेकर वास्तविक लाभार्थी…

Read More

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा: सीएम योगी

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को गोरखपुर महानगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब ढाई किलोमीटर की इस यात्रा में देशभक्ति का जनज्वार उमड़ पड़ा। ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव संग हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ देने के लिए हजारों कदम उसी दिशा में बढ़ चले। यात्रा का शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा…

Read More

लखनऊ में 3707 म्यूल बैंक खातों का खुलासा, 3364 खाते पुलिस ने कराए फ्रीज

लखनऊ पुलिस के सामने म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क अब चुनौती बन गया है। साइबर ठग दूसरों के नाम पर खुले बैंक खातों को कमीशन का लालच देकर या उनकी जानकारी का दुरुपयोग कर रकम मंगाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में बीते कुछ महीनों में 3707 म्यूल खातों की पहचान हुई है। इनमें 3364 खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं, जबकि 343 खाते अभी शेष हैं। लखनऊ के पूर्वी जोन में शामिल गोमतीनगर, गुंडबा, बक्शी का तालाब से जुड़े क्षेत्र अधिक 1425 म्यूल खातों की पहचान हुई…

Read More

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर  चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार अपराह्न बेला में रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से विश्व के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।  गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और…

Read More

अगस्त में यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 आईपीएस होंगे सेवानिवृत्त

 लखनऊ पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया जाएगा। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे 10 आइपीएस अधिकारियों के स्थान पर दूसरे आइपीएस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस माह सेवानिवृत्त होने वाले आइपीएस अधिकारियों में रिक्त होने वाले सबसे अहम पद डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं का है। इस पद पर तैनात अशोक मुथा जैन 30 अगस्त को सेवा निवृत्त होंगे। उन्हें पिछले माह ही सुजीत पांडेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर भेजे जाने के बाद इस पद पर तैनात किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात आइपीएस…

Read More

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। बुलंदशहर में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोमूत्र की खरीद शुरू की गई है। किसानों और पशुपालकों से 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदा जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस मॉडल को प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की तैयारी है। इससे गोवंश पालने वाले परिवारों को दूध…

Read More

यूपी के 762 नगरीय निकायों में ओटीएस योजना लागू, बकाया टैक्स पर मिलेगी राहत

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में बकाया कर यानी हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर कर की प्रभावी वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का निर्णय लिया है। योगी सरकार की इस पहल से लंबे समय से संपत्ति कर के बकाए में फंसे लाखों करदाताओं को राहत मिलने के साथ ही नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। योजना का लाभ प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर…

Read More

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

गोरखपुर अनगिनत गुब्बारों, झंडों के बीच तिरंगे में रंगा-सजा ढाई किलोमीटर का रास्ता। असंख्य हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के बारंबार तरंगित होते उच्च स्वर। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुष्पवर्षा की निर्बाधित श्रृंखला। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के जरिये गोरखपुर महानगर भव्य और नयनाभिराम दृश्य का साक्षी बना। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की बयार बही तो राष्ट्र प्रथम…

Read More

अलीगंज अग्निकांड के बाद यूपी में सैटेलाइट और एआई से पकड़े जाएंगे अवैध निर्माण

लखनऊ  अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। प्रदेश के विकास प्राधिकरणों में होने वाले अवैध निर्माणों और मानचित्र से इतर किए जा रहे कार्यों की निगरानी अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए जियो पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जो सेटेलाइट इमेज और एआई आधारित प्रणाली के माध्यम से अवैध निर्माणों की पहचान करेगा। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के निर्देशन में इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। परिषद के अपर…

Read More