जयपुर में AI संभालेगा ट्रैफिक, स्मार्ट सिग्नल से जाम से मिलेगी राहत

जयपुर अगर आप जयपुर की सड़कों पर रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। गुलाबी नगरी अब देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल होने जा रही है, जहां ट्रैफिक सिग्नल इंसान नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंट्रोल करेगा। यानी अब चौराहे पर लगी लाल-हरी बत्ती किसी तय टाइमर से नहीं चलेगी, बल्कि सड़क पर मौजूद वाहनों की संख्या देखकर खुद फैसला करेगी कि किस दिशा में कितनी देर तक ग्रीन सिग्नल रखना है। राजस्थान पुलिस ने जयपुर को स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम…

Read More

राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण, शिकायत निस्तारण पर सख्त निर्देश

 जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आजीविका परियोजनाएँ एवं स्वयं सहायता समूह की स्टेट मिशन निदेशक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण कर विभाग से संबंधित परिवादों एवं उनके निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान गोस्वामी ने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, निस्तारित एवं…

Read More

राजस्थान में जल जीवन मिशन तेज, 63 लाख घरों तक पहुंचा पानी

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।  उन्होंने सुजलम भारत आईडी सृजन, हर घर जल रिपोर्टिंग एवं प्रमाणीकरण, जल सेवा आंकलन तथा भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं के वित्तीय समापन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि नई दिल्ली में 10 जुलाई को राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के साथ हुई समीक्षा बैठक में लिए…

Read More

राजस्थान में प्रशासनिक सुधार तेज, सीआरडी फेज-2 से सरल होंगी सरकारी प्रक्रियाएं

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन (सीआरडी) फेज-2 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चल रहे सुधारात्मक प्रस्तावों एवं नियामकीय सुधारों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों, किसानों, उद्यमियों एवं निवेशकों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाते हुए अनावश्यक अनुपालनों एवं नियामकीय जटिलताओं को कम करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन (सीआरडी) फेज-2 के अंतर्गत किए जा रहे सुधार राज्य में “ईज़ ऑफ़…

Read More

राजस्थान में जेंडर सॉर्टेड सीमन तकनीक को मिली वैज्ञानिक पुष्टि

 जयपुर पशुपालकों की आय में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा देशी पशुधन के वैज्ञानिक नस्ल सुधार को गति देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार स्वदेशी जेंडर सॉर्टेड सीमन तकनीक के व्यापक उपयोग को गति दे रही है। कम लागत वाली इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली बछियों के जन्म की संभावना बढ़ती है, जिससे पशुपालकों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। इसी दृष्टिकोण के साथ राजस्थान आज देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जहां इस तकनीक को बड़े स्तर पर किसानों के हित में…

Read More

राजस्थान के हिस्से का 28 टीएमसी पानी दिलाने की मांग फिर हुई तेज

जयपुर भजनलाल सरकार ने शेखावाटी इलाके के लिए यमुना जल समझौता करके ऐतिहासिक कदम उठाया है। शेखावाटी जनता की खुशी बाड़मेर-बालोतरा-जालोर की जनता के चेहरे पर भी आ सकती है। करीब दो दशक से गुजरात के कडाण बांध में फिजूल बह रहे इन जिलों के हिस्से का पानी गुजरात और राजस्थान सरकार के साझा समझौता करने पर मिल सकता है। महज 17 किलोमीटर दूर यह पानी गुजरात में है। माही परियोजना प्रोजेक्ट 1966 में बना था और 1979 में गुजरात के कडाण इलाके तक बांध बन गया। साथ ही यहां…

Read More

राजस्थान कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, 8वें वेतन आयोग पर समिति जल्द बनेगी

जयपुर राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बार फिर 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट सामने आई है। दरअसल, रविवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने की दिशा में अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में एक बार फिर ये साफ़ किया कि राज्य कर्मचारियों के वेतनमान से जुड़े सभी जटिल विषयों और नई वित्तीय व्यवस्थाओं के गहन…

Read More

जयपुर में दौड़ेंगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, बदलेगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर राजधानी जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब बड़े बदलाव की ओर है। जेसीटीएसएल ने शहर को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों वाले नेटवर्क में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के अनुसार अगले साल जुलाई तक जयपुर की सड़कों पर करीब 1000 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। वर्तमान में जेसीटीएसएल करीब 200 डीजल बसें चला रहा है, जिनमें से कुछ की वैधता 2028 तक है। इसके बाद नई डीजल बसें नहीं खरीदी जाएंगी। यानी आने वाले वर्षों में जयपुर का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम…

Read More

राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम, डिस्कॉम सुधार और अक्षय योजनाओं की समीक्षा

 जयपुर राज्य सरकार के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में तृतीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्युत वितरण निगमों डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ बनाने, ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार तथा अक्षय ऊर्जा आधारित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास के साथ डिस्कॉम्स की वित्तीय मजबूती सुनिश्चित करना राज्य सरकार…

Read More

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश के आसार नहीं

जयपुर  राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान फलोदी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अजमेर में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की…

Read More

RGHS में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये तक जांच के लिए प्री-अथॉराइजेशन की जरूरत नहीं

 जयपुर राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की जांच के लिए नई गाइडलाइन आज सोमवार 13 जुलाई से लागू होगी। नए नियमों के तहत डॉक्टर की ओर से लिखी गई नियमित ओपीडी जांचों की कुल लागत 2,000 रुपए तक है तो मरीज को किसी भी तरह की पूर्व अनुमति (प्री-ऑथराइजेशन) की जरूरत नहीं होगी। हालांकि 2,000 रुपए से अधिक की नियमित जांच के लिए संबंधित अस्पताल को आरजीएचएस पोर्टल पर प्री-ऑथराइजेशन लेना होगा। इसके लिए डॉक्टर की पर्ची, मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, पूर्व जांच रिपोर्ट (यदि उपलब्ध हो) और जांच की…

Read More

राजस्थान में ट्रक हड़ताल शुरू, दस हजार वाहनों के पहिए थमने से बढ़ी चिंता

जयपुर राजस्थान की सड़कों पर सोमवार सुबह एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां रोज हजारों ट्रकों की आवाजाही से हाईवे गुलजार रहते हैं, वहीं आज कई ट्रांसपोर्ट नगरों और लॉजिस्टिक्स हब में ट्रकों की लंबी कतारें खड़ी नजर आईं। वजह है राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार रात 12 बजे से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल। दावा किया जा रहा है कि प्रदेशभर में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं, जिससे माल ढुलाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। यह आंदोलन…

Read More

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, यात्रियों को मिली विश्वस्तरीय सुविधाएं

जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित किए गए जोधपुर एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल भवन से रविवार को नियमित विमान सेवाओं का शुभारंभ हो गया। नवीन टर्मिनल के संचालन के प्रथम दिवस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रथम उड़ान के यात्री चंद्रवीर सिंह को टिकट एवं स्वागत किट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर नवीन टर्मिनल पर प्रथम उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों का राजस्थानी परंपरा के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। लंगा-मांगणियार…

Read More

राजस्थान में ट्रकों का चक्का जाम, VLTD विवाद से थमेगी सप्लाई

जयपुर  राजस्थान में सोमवार से ट्रक नहीं चलेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। ट्रकों के इस चक्का जाम की वजह से राजधानी जयपुर बुरी तरह से प्रभावित होगा। चक्का जाम से सप्लाई चेन थम सकती है। आमजन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। ट्रक संगठनों का दावा है कि हड़ताल के पहले दिन ही बड़ी संख्या में ट्रक नहीं चलेंगे। जयपुर से प्रतिदिन करीब 3 हजार ट्रक विभिन्न राज्यों में सामान भेजते हैं और उतनी ही संख्या में आवश्यक वस्तुएं जयपुर आती है। लंबी हड़ताल से फल-सब्जियां, किराना,…

Read More

कोटा ट्विन-ट्यूब टनल में स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम, जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

कोटा  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत अरावली पर्वतमाला में निर्मित अत्याधुनिक ट्विन-ट्यूब टनल अब अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टनल को आमजन के लिए जल्द शुरू करने के प्रयास कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कोटा में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे। संचालन तिथि संबंधित विभाग की औपचारिक स्वीकृति के बाद ही घोषित होगी। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस टनल में दो स्वतंत्र ट्यूब बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक ट्यूब एक दिशा के यातायात के लिए होगी। दोनों ट्यूबों को…

Read More