योगी सरकार 250 आबादी वाले गांवों को मुख्य सड़कों से जल्द जोड़ेगी अब

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांवों में बड़ा काम करने जा रही है। योगी सरकार असेवित विकास खंड के 250 या उससे अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने जा रही है। यह काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार (पीएमजीएसवाई) में कराया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने सड़कें बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलों से ऐसे गांवों की सूची मांगी गई है, जिससे केंद्र सरकार को प्रस्ताव…

Read More

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

लखनऊ ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार ऑर्गेनिक हर्बल टी के जरिए विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन और योजनाओं के सहयोग से शुरू हुआ यह प्रयास आज सफल महिला उद्यमिता का मॉडल बन चुका है। इस 'विदुर हर्बल टी' की फ्रेंचाइजी की मांग अब अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों से हो रही है, जबकि दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में यह…

Read More

योगी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे युवा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में मिल रहा बढ़ावा

लखनऊ/रायबरेली   उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देता है। योगी सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ लेकर कई युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बन रहे हैं। प्रदेश सरकार का जोर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर है। मत्स्य पालन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य ग्राम आधारित कार्यों में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। रायबरेली में मत्स्य पालन के…

Read More

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में बलरामपुर 59वें स्थान पर, सोलर योजनाओं में प्रदेश में अव्वल रहा

बलरामपुर  प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण) की जून-2026 की जिला अनुश्रवण पुस्तिका जारी कर दी गई है। विकास एवं राजस्व कार्यों के संयुक्त मूल्यांकन में बलरामपुर को 10 में से 8.67 अंक मिले हैं और जिला प्रदेश की संयुक्त रैंकिंग में 59वें स्थान पर रहा है। विकास कार्यों की रैंकिंग में जिले को 47वां, जबकि राजस्व कार्यों में 63वां स्थान मिला है। सोलर स्ट्रीट लाइट, फसल बीमा, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली शिकायत निस्तारण में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन आईसीडीएस पोषण अभियान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में…

Read More

फ्लैट रद्द होने पर मिलेगा GST समेत पूरा पैसा वापस, यूपी रेरा का आदेश

लखनऊ  यदि किसी आवंटी ने फ्लैट या फिर भवन निर्माण के लिए भूखंड खरीदने में जीएसटी का भुगतान किया है और बाद में परियोजना निरस्त हो जाए, अनुबंध खत्म या आवंटन रद हो जाए तो ऐसी परियोजना के प्रमोटर जीएसटी सहित फ्लैट या भूखंड की धनराशि आवंटी को वापस करेंगे। यदि धनराशि जीएसटी विभाग में स्थानांतरित हो चुकी है तो आवंटी जीएसटी रिफंड का दावा कर सकेगा। यूपी रेरा ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी रियल एस्टेट प्रमोटर्स को केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित जीएसटी दरों का कड़ाई से…

Read More

योगी सरकार ने बदली यूपी के सरकारी स्कूलों की तस्वीर, स्मार्ट सुविधाओं से लैस

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक स्तर एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। सरकार ने न सिर्फ स्कूलों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि उनकी आंतरिक गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं को कॉन्वेंट स्कूलों के समकक्ष खड़ा कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित 'ऑपरेशन कायाकल्प' और माध्यमिक शिक्षा में 'प्रोजेक्ट अलंकार' के संयुक्त प्रयासों से राज्य के विद्यालयों का पूरा परिदृश्य बदल गया है। आज यूपी के सरकारी स्कूल स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (Labs), समृद्ध पुस्तकालयों और डिजिटल…

Read More

लखनऊ में गोमती किनारे बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉरिडोर, बढ़ेगा पर्यटन आकर्षण

लखनऊ राजधानी लखनऊ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए गोमती किनारे एक महत्वाकांक्षी परियोजना का खाका तैयार किया गया है। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास गोमती के 7.5 किमी लंबे तटीय क्षेत्र को निर्मल गोमती स्पोर्ट्स कॉरिडोर, वाटरफ्रंट रीजुवनेशन और सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य गोमती किनारे खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, मनोरंजन व व्यावसायिक गतिविधियों का एकीकृत केंद्र विकसित करना है। यूपी एससीआर के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित योजना के तहत गोमती नदी के किनारे रिवर प्रोमेनेड,…

Read More

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, देश का सबसे महंगा टोल देना होगा

 लखनऊ लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे मंगलवार की सुबह वाहनों से गुलजार हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले चालकों को शायद ये नहीं पता होगा कि वे देश के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं। इस पर सफर करने वाले वाहन चालकों को देश के अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे की तुलना में सबसे अधिक टोल देना होगा। एनएचएआई द्वारा जारी टोल दरों के मुताबिक 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपया तय किया…

Read More

साइबर अपराध रोकने को पुलिस की डिजिटल पेट्रोलिंग शुरू, ऑनलाइन ठगों पर नजर

लखनऊ सड़क पर होने वाली नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की तर्ज पर अब साइबर स्पेस में भी डिजिटल पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और इसके शिकार लोगों की रकम वापस दिलाने की चुनौती और सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे फर्जी संदेशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जोन स्तर पर प्रशिक्षित नए साइबर कमांडो की तैनाती की है। साइबर पुलिस सुबह-शाम नियमित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है तथा संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल संबंधित जिले की पुलिस…

Read More

यूपी में बाढ़ तैयारी तेज, गांव-गांव जाकर लोगों को मिलेगा आपदा बचाव प्रशिक्षण

 लखनऊ  अधिकारी गांव-गांव जाकर नागरिकों को बाढ़ और आपदा से समय बचाव के तौर-तरीके सिखायेंगे। ग्रामीण नाविकों, कुशल तैराकों को प्रशिक्षित किया जाए। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के संसाधनों का उपयोग सिखाया जाए, ताकि आपदा के समय प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी न हो। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पूर्व के वर्षों बाढ़ प्रभावित रहे 44 जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत शिविरों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिये। इसमें आधुनिक तकनीक का…

Read More

ज्ञानवापी विवाद में सुलह की उम्मीद, मुस्लिम पक्ष ने बातचीत के लिए दिखाई सहमति

वाराणसी  ज्ञानवापी विवाद में मीडिएशन को लेकर नया मोड़ आ गया है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी अब मीडिएशन की बैठक में शामिल होगी. इससे पहले कमेटी ने बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. कमेटी के वकील रहीस अहमद ने कहा कि कमेटी मीडिएशन की प्रक्रिया में शामिल होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह ज्ञानवापी मस्जिद पर अपना दावा छोड़ रही है. उन्होंने साफ कहा कि कमेटी अपने कानूनी अधिकारों और अपने पक्ष पर पहले की तरह कायम रहेगी।  बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी…

Read More

उत्तर प्रदेश में तीन-चार दिन कमजोर रहेगा मॉनसून, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी और केवल कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद कमजोर पड़ गया है। वहीं, मॉनसूनी द्रोणी भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर तराई क्षेत्र…

Read More

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

भदरसा का नाम 'भरत नगर' होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान मुख्यमंत्री योगी ने वापस दिलाई भरत जी की तपोभूमि की ऐतिहासिक पहचान  सदियों से श्रद्धालु इस क्षेत्र को भरत जी की तपोभूमि के रूप में पूजते आ रहे हैं    अयोध्या की सनातन विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम लखनऊ   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का…

Read More

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर जनता को समर्पित हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 2018 में बनी योजना, 1648 दिनों की मेहनत के बाद सपना साकार 4500 करोड़ रुपये की परियोजना ने बदली दो महानगरों की तस्वीर नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और उद्योगों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकसित हो रहे आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में 13 जुलाई सोमवार को एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक…

Read More

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी सड़क निर्माण के साथ दुर्घटनाओं में कमी लाने पर भी समान ध्यान दें: नितिन गडकरी बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र और राज्य का साझा संकल्प 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 10,204 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आवंटन, 9,329 किमी निर्माण पूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.94 लाख करोड़ रुपये का निवेश, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आई अभूतपूर्व…

Read More