CG के स्वास्थ्य मंत्री ने फिर एक बार कॉंग्रेस पार्टी पर तंज कसा और कहा : बेकाबू गाड़ी की तरह अनियंत्रित चल रही कांग्रेस पार्टी, साय के मंत्री का बड़ा बयान

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वे केंद्रीय नेताओं से मिलकर इस संबंध में चर्चा कर सकते हैं। इस पूरे मसले को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई संगठन ही नहीं है तो क्या बदलेगा। कांग्रेस में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है और ना ही किसी का किसी पर नियंत्रण है।

ये भी पढ़ें :  नागपुर की मुख्य शाखा से भाजपा को निकालनी चाहिए यात्रा: दीपक बैज, दीपक बैज के बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, अलग-अलग विधानसभा में भाजपा निकाल रही तिरंगा यात्रा

बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को कांग्रेस की ओर से नौटंकी बताए जाने पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे काम में नौटंकी नजर आती है। जनता जानती है कि नौटंकी करने वाले उनके नेता कौन है। लोगों में राष्ट्र भावना जगाने ये कार्यक्रम किया जा रहा है। राष्ट्रभावना होती तो बांग्लादेश में तख्ता पलट नही होता। कांग्रेस की मानसिकता भी देश को खंडित करने वाली है। नौटंकी बताने वालों को शर्म आनी चाहिए। देश से माफी मांगनी चाहिए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment