मुंबई : सोसायटी के चेयरमैन ने दीपावली पर लाइट लगाने से रोका, दो पक्ष के लोगों में हुआ हंगामा

नवी मुंबई
नवी मुंबई के एक सोसायटी के चेयरमैन ने सोसायटी के लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से रोक दिया है। यह चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। लोगों ने चेयरमैन पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का है। यहां के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी में बीते सोमवार को चेयरमैन ने लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद हंगामा देखने को मिला। लोगों ने चेयरमैन पर लाइट लगाने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें :  कल आएगा आरजी कर रेप और मर्डर केस में फैसला, CBI ने संजय रॉय के लिए मांगी मौत की सजा

बताया जा रहा है कि जब पंचानंद सोसायटी के लोग दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी और उसने लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking: रायगढ़ ज़िले में बड़ा लैंडस्लाइड, अब तक 5 शव मिले, 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे

दोनों पक्षों के बीच लाइट लगाने को लेकर बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से काफी सारे लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद लाइटिंग नहीं करने के लिए सोसायटी के चेयरमैन और उसके साथियों ने लोगों से गाली गलौज की और लाइट उखाड़ फेंकने की बात भी कही।

मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे पक्ष को ये समझाता नजर आ रहा है कि त्योहार पर लाइट इमारत को सुंदर बना रही हैं, हालांकि चेयरमैन और उसके साथ के लोग इसको सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  सोलन की 100 गलियाँ-सड़कें होंगी सार्वजनिक मार्ग घोषित, आपत्ति के लिए नागरिकों को 30 दिन का समय

घटनाक्रम की सूचना पर पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर तलोजा पुलिस पहुंची और एक पक्ष के खिलाफ गाली गलौज और लोगों को धमकी देने का एफआईआर दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Share

Leave a Comment