उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आंधी, बारिश की भी संभावना

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक यूपी कई जिलों में बादल बरसने वाले है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. बिजली गिरने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें :  बरेली पोस्टर विवाद: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 38 दुकानों पर गिरी गाज

विभाग ने रविवार को इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरी रात होने की संभावना जताई गई है. वहीं आज से 25 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान बारिश और तेज हवा चलने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें :  एसी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं? आंखों की सूखापन की परेशानी बढ़ सकती है, जानें बचाव के आसान तरीके

मौसम विभाग के मुताबिक आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इसके आसपास के इलाकों में बादल गरज सकते हैं. साथ ही बिजली चमकने और ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment