Chhattisgarh : मुख्यमंत्री बघेल आज अंबिकापुर में सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 अप्रैल, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  जशपुर में पिकनिक मनाकर लौट रहे कार का भीषण एक्सीडेंट... दो बच्चो समेत चार की मौत, छह गंभीर..

सीएम बघेल दोपहर 2.40 बजे कलाकेंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3.45 बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment