Chhattisgath : मुख्यमंत्री ने आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 08 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल रायपुर जिले के आरंग के ऐतिहासिक इंदिरा गांधी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए 60 लाख 74 हजार रूपए की लागत से कराये गए कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इंदिरा चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए आरंग वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : राजधानी के गुढ़ियारी इलाके के ट्रांसफार्मर गोदाम में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, आसपास के लोग खाली कर रहे घर

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंह साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment