Chhattisgarh : नवा रायपुर में बने मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे सीएम साय, पुराने में रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 दिसंबर, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सिविल लाइन के सीएम हाउस में नहीं रहेंगे। वे नवा रायपुर में बने मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। अभी तक मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल इसी बंगले में रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बदला अपना प्रोफाइल पिक्चर : सोशल मीडिया साइट्स में प्रोफाइल पिक्चर लगाया ‘तिरंगा’, CM विष्णुदेव साय ने लोगों से की ये खास अपील

सीएम सचिवालय के अफसरों की माने तो नए मुख्यमंत्री नवा रायपुर में बने नए निवास में ही शिफ्ट होंगे।यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग ने सीएम हाउस बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक नया सीएम हाउस विभाग को हैंडओवर कर दें।

ये भी पढ़ें :  कोरबा में प्रशासन की चूक: गाड़ी में उल्टा तिरंगा, SP और कलेक्टर की मौजूदगी में हुई घटना

विभाग का दावा है कि सीएम हाउस का काम लगभग पूरा हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जा चुकी है। पिछले महीने ही सीएम हाउस में कुछ बदलवा किए गए थे बसी उसी काम को पूरा किया जा रहा है। इसलिए बंगला हैंडओवर करने में कोई दिक्कत नहीं है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment