Chhattisgarh : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में होंगे कई कार्यक्रम

 

राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन 27 फरवरी से

बीटीआई ग्राउण्ड में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की लगेगी छह दिवसीय प्रदर्शनी

तेलीबांधा तालाब से महिलाएं निकालेंगी बाइक रैली।

नेहा शर्मा, रायपुर, 25 फरवरी, 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 04 मार्च तक होंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattiagarh : मुख्यमंत्री बघेल आज नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों से करेंगे सीधा संवाद

शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 27 फरवरी से 04 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। महिला मड़ई सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी। तेलीबांधा तालाब से 27 फरवरी को सुबह 7 बजे महिलाओं की बाइक/स्कूटर रैली निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ का पहला ऑपरेशन : डाक्टरों ने छाती की हड्डी और मास से बनाई श्वास नली, हाई टेंशन तार से चिपक गया था मासूम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 04 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment