Chhattisgarh News : सीएम बघेल ने किया छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ

 

 

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 01 अप्रैल, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया। यह सर्वेक्षण 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से यह सर्वे होगा।

ये भी पढ़ें :  खोंगापानी में भालू कर रहे हैं घरों में चोरी, खाने की तलाश में तोड़ रहे खिड़की और दरवाजे

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज आर्थिक सर्वेक्षण की टीम गांव पहुंच चुकी है। जिसके माध्यम से जो आवासहीन है या फिर जो लोग गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं, शौचालय की स्थिति क्या है? इन सब की सर्वे की जाएगी। 2011 के सर्वे सूची में जिनका नाम छूट गया था, ऐसे आवासहीन व्यक्तियों को क्रमबद्ध तरीके से उनको आवास दिया जाएगा। इस साल के बजट में 3200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसमें आवासहीन व्यक्तियों को आवास के लिए सुविधा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  हम बना रहे हैं, डेटा चीन ले जा रहा है! भारत के टेक एक्सपर्ट ने खोला बड़ा राज

 

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्छा परफॉर्मेंस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को 100 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छे से कार्य हो रहा है। इसे प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार खुद पुरस्कृत कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment