छत्तीसगढ़-रायपुर में घूम-घूमकर झपटे मोबाइल, शातिर गिरफ्तार और दूसरों की तलाश

रायपुर.

रायपुर में दोपहिया वाहन से घुम-घुमकर 11 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग राहगीरों के 11 नग मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। इससे पहले भी आरोपी को चोरी के केस में जेल की हवा खा चुका था। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल जब्त किया है। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP

प्रार्थिया आरचा प्रवीण ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केट पास मोटर सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आकर उसके हाथ से आई फोन मोबाइल को झपट्टा मारकर छीनकर ले गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी के संबंध में साक्ष्य मिले, जिस पर पुलिस टीम ने शहजादा अली उर्फ भिण्डी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें :  दुर्ग से दोबारा चल सकती हैं बंद ट्रेनें, रेलवे बड़ा फैसला लेने की तैयारी में

झपट्टा मारकर छीनना बताया आरोपी
पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की  घटना को अंजाम देने के अलावा मोटर सायकल में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से राहगीरों के हाथों से अन्य 10 नग मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनना बताया। जिस पर आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जब्त किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment