Chhattisgarh : सिरपुर में शादी समारोह में पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, दूल्हे को दिया अशीर्वाद….

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 फ़रवरी, 2023


रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सिरपुर पहुंचे। यहां बौद्ध विहार के पास रहने वाले लेखराम पटेल के छोटे भाई के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार वालों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें :  अरपा महोत्सव पर नदियों और वनों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता मैराथन 9 फरवरी को जीपीएम में होगी आयोजित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रूककर पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

ज्ञात रहे कि लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं। उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है। इस अवसर पर प्रियंका गांध ने भी पटेल परिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे। इस अवसर पर सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें :  व्हाट्सऐप मैसेज खंगाल कर सरकार काला धन का पता लगा रही है: निर्मला सीतारमण

सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है।

ये भी पढ़ें :  CBI की एंट्री केवल कांग्रेस के लिए, सीमा तय क्यों : PCC चीफ बैज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment