नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, सीएम बघेल भी होंगे शामिल

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 मई, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। जहां आज नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। दिल्ली में दिनभर होने वाली इस बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। शुक्रवार की शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Breaking : तुम्हारे लड़ने के तरीके पर धिक्कार है... राज्यपाल पद की गरिमा मत तार-तार करो... आरक्षण मामले पर सीएम ने राज्यपाल पर साधा निशाना

आपको बतादें कि, नीति आयोग की बैठक में भूपेश बघेल पांचवें नंबर पर संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश की साल भर की उपलब्धियों के साथ भविष्य की प्लानिंग और केन्द्र में लंबित योजनाओं की मंजूरी के लिए बात करेंगे। इसके साथ ही राज्य के लिए जरूर राजस्व की मांग भी की जाएगी। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अंकित आनंद भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  Mappls का नया फीचर: एक OTP से गाड़ी का इंजन ब्लॉक — चोरों की अब गंजीरंगी!

वहीं इस बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश के कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं। जिन पर बात की जाएगी। जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाएंगे, और केन्द्र सरकार से जो राशि लेनी है उस पर भी चर्चा होगी। सुबह 10 बजे से बैठक है जो शाम को 4 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें :  Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, BJP की बड़ी बैठक में बनेगी रणनीति

इस बैठक का निष्कर्ष क्या होगा वह बैठक के बाद ही पता चलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment