सीएम भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल, 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की देंगे सौगात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 अगस्त, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका... 17 जनवरी को जिला मुख्यालय में होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 291 पदों पर होगी भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी...

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment